फीचर्डविदेश

दशहरे पर श्रीलंका ने दिखाई दरियादिली, अब वहां जाने के लिए नहीं देना पड़ेगा वीजा शुल्क

खबर को सुने

श्रीलंका जाने के लिए अब कोई वीजा शुल्क नहीं देना होगा। दशहरे पर श्रीलंका सरकार की ओर से फ्री वीजा स्कीम का ऐलान किया गया। भारत सहित 6 देशों के लिए श्रीलंका ने यह सुविधा प्रदान की है। श्रीलंकाई कैबिनेट ने भारत और 6 अन्य देशों के आगंतुकों के लिए मुफ्त पर्यटक वीजा को मंजूरी दी है। जानकारी के अनुसार श्रीलंकाई कैबिनेट ने कर्ज में फंसे द्वीप राष्ट्र में पर्यटन क्षेत्र के पुनर्निर्माण के प्रयासों के बीच भारत और 6 अन्य देशों के यात्रियों को मुफ्त पर्यटक वीजा जारी करने की नीति को मंजूरी दे दी है। विदेश मंत्री अली साबरी ने मंगलवार को यह बात कही। विदेश मंत्री साबरी ने एक बयान में कहा कि इसे 31 मार्च, 2024 तक प्रायोगिक परियोजना के रूप में लागू किया जाएगा।

कैबिनेट ने भारत, चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के यात्रियों के लिए तत्काल प्रभाव से मुफ्त प्रवेश को मंजूरी दे दी। इन देशों के पर्यटक श्रीलंका दौरे पर बिना किसी शुल्क के वीजा प्राप्त कर सकेंगे। साल 2019 में ईस्टर के दिन हुए बम विस्फोटों के बाद श्रीलंका में पर्यटकों का आगमन कम हो गया था। विस्फोटों में 11 भारतीयों सहित 270 लोग मारे गए थे और 500 से अधिक घायल हुए थे। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर के आंकड़ों में, भारत 30,000 से अधिक आगमन के साथ सबसे आगे है, जो कुल का 26 प्रतिशत है, जबकि चीनी पर्यटक 8,000 से अधिक आगमन के साथ दूसरे सबसे बड़े समूह के रूप में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button