
आज बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल एक दुघर्टना का शिकार हो गए। वह अपने घर में ही सीढ़ियों से गिर गए, जिसके कारण उन्हें काफी चोट आई हैं।
सिंगर जुबिन नौटियाल के चोटिल होने की खबर मिलते ही प्रदेश मुख्यमंत्री धामी समेत प्रदेश के काई नेताओं ने उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि जुबिन के चोटिल होेने का दुखद समाचार मिला है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जुबिन के चोटिल होने की खबर से उनके फैंस भी दुखी है। लगातार सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
सिंगर की कोहनी टूट गई है। पसलियों और सिर पर भी गंभीर चोट आई है। जुबिन नौटियाल के दाएं हाथ का डॉक्टरों ने उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी है।