By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बदरीनाथ धाम में यहां साधु ने की साधु की हत्या, थाने में सरेंडर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > बदरीनाथ धाम में यहां साधु ने की साधु की हत्या, थाने में सरेंडर
उत्तराखंडक्राइम

बदरीनाथ धाम में यहां साधु ने की साधु की हत्या, थाने में सरेंडर

The Hill India Desk
Last updated: August 2, 2023 12:47 am
The Hill India Desk
Published: August 1, 2023
Share
SHARE

बदरीनाथ धाम में बाबा काली कमली धर्मशाला में रह रहे एक साधु ने दूसरे साधु की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने थाने आकर खुद ही हत्या की जानकारी देकर आत्मसमर्पण कर दिया। मामले में धर्मशाला के मैनेजर पूरन सिंह की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है।

थानाध्यक्ष कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि, मंगलवार को दोपहर में साधु मलरेड़ी नवीनरेड़ी उर्फ दत्तचैतन, निवासी तेलंगाना थाने पहुंचा और अपने साथी साधु जोशीमठ निवासी बाबा सुनकरा रामदास उर्फ मोहन कृष्णानंद की हत्या करने की जानकारी दी। उसने बताया कि, शव कमरे में ही रखा है।

पुलिस टीम दत्तचैतन की निशानदेही पर बाबा काली कमली धर्मशाला पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। दत्तचैतन ने पुलिस को बताया कि, उन्होंने कुछ समय पहले गोपेश्वर के पास मंडल में आश्रम के लिए दो नाली भूमि खरीदी थी।

इसी जमीन को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। सोमवार रात को करीब साढ़े आठ बजे हत्यारोपी साधु ने अपने हिस्से की जमीन को बेचने की बात कही, जिसको लेकर दोनों में फिर विवाद शुरू हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि दत्तचैतन ने हथौड़े से बाबा सुनकरा रामदास के सिर पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। उसने शव को कंबल में लपेटकर अपनी चारपाई के नीचे रख दिया।

मंगलवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि, धर्मशाला के मैनेजर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर साधु को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी चमोली प्रमेंद्र डोबाल ने बताया, हत्यारोपी साधु को गिरफ्तार कर लिया गया है। साधु ने खुद ही अपना जुर्म स्वीकार कर लिया था। आज उसे न्यायायल में पेश किया जाएगा।

You Might Also Like

HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए बड़ी राहत! दोबारा खुला फीस जमा करने का पोर्टल, 21 सितंबर तक पूरा करना होगा एडमिशन
Uttarakhand: जमरानी बांध परियोजना: कुमाऊं की ‘लाइफलाइन’ का सीएम धामी ने किया निरीक्षण, जून 2029 तक पूरा होगा महाप्रोजेक्ट
भागीरथी में सीवेज बहाने के आरोप पर NGT सख्त, देवप्रयाग नगर पालिका से मांगी विस्तृत रिपोर्ट; 16 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई
फर्जी IAS का पूरा खेल बेनकाब! ससुराल से मिले ‘ट्रेनी अफसर’ के मोमेंटो, ‘भारत सरकार’ वाली इनोवा जब्त; हाई-फाई लाइफस्टाइल के भी मिले सुराग
Uttrakhand : यहां तत्काल प्रभाव से लागू रहेगी धारा 144
TAGGED:Badrinath DhamSadhu killedsurrendered in the police stationthe monk hereUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

बदरीनाथ में DJ विवाद ने पकड़ा तूल, ‘शंख में जानवर की हड्डी’ वाले बयान पर भड़के तीर्थ पुरोहित; सतपाल महाराज के तर्क पर भी उठे सवाल

The Hill India News
The Hill India News
September 28, 2026
दिल्ली में PM मोदी से मिले महेंद्र भट्ट, परिवार संग पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; बेटे की शादी का दिया न्योता
UP में आसमानी आफत का आखिर क्या है राज? ‘डीप डिप्रेशन’ और ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ की जुगलबंदी ने क्यों मचाई तबाही
यूपी राज्यसभा चुनाव में टाइट फाइट की तैयारी! 10 सीटों पर सियासी शतरंज, तीसरे उम्मीदवार से बदलेगा पूरा गणित; किसके पाले में जाएंगे अतिरिक्त वोट?
UPI के नए MDR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! “ये टैक्स है या फीस?” ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर केंद्र से मांगा जवाब
आदि कैलाश यात्रा पर फिर मौसम की मार! एस बैंड में 10 मीटर सड़क ध्वस्त, 550 से ज्यादा यात्री फंसे; ILP जारी करने पर रोक
कुत्ता अचानक काटने को दौड़े, मुंह से निकले झाग और लड़खड़ाकर चले? इन 10 संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
रिकॉर्ड तेजी के बाद सोना-चांदी धड़ाम! चांदी ₹6,000 टूटी, सोना भी ₹2,600 से ज्यादा सस्ता; जानें आज का भाव
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद फिर उठे सवाल! बहन श्वेता का दावा- ‘पैर टूटा था, आंखों पर चोट थी’, पोस्टमॉर्टम को लेकर कही बड़ी बात
शेयर बाजार में मचा हाहाकार! सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 23,000 के करीब; कच्चे तेल और US-Iran तनाव ने बढ़ाई चिंता
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?