By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, शीतकालीन चारधाम यात्रा और संस्कृति संरक्षण पर मुख्य सचिव का विशेष जोर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, शीतकालीन चारधाम यात्रा और संस्कृति संरक्षण पर मुख्य सचिव का विशेष जोर
उत्तराखंडफीचर्ड

पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, शीतकालीन चारधाम यात्रा और संस्कृति संरक्षण पर मुख्य सचिव का विशेष जोर

The Hill India News
Last updated: May 7, 2025 4:03 pm
The Hill India News
Published: May 7, 2025
Share
SHARE

देहरादून : मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की गहन समीक्षा की। बैठक में उन्होंने प्रदेश में संचालित पर्यटन योजनाओं, धार्मिक स्थलों के विकास और सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पर्यटन उत्तराखंड की ‘बैकबोन’ है और इसके समग्र विकास के लिए बहुआयामी रणनीतियाँ अपनाई जानी चाहिए।

मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा के साथ-साथ अन्य पर्यटन स्थलों को भी सक्रिय रूप से विकसित किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने शीतकालीन चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी हितधारकों से समय रहते संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने टिहरी झील रिंग रोड परियोजना को लेकर सतत् एवं समावेशी योजना बनाने का आदेश दिया जिससे पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिले। इसके अतिरिक्त, क्वालिटी टूरिज्म को बढ़ाने के लिए साहसिक पर्यटन, ट्रैकिंग और अन्य रोमांचकारी गतिविधियों को विकसित करने की बात कही। उन्होंने इन कार्यों के लिए एक वर्षीय कार्य कैलेंडर तैयार करने के निर्देश भी दिए।

संस्कृति विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने राज्य स्तरीय संग्रहालय की स्थापना का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि यह प्रदेश की लोककलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में सहायक होगा। साथ ही उन्होंने देहरादून स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र का वार्षिक कैलेंडर बनाए जाने और अभिलेखागारों के डिजिटलीकरण को भी प्राथमिकता देने को कहा।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के लोकगीत, लोकनृत्य और लोकनाट्य को जीवित रखने के लिए नाट्य शिविरों और रंगमंडलों की स्थापना की जाए। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दलों के गठन की बात भी रखी।

बैठक में सचिव  सचिन कुर्वे,  युगल किशोर पंत, अपर सचिव  अभिषेक रोहिला, निदेशक संस्कृति बीना भट्ट सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

नई दिल्ली: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का प्रधानमंत्री पर जोरदार हमला
MI vs PBKS मुकाबले के बाद प्रीति ज़िंटा और रिकी पोंटिंग के बीच तीखी चर्चा, मुंबई इंडियंस की जीत से प्लेऑफ रेस और रोमांचक हुई
नैनीताल हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दुर्गम में सेवा दे रहे असिस्टेंट प्रोफेसरों को मिली बड़ी राहत, सुगम में तबादले के निर्देश
Uttarakhand: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर CM ने दी शुभकामनाएं, कहा-“योग हमारी प्राचीन विरासत का बहुमूल्य उपहार है”
Uttarakhand: आदि कैलाश मैराथन : राज्य स्थापना की रजत जयंती पर खेल, पर्यटन और विकास का होगा संगम
TAGGED:Chardham YatraChief Secretary's special emphasiscultural preservationTourism will get a new dimension
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेश

सीजफायर पर संकट: लेबनान में इजरायल के नए हमले, 7 की मौत, मध्य पूर्व में शांति प्रयासों पर मंडराया खतरा

The Hill India News
The Hill India News
June 20, 2026
देहरादून के नशा मुक्ति केंद्रों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गंभीर खामियां मिलने पर केंद्र सील
20 साल बाद आया फैसला: पूर्व गृह मंत्री पर हत्या की साजिश का आरोप, 128 गवाहों की गवाही के बावजूद सभी आरोपी बरी
नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, वर्षों तक ब्लैकमेल कर करता रहा शोषण, हरिद्वार से गिरफ्तार हुआ आरोपी
ऋषिकेश में बड़ा हादसा: पशुलोक बैराज से मिले तीन लापता लोगों के शव, SDRF के रेस्क्यू अभियान से खत्म हुई परिजनों की तलाश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT की जांच तेज, चंपत राय के करीबी टिन्नू यादव पर गिरफ्तारी की तलवार
अब सिर्फ एक ही शिवसेना है : अमित शाह के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ी हलचल, उद्धव गुट पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश: NEET परीक्षा से पहले फिर बुझा एक सपना, गाजियाबाद में 22 वर्षीय अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, एक सप्ताह में कई छात्रों की मौत से बढ़ी चिंता
चीन की ओर बढ़ता बांग्लादेश: तीस्ता प्रोजेक्ट समेत 17 समझौतों की तैयारी, भारत की बढ़ सकती है रणनीतिक चिंता
नैनीताल दुष्कर्म कांड: आरोपी उस्मान खान को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, ट्रायल की प्रगति रिपोर्ट तलब
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?