By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: हरियाणा ज़मीन घोटाले में रॉबर्ट वाड्रा से ईडी की लगातार पूछताछ, जानिए क्या है पूरा मामला
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > हरियाणा ज़मीन घोटाले में रॉबर्ट वाड्रा से ईडी की लगातार पूछताछ, जानिए क्या है पूरा मामला
देशफीचर्ड

हरियाणा ज़मीन घोटाले में रॉबर्ट वाड्रा से ईडी की लगातार पूछताछ, जानिए क्या है पूरा मामला

The Hill India News
Last updated: April 17, 2025 2:25 pm
The Hill India News
Published: April 17, 2025
Share
Image Source : ANI
SHARE

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से प्रवर्तन निदेशालय (ED) हरियाणा के चर्चित ज़मीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ कर रही है। गुरुवार को लगातार तीसरे दिन वाड्रा से करीब 6.5 घंटे तक सवाल-जवाब किए गए। मंगलवार और बुधवार को भी करीब 6-6 घंटे की लंबी पूछताछ हो चुकी है।

ईडी दफ्तर में पेश होने से पहले रॉबर्ट वाड्रा ने मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “हम जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं, चाहे जितनी बार बुलाया जाए, हम आएंगे। सभी सवालों के जवाब दे दिए हैं। इनमें कुछ भी नया नहीं है।”

क्या है हरियाणा ज़मीन सौदे का मामला?

साल 2008 की बात है, जब हरियाणा में कांग्रेस सरकार थी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री के पद पर थे। इसी दौरान वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी ने गुरुग्राम के शिकोहपुर गांव में 3.5 एकड़ ज़मीन खरीदी थी। यह ज़मीन उन्होंने ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज नामक कंपनी से करीब 7.5 करोड़ रुपये में खरीदी थी।

तेज़ी से हुआ म्यूटेशन और लाइसेंस मंज़ूरी

इस सौदे को लेकर आरोप है कि ज़मीन का म्यूटेशन चंद घंटों में ही पूरा हो गया, जबकि यह प्रक्रिया आमतौर पर कई दिनों में पूरी होती है। इसके तुरंत बाद राज्य सरकार ने वाड्रा की कंपनी को उस ज़मीन पर कमर्शियल कॉलोनी बनाने की अनुमति भी दे दी। यही से इस डील पर सवाल खड़े होने लगे।

चंद महीनों में करोड़ों का फायदा

कुछ ही महीनों के भीतर स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी ने वही ज़मीन डीएलएफ यूनिवर्सल को करीब 58 करोड़ रुपये में बेच दी। यानि कंपनी ने महज कुछ महीनों में लगभग 50 करोड़ रुपये का भारी मुनाफा कमाया।

एफआईआर, जांच और अफसरों का ट्रांसफर

साल 2018 में सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र शर्मा की शिकायत पर वाड्रा, हुड्डा, डीएलएफ और ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज के खिलाफ गुरुग्राम में एफआईआर दर्ज की गई। आरोपों में धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश जैसे गंभीर धाराएं जोड़ी गईं।

इस केस में एक बड़ा मोड़ तब आया जब आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने इस डील को फर्जी बताया और म्यूटेशन रद्द कर दिया। लेकिन इसके तुरंत बाद उनका तबादला कर दिया गया, जिससे विवाद और गहरा गया।

ढींगरा आयोग की जांच

2015 में हरियाणा की खट्टर सरकार ने मामले की जांच के लिए जस्टिस एसएन ढींगरा की अध्यक्षता में एक आयोग बनाया। आयोग ने कई ऐसे ज़मीनी लाइसेंस की जांच की जो तत्कालीन सरकार द्वारा दिए गए थे। हालांकि, इस रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया क्योंकि भूपेंद्र हुड्डा ने इसे कोर्ट में चुनौती दी है।

चेक भुगतान पर भी सवाल

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज को दिया गया भुगतान सिर्फ चेक में दिखाया गया, लेकिन वह चेक कभी बैंक में जमा ही नहीं हुआ। इससे इस सौदे की विश्वसनीयता पर और सवाल उठे।

रॉबर्ट वाड्रा ने अपने बचाव में कहा है कि यह मामला राजनीति से प्रेरित है और वह जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहले भी इन सभी सवालों के जवाब दिए जा चुके हैं और दोबारा पूछताछ में कुछ भी नया नहीं है।

 

You Might Also Like

दोस्ती की खुशियों और सीमाओं की कठोर दास्‍तान है- ‘ब्यूटीफुल बीइंग्स’
Uttarakhand Big Breaking: उद्यान विभाग में हुए घोटाले में बवेजा केस में हाई कोर्ट ने दिए CBI जाँच का आदेश
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 307 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- यह सिर्फ नौकरी नहीं बल्कि जनसेवा का संकल्प
केंद्र सरकार इंटरनेट पर ‘अश्लील’ कंटेंट को लेकर सख्त, भारत में 18 स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को किया ब्लॉक
उत्तराखंड: पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को आज अंतिम विदाई, हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर होगा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
TAGGED:continuouslyEDHaryanaLand scamquestionedRobert Vadra
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

JSSC CGL में ‘रिश्तों का रिजल्ट’ या महज संयोग? अभय तिवारी के परिवार से जुड़े कई नाम BSO पद पर चयनित होने के दावे से मचा हड़कंप, CID की जांच पर टिकी निगाहें

The Hill India News
The Hill India News
August 12, 2026
मौत के 42 दिन बाद आया मैसेज- ‘खुशी है आप स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं’, कागजों में जिंदा रहा दिवंगत कॉन्स्टेबल का इलाज!
ट्रंप को ईरान के खतरे का डर! तुर्की से निकलते वक्त बदला गया विमान, कैटरिंग ट्रक से गुपचुप कराई गई शिफ्टिंग; ‘डिकॉय’ प्लेन में बैठे रहे पत्रकार और कर्मचारी
बांग्लादेश की पटरियों पर दौड़ेगी ‘मेड इन इंडिया’ ट्रेन! कपूरथला में तैयार हुआ पहला LHB रेक, जानिए भारत से कितनी अलग हैं ये कोच
UKSSSC पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट: सुमन, खालिद और साबिया पर तय होंगे आरोप, 18 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
उत्तराखंड की वित्तीय सेहत पर बड़ा सवाल: कर्ज का अनुपात घटा, राजस्व अधिशेष भी कायम, फिर भी 53% आय के लिए केंद्र पर निर्भरता क्यों?
आयुष्मान योजना अब इंश्योरेंस मोड पर, गोल्डन कार्ड पर बड़ा फैसला जल्द; कर्मचारियों को समय पर इलाज दिलाने की कवायद तेज
₹10 लीटर में गोमूत्र खरीदेगी योगी सरकार! बुलंदशहर से शुरू हुआ अनोखा पायलट प्रोजेक्ट, 300 महिलाओं को मिला काम; सपा ने बताया ‘स्कैम’
तीन महीने में तीन बार तलाक और एक बार में तलाक! सुप्रीम कोर्ट में फिर गरमाया मुस्लिम तलाक का मुद्दा, जानिए क्या हैं तलाक-ए-हसन और तलाक-ए-अहसन
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाए रेप और धमकी के गंभीर आरोप; शादी का वादा करने का भी दावा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?