By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई टिहरी में बारिश ने मचाया कहर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > नई टिहरी में बारिश ने मचाया कहर
उत्तराखंड

नई टिहरी में बारिश ने मचाया कहर

The Hill India Desk
Last updated: May 27, 2025 3:50 pm
The Hill India Desk
Published: May 27, 2025
Share
SHARE

बारिश के पानी के साथ आए बलबे से कई घरों में नुकसान
निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय की सुरक्षा दीवार गिरी
नई टिहरी। प्रदेश में मॉनसून ने अभी तक दस्तक भी नहीं दी, लेकिन बारिश ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। टिहरी जिला मुख्यालय के बोराडी के पास वाल्मीकि बस्ती में रात को तेज बारिश से आपदा जैसे हालत बन गए थे। बारिश के पानी के साथ आया मलबे ने कई घरों को नुकसान पहुंचा। साथ ही दो कार, दो बाइक और एक स्कूटी मलबे में दब गई। कई लोगों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई।
टिहरी नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने बताया कि नई टिहरी शहर में जहां-जहां मलवा आने के कारण सड़कें बंद हुई हैं, उनको खोलने का प्रयास किया जा रहा है। आंचल डेरी के पास सड़क बार-बार बंद हो गई है। इसका मुख्य कारण सेंट्रल स्कूल का निर्माण है। क्योंकि वहां का मलबा हर बारिश में सड़क पर आ जाता है। इसके लिए सेंट्रल स्कूल के अधिकारियों को मलबा हटाने के लिए कह दिया गया है।
साथ ही टिहरी नगर पालिका का कहना है कि नई टिहरी शहर के रखरखाव के लिए टिहरी बांध परियोजना को प्रतिवर्ष 8-10 करोड़ सीएसआर मद से देने चाहिए। क्योंकि नई टिहरी शहर को टिहरी बांध परियोजना ने पुरानी टिहरी शहर के बदले बसाया गया है और नई टिहरी में सुविधा देने का काम भी टिहरी बांध परियोजना का है।  उप जिला उप जिलाधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि रात को तेज बारिश के चलते वाल्मीकि बस्ती में जो मालबा घुसा है उस मलबे में 29 परिवार को नुकसान हुआ है। इन परिवारों के लिए हर तरह की व्यवस्था की जा रही है। साथ कि राशन की व्यवस्था भी की जा रही है।
स्थानीय व्यक्ति दीपक कुमार ने बताया कि उनकी बस्ती के ऊपर एक नाला है, जो पूरी तरह से जाम हो चुका था। रात को तेज बारिश हुई तो पूरे शहर का पानी इधर आ गया और जिससे यहां पर आपदा जैसे हालत हो गए थे। घर में कई फीट तक पानी भर गया था। कई गाड़ियां बह गई। कई लोग तो रात को घर में ही फंस गए थे, जिन्हें आस पड़ोस के लोगों ने दरवाजा तोड़कर निकाला।
नई टिहरी में 33-34 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा केंद्रीय विद्यालय की सुरक्षा दीवार भी तेज बारिश होने से ढह गई। ग़नीमत रही कि दीवार रात को गिरी, अगर दिन का समय होता तो बड़ा नुकसान होने की आशंका थी। केंद्रीय विद्यालय का निर्माण करने वाली कृष्णा बिल्डर्स एजेंसी के इंचार्ज सौरभ जैन ने कहा कि तेज बारिश होने के कारण यह सुरक्षा दीवार टूटी है, जिससे 40 लाख के करीब का नुकसान हुआ है, लेकिन बिल्डिंग पूरी तरह से सुरक्षित है। समय-समय पर बिल्डिंग की गुणवत्ता की भी जांच करवाई जाती है, लेकिन जो नुकसान हुआ है उसके लिए मुआवज़ा की मांग करेंगे। कृष्णा बिल्डर्स एजेंसी के सौरभ जैन ने बताया कि हमारे द्वारा सितंबर 2025 तक यह विद्यालय बनाकर तैयार करना है जिससे कि अगले सेशन में बच्चों की पढ़ाई शुरू हो सके।

You Might Also Like

पंतनगर विश्वविद्यालय अतिक्रमण विवाद: आशियाने बचाने की जंग, सड़कों पर उतरा जनसैलाब; मशाल जुलूस से गरमाई उत्तराखंड की सियासत
उत्तराखण्ड : 13 में से 8 जनपद 100 दिवसीय टी.बी उन्मूलन अभियान हेतु चिन्हित हैं
Uttarakhand: नैनीताल में वेबसीरीज ‘काफल’ की शूटिंग, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं
उत्तराखण्ड :प्रदेश में एक लाख 28 हजार बढ़ी मतदाताओं की संख्या-डॉ. विजय कुमार जोगदंडे
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर देहरादून किले में तब्दील — पीएम मोदी के दौरे से पहले पुलिस अलर्ट, फर्जी खबर फैलाने वालों पर सख्ती
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

बिहार में शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म! BPSC ने जारी किया TRE-4 नोटिफिकेशन, 32,388 पदों पर बंपर भर्ती

The Hill India News
The Hill India News
August 18, 2026
पीपलकोटी टनल हादसे में खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, सभी 10 लापता मजदूरों के शव बरामद; 12 घायल अस्पताल में भर्ती
‘आरक्षण के लिए भाजपा के साथ आए थे, अब तक लागू क्यों नहीं किया?’ यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद के तीखे तेवर, बोले- निषाद समाज अपना हक मांग रहा है
राजपाल यादव की लगी ‘लॉटरी’! 1200 करोड़ की 12 फिल्मों की डील साइन, 10 साल तक बड़े पर्दे पर छाएंगे कॉमेडी के किंग
‘गांधी, नेहरू और पटेल पर भी FIR करिए’, वंदे मातरम विवाद पर खरगे का भाजपा को करारा जवाब
पान मसाला ऐड पर सनी देओल का बयान और वायरल हुआ पुराना विज्ञापन, बोले- ‘मेरा जमीर गवाही नहीं देता’
इमरान खान को जेल से अस्पताल शिफ्ट करने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 48 घंटे में होगा ट्रांसफर; परिवार से हर हफ्ते मुलाकात की भी मंजूरी
देहरादून में कल से बदलेगा ट्रैफिक का पूरा रूट! उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर 19-20 अगस्त तक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देखें पूरा प्लान
पंजाब में अनोखा लंगर! अब पूड़ी-सब्जी नहीं, मुफ्त में मिलेगा पेट्रोल; दोपहिया को ₹500 और कार वालों को ₹1,000 का तेल
1.20 करोड़ के लालच में खौफनाक कत्ल! YouTube के झूठे दावे पर नाबालिग की हत्या, शरीर का हिस्सा लेकर 3 दिन तक भटकते रहे आरोपी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?