By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पंजाब: विश्वविद्यालय देश में मजबूत खेल संस्कृति की आधारशिला रखते हैं: अनुराग सिंह ठाकुर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > पंजाब: विश्वविद्यालय देश में मजबूत खेल संस्कृति की आधारशिला रखते हैं: अनुराग सिंह ठाकुर
देशफीचर्डस्पोर्ट्स

पंजाब: विश्वविद्यालय देश में मजबूत खेल संस्कृति की आधारशिला रखते हैं: अनुराग सिंह ठाकुर

Rajesh Dabral
Last updated: September 28, 2022 5:16 pm
Rajesh Dabral
Published: September 21, 2022
Share
SHARE

अनुराग सिंह ठाकुर ने आज अमृतसर में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों को सम्मानित किया

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर ने कल अमृतसर में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों (खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप और खेलो इंडिया यूथ गेम्स के स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों समेत 25 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी,) को सम्मानित किया। अमृतसर स्थित विश्वविद्यालय कैंपस में आयोजित 52वें वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय, खेलो इंडिया और अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय स्तरों पर विभिन्न खेल स्पर्धाओं में विश्वविद्यालय का नाम रौशन करने वाले तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कॉलेजों को 2.00 करोड़ रुपये से अधिक के नकद पुरस्कार और ट्राफियां वितरित की गयीं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001SRWO.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0021C2J.jpg

अनुराग सिंह ठाकुर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा, स्वयं विश्वविद्यालय से भी पहले है और यह देश के प्रमुख खेल विश्वविद्यालयों में से एक है। जब हम एक खेल संस्कृति विकसित करने की बात करते हैं, तो यह उन विश्वविद्यालयों में है, जो ऐसा करने के लिए आधार तैयार करते हैं। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा स्वयं बोलती है, क्योंकि इसने रिकॉर्ड 23 बार प्रतिष्ठित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) ट्रॉफी जीती है। केवल अबुल कलाम आज़ाद ट्राफियां ही नहीं, बल्कि 34 अर्जुन, 2 द्रोणाचार्य और 6 पद्म श्री पुरस्कार विजेता भी इस विश्वविद्यालय के हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महिला एथलीटों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय नौ स्पर्धाओं – हॉकी, तीरंदाजी, भारोत्तोलन, साइकिलिंग, मुक्केबाजी, तैराकी, कुश्ती, वॉलीबॉल और जूडो में खेलो इंडिया महिला लीग का आयोजन कर रहा है। इन प्रतियोगिताओं में 23,000 से अधिक महिला एथलीट हिस्सा लेंगी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004Q7R5.jpg

ठाकुर ने खेल के क्षेत्र में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय और कॉलेजों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गुरु नानक देव विश्वविद्यालय ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 14 स्वर्ण पदक सहित 42 पदक के साथ बहुत ही सराहनीय चौथा स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि सरकार का दृष्टिकोण नागरिक केंद्रित है और हम सभी नागरिकों के जीवन में सुगमता लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि देश भर में खेल संस्कृति को विकसित करने की जरूरत है और सरकार इस प्रयास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने खेल सुविधाओं के लिए हर तरह की मदद और सहायता का आश्वासन दिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005KOQY.jpg

उन्होंने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के छात्र जीवन की यादों को साझा करते हुए कहा कि यह उनकी जिम्मेदारी है कि वे खेल के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक खेल सुविधाएं और परियोजनाएं प्रदान करें। उन्हें गर्व महसूस हुआ कि वे उस विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं, जिसकी आज देश-विदेश में खेल के अलावा कई क्षेत्रों में ख्याति है। उन्होंने कहा कि देश खेल संस्कृति में विकसित और समृद्ध हो सकता है तथा व्यक्ति, परिवार, समाज और कॉर्पोरेट स्तर पर सभी को खेल संस्कृति को हर स्तर पर बढ़ावा देने में अपना योगदान देना चाहिए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006ZQEG.jpg

मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कुलपति प्रो जसपाल सिंह संधू ने कहा कि इस विश्वविद्यालय को खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बहुत सारी परियोजनाओं की आवश्यकता है। प्रो. संधू ने कहा कि विश्वविद्यालय को एस्ट्रोटर्फ प्रतिस्थापन, सिंथेटिक ट्रैक्ट की स्थापना, स्विमिंग पूल उन्नयन और अन्य सुविधाओं के संबंध में अनुदान और परियोजनाओं की आवश्यकता है।

इससे पूर्व, कुलसचिव डॉ. करनजीत सिंह कहलों ने अतिथियों का स्वागत किया और निदेशक खेल कार्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग (ए.टी.) के प्रभारी डॉ. कंवर मनदीप सिंह ने खेलकूद की महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रो. सरबजोत सिंह बहल, डीन अकादमिक कार्य, ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डीन छात्र कल्याण प्रो. अनीश दुआ ने किया। इस अवसर पर जीएनडीयू खेल समिति (पुरुष), जीएनडीयू खेल समिति (महिला), विश्वविद्यालय के खेलकूद में सर्वाधिक योगदान देने वाले महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी एवं प्रशिक्षक भी उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री ने “खेलो इंडिया” योजना के तहत खेल छात्रावासों का भी उद्घाटन किया और वे विश्वविद्यालय परिसर में खेल सुविधाओं को देखने गए। इस अवसर पर, मुख्य अतिथि ने प्रधानाध्यापकों, शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्षों और खेल हस्तियों / प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया।

You Might Also Like

झारखंड : देवघर में प्रधानमंत्री मोदी का प्लेन हुआ खराब, डेढ़ घंटे बाद वायु सेना के विमान से हुए दिल्ली रवाना
भारतीय सेना ने अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए ‘एकलव्य’ ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया
15 साल की मुस्लिम लड़की की शादी वैध होगी या अवैध, इस पर विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट
Weather Update: कहीं तपती गर्मी तो कहीं ओलों की मार, 5 अप्रैल तक पूरे भारत में मौसम विभाग का ‘येलो अलर्ट’
ऑनलाइन सट्टेबाजी पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, केंद्र सरकार से मांगा जवाब
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडपर्यटनफीचर्ड

‘हनुमान अंश’ के बाद कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब! वीकेंड पर 11 अक्टूबर तक ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की एंट्री बंद; जानें कहां होगी पार्किंग और किन रास्तों से गुजरेंगे वाहन

The Hill India News
The Hill India News
October 10, 2026
कैंसर से जंग लड़ रही महिला पर दोहरी मार! तिलवाड़ा में खुदाई से चार मंजिला मकान पर मंडराया खतरा, बेबस प्रभा सकलानी ने CM धामी से लगाई न्याय की गुहार
दून की बासमती पर कंक्रीट का कब्जा! कभी दुनिया में महक बिखेरने वाले धान के खेत सिमटे, अब 160 किसानों के भरोसे विरासत बचाने की जंग
देहरादून में महिला के अपहरण की साजिश, हरिद्वार में तमंचे के दम पर लूट! 5 हजार का इनामी ‘पंडित’ गिरफ्तार, चार आरोपियों के जुड़े तार
एशियन गेम्स में भारत का ‘गोल्डन’ आगाज, महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास; दक्षिण कोरिया को हराकर जीता स्वर्ण
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक की गिरफ्तारी से फिर गरमाया विवाद, दुकान में घुसकर बदसलूकी का आरोप; व्यापारियों ने कोतवाली में दिया धरना
गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभर में गूंजा श्रद्धा और संकल्प का संदेश, राष्ट्रपति मुर्मू से PM मोदी तक ने दी श्रद्धांजलि
UPL क्लोजिंग से पहले गरमाया विवाद: मासूम शर्मा के शो के खिलाफ UKD का प्रदर्शन, स्टेडियम के बाहर नारेबाजी से बढ़ा सियासी पारा
हरिद्वार को बड़ी सौगात: अब यहीं तैयार होंगे MBBS डॉक्टर, ESI मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी; 50 सीटों से होगी शुरुआत
‘एक कचौड़ी, दो समोसा… इन मर्दों का क्या भरोसा’ से ‘नारी अपने आप की’ तक, दिल्ली की सड़कों पर गूंजा Gen Z का गुस्सा; DU-JNU-जामिया की छात्राओं ने उठाए महिला सुरक्षा पर सवाल
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?