
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड के जमशेदपुर से देश के अलग-अलग राज्यों के लिए 10 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी पहली बार एक साथ 10 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। ये 10 वंदे भारत ट्रेनें देशभर के अलग-अलग रेलवे स्टेशन से चलाई जाएंगी। इनमें से जो 10 वंदे भारत ट्रेन 15 सितंबर से चलाई जाएंगी, उनमें से सबसे ज्यादा बिहार से होकर वंदे भारत ट्रेन गुजरेंगी। सभी 10 वंदे भारत ट्रेनों के रूटों की जानकारी भी सामने आ गई है।
इन सभी ट्रेनों का रूट टाटानगर – पटना, वाराणसी – देवघर, टाटानगर-ब्रह्मपुर, रांची-गोड्डा, आगरा-बनारस, हावड़ा-गया, हावड़ा-भागलपुर, दुर्ग-वीएसकेपी, हुबली-सिकंदराबाद और पुणे-नागपुर है. रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार, देशभर के जिन राज्यों को ये वंदे भारत ट्रेन मिली हैं। वो झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश है। इन सभी राज्यों को पीएम मोदी वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने जा रहे हैं।