
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को चुनाव प्रचार करने के छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि आजादी के बाद दशकों तक गरीब की जरूरतों को कांग्रेस की सरकारों ने नजरअंदाज किया। कांग्रेस ने कभी गरीबी की चिंता नहीं की, उसकी परेशानियों को नहीं समझा। कांग्रेस परिवार के अमीरों को कभी महंगाई का मतलब समझ ही नहीं आया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले लाखों करोड़ों रुपये के घोटाले होते थे। कांग्रेस की सरकार में दिल्ली से एक रुपया निकलता था और सिर्फ 15 पैसे गांव में पहुंचते थे। बीच में कांग्रेस 80 पैसे खुद लूट लेती थी।
#WATCH | Chhattisgarh: Addressing a public rally in Bastar, PM Narendra Modi says, "…I am working 24X7 for 2047. 'Jinko kisi ne nahi poochha unko Modi ne pooja hai. Modi aaram karne ke liye nahi, kaam karne ke liye paida hua hain'. My aim is to make the country developed…"… pic.twitter.com/hxXOhQeO37
— ANI (@ANI) April 8, 2024
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि मैंने कांग्रेस की लूट की इस व्यवस्था को बंद कर दिया है। भाजपा सरकार ने अपने 10 साल में 34 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे हैं। आजादी के बाद से कांग्रेस समझती थी कि उसे देश को लूटने का लाइसेंस मिला हुआ है। 2014 में सरकार में आने के बाद मोदी ने कांग्रेस की लूट का लाइसेंस ही कैंसिल कर दिया है। उन्होंने आगे कहा, ‘मोदी ने जब घोटालेबाजों का रास्ता रोका, जब बिचौलियों की कमाई बंद की, तबसे इनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। ये मोदी पर भड़के हुए हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर आज कड़ी कार्रवाई हो रही है। यहां के युवाओं को जिन्होंने धोखा दिया है, उनकी तेजी से जांच चल रही है।’