By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदा प्रभावित गांव बटोली पहुंचे डीएम सविन बंसल, रातों-रात खुलवाया संपर्क मार्ग
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देहरादून > मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदा प्रभावित गांव बटोली पहुंचे डीएम सविन बंसल, रातों-रात खुलवाया संपर्क मार्ग
देहरादूनफीचर्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदा प्रभावित गांव बटोली पहुंचे डीएम सविन बंसल, रातों-रात खुलवाया संपर्क मार्ग

The Hill India News
Last updated: July 10, 2025 1:14 pm
The Hill India News
Published: July 10, 2025
Share
SHARE

देहरादून | 10 जुलाई 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के त्वरित निर्देशों के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ने विकासखंड मिसराल पट्टी के आपदाग्रस्त अंतिम गांव बटोली का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम बंसल ने कई किलोमीटर की दुर्गम पगडंडियों को पार करते हुए गांव की अंतिम महिला, बुजुर्गों और बच्चों तक पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के तत्काल निर्देश दिए।

Contents
रातों-रात खोला गया महीनों में बनने वाला रास्ता3.84 लाख की राहत राशि वितरित, स्कूल जाने के लिए किराये पर घरों का सुझाव15 दिन में बनेगा अस्थायी हेलीपैड, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी नियमितकोटी-बटोली रोड और वैकल्पिक मार्ग का सर्वे शुरू20 सोलर लाइटों की स्वीकृति, मेडिकल इमरजेंसी पर भी सतर्कता

डीएम ने कहा,

“आपको कहीं जाने की ज़रूरत नहीं है। जिला प्रशासन हर समय आपके साथ खड़ा है।”


रातों-रात खोला गया महीनों में बनने वाला रास्ता

भारी बारिश और भूस्खलन से शेरू खाला क्षेत्र में बना गहरा खाईयुक्त टीला, जिसे दुरुस्त करने में सामान्यतः कई महीने लगते, जिला प्रशासन ने रातों-रात रास्ता खोलकर बटोली तक पहुंच बनाई। डीएम ने बताया कि आपदा, मुसीबत या किसी अनहोनी को न्यून करना प्रशासन का दायित्व है, और इसके लिए प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है।


3.84 लाख की राहत राशि वितरित, स्कूल जाने के लिए किराये पर घरों का सुझाव

प्रभावित 96 परिवारों को ₹4,000 प्रतिमाह की दर से कुल ₹3.84 लाख की सहायता राशि के चेक मौके पर ही वितरित किए गए, ताकि सभी परिवार सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी रूप से निवास कर सकें।
डीएम ने अपील की कि अभिभावक बच्चों को वर्षा ऋतु के दौरान घर से स्कूल न भेजें, इसके स्थान पर विद्यालय के समीप किराए पर घर लेकर पठन-पाठन सुनिश्चित करें।


15 दिन में बनेगा अस्थायी हेलीपैड, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी नियमित

गर्भवती माताओं और नवजात शिशुओं की देखभाल हेतु एएनएम द्वारा नियमित क्षेत्रीय दौरे के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गांव में 15 दिन के भीतर अस्थायी हेलीपैड निर्माण हेतु भूमि चिन्हांकन और आवश्यक तैयारियों के आदेश दिए गए।


कोटी-बटोली रोड और वैकल्पिक मार्ग का सर्वे शुरू

गांव के लिए स्थायी संपर्क बहाली हेतु कोटी-बटोली मार्ग को लोनिवि को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही बटोली से थान गांव तक वैकल्पिक सड़क मार्ग का सर्वे भी शुरू कराया गया है। झूला पुल और स्थायी संरचना हेतु सचिव, लोनिवि को पत्र जारी कर दिया गया है। तात्कालिक सुधार कार्यों के लिए लोनिवि को ₹3.98 लाख की राशि मौके पर ही जारी की गई।


20 सोलर लाइटों की स्वीकृति, मेडिकल इमरजेंसी पर भी सतर्कता

डीएम ने अपने कोटे से 20 सोलर स्ट्रीट लाइटों की स्वीकृति मौके पर देते हुए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी चिकित्सा आपातकाल के दृष्टिगत अस्थायी मेडिकल सुविधा की व्यवस्था के भी आदेश दिए गए।


जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा:

“हमारी प्राथमिकता है कि आपदा की घड़ी में कोई भी नागरिक अकेला न महसूस करे। प्रशासन प्रथम पंक्ति में रहकर हर जरूरतमंद तक पहुंचेगा।”

You Might Also Like

देश में ‘एक प्रधान, एक निशान, एक विधान’… लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पर अमित शाह का बड़ा बयान
पुणे :दलित, वंचितों, पिछड़ों, आदिवासियों, मजदूरों का कल्याण आज देश की पहली प्राथमिकता है: मोदी
राहुल गांधी के आरोपों पर सेना का जवाब ‘अग्निवीर के परिवार को 67 लाख मुआवजा व कुल राशि लगभग 1.65 करोड़…’
Mumbai: मंदिर यात्रियों पर पुलिस का लाठीचार्ज, विपक्षी दलों ने बोला सरकार पर हमला
हैदराबाद से बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता का दावा, ‘इस बार ओवैसी का किला ध्वस्त होना तय’
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तर प्रदेशफीचर्डराजनीति

सुबह 5 बजे पहुंचा प्रशासन, दो घंटे में जमींदोज हुआ सपा कार्यालय, सीतापुर में बुलडोजर कार्रवाई से मचा राजनीतिक भूचाल

The Hill India News
The Hill India News
June 22, 2026
राम मंदिर में कथित अनियमितताओं का खुलासा: बिना रसीद चंदा, जेवरों का हिसाब गायब, शिकायतों पर भी नहीं हुई कार्रवाई
उद्धव सेना में बढ़ी बेचैनी: 20 में से 14 विधायक भी शिंदे के संपर्क में! इमरजेंसी बैठक से सियासी हलचल तेज
देवभूमि महासभा का संकल्प: दुल्हनिया नदी किनारे होगा वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल
मसूरी मॉल रोड पर ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’ के दौरान हाई-वोल्टेज ड्रामा: पालिका टीम से अभद्रता और गाली-गलौज; भड़के कर्मचारियों ने घेरी कोतवाली, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
पश्चिम बंगाल: शुभेंदु सरकार आज पेश करेगी ‘डबल इंजन’ राज का पहला पूर्ण बजट; स्वप्न दासगुप्ता के पिटारे से निकलेगा विकास का नया रोडमैप?
प्रयागराज में नाबालिग से हैवानियत करने वाला मुशर्रफ पुलिस मुठभेड़ में घायल, ट्रिपल मर्डर का आरोपी हिमांशु भी दबोचा
Weather Updates: फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, 23 जून को बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश; यूपी-विदर्भ में लू का टॉर्चर ज़ारी
उत्तराखंड: अल्मोड़ा में सीएम धामी के काफिले के आगे कूदे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, दिखाए काले झंडे; दन्या बाजार में भारी हंगामा
UKSSSC वाहन चालक भर्ती विवाद: मेरिट लिस्ट में ‘अजीबो-गरीब’ नामों और जेंडर पर घमासान, आयोग ने कहा- ‘अभिलेख सत्यापन में सीधे होंगे बाहर’
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?