
भुवनेश्वर: ओडिशा पुलिस ने 2025 में लापता लोगों को ढूंढने के लिए चलाए गए विशेष अभियानों के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अब तक 1,209 लापता बच्चों (जिनमें 1,078 लड़कियां शामिल हैं) और 6,667 महिलाओं का पता लगाया।
‘ऑपरेशन अन्वेषण’ की उपलब्धि
18 से 22 अगस्त के बीच पूरे राज्य में चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन अन्वेषण’ के दौरान अकेले 358 बच्चों और 2,059 महिलाओं को सुरक्षित ढूंढ निकाला गया।
- पुरी पुलिस ने सबसे ज्यादा सफलता हासिल करते हुए 45 बच्चों और 504 महिलाओं को बचाया।
- भद्रक पुलिस ने 37 बच्चों और 318 महिलाओं को,
- जबकि कटक पुलिस ने 21 बच्चों और 304 महिलाओं को खोज निकाला।
सालभर चले अभियान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगस्त के अलावा फरवरी, अप्रैल और मई में भी इसी तरह के अभियान चलाए गए थे, जिनका सकारात्मक असर देखने को मिला। इन ऑपरेशनों के जरिए पुलिस का मकसद लापता लोगों को परिवार से मिलाना और मानव तस्करी की संभावनाओं को रोकना है।
पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर बीजेपी मनाएगी ‘सेवा पक्ष’
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान और पौधारोपण होंगे आयोजन
ओडिशा भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन (17 सितंबर) से गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक विशेष अभियान ‘सेवा पक्ष’ मनाने की घोषणा की है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक में तय किया गया कि इस दौरान पूरे राज्य में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित होंगे।