Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724
फीचर्डबॉलीवुडविदेश

लाइव कॉन्सर्ट के दौरान बीच स्टेज से गिर पड़े निक जोनस, इमोशनल हुई प्रियंका चोपड़ा

अमेरिका: न्यूयॉर्क में एक लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति और रॉक सिंगर निक जोनस परफॉर्मेंस के दौरान अचानक गिर गए। जानकारी के अनुसार न्यूयॉर्क में एक लाइव कॉन्सर्ट चल रहा था। उसमें निक जोनस परफॉर्म कर रहे थे। इस दौरान वे अचानक मंच से गिर पड़े। हालांकि वे तुरंत खड़े भी हो गए और अपनी परफार्मेंस बंद नहीं की, उसे जारी रखा। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्हें गिरने के दौरान ज्यादा चोटें नहीं आई हैं।

जोनस ब्रदर्स का यह म्यूजिक कॉन्सर्ट न्यूयॉर्क शहर के यांकी स्टेडियम में चल रहा था। वायरल वीडियो में निक व्हाइट शर्ट और येलो पैंट पहने दिखाई दिए और स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं। इसी दौरान वे अचानक स्टेज से नीचे गिर जाते हैं। लेकिन वे फिर से उठ जाते हैं और अपना परफॉर्मेंस जारी रखते हैं। इस घटना के बाद निक के फैंस उनके लिए काफी चिंति​त दिखाई दिए और उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थनाएं कीं।

इस कॉन्सर्ट में प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा भी साथ नजर आईं। जहां वह निक की परफॉर्मेंस देख कर इमोशनल हो गई थीं। प्रियंका का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। जिसमें निक स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका उन्हें देखकर इमोशनल हो जाती हैं और अपने आंसू पोंछती हुई नजर आई थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724