By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : स्वास्थ्य क्षेत्र में अधिक से अधिक सार्वजनिक-निजी भागीदारी होनी चाहिए :उपराष्ट्रपति
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : स्वास्थ्य क्षेत्र में अधिक से अधिक सार्वजनिक-निजी भागीदारी होनी चाहिए :उपराष्ट्रपति
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : स्वास्थ्य क्षेत्र में अधिक से अधिक सार्वजनिक-निजी भागीदारी होनी चाहिए :उपराष्ट्रपति

The Hill India News
Last updated: October 12, 2022 8:02 am
The Hill India News
Published: October 11, 2022
Share
SHARE

उपराष्ट्रपति ने भारत को एक प्रमुख स्वास्थ्य पर्यटन स्थल बनाने के प्रयासों को दोगुना करने का आह्वान किया

उपराष्ट्रपति ने भारत को एसडीजी लक्ष्यों को प्राप्त करने के करीब लाने में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की

उपराष्ट्रपति ने फिक्की के 16वें वार्षिक स्वास्थ्य सम्मेलन ‘फिक्की हील 2022’ का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज देश में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए सामूहिक प्रयास और अधिक सार्वजनिक-निजी भागीदारी का आह्वान किया। यह देखते हुए कि भारत में हेल्थ केयर की मांग बड़े पैमाने और विविधता भरी है, उन्होंने “यूनिवर्सल हेल्थ केयर के सामूहिक सपने” को साकार करने के लिए सभी हितधारकों के बीच अधिक सहयोग का आह्वान किया।

फिक्की के 16वें वार्षिक हेल्थकेयर सम्मेलन – फिक्की हील 2022, जिसका विषय ‘हेल्थकेयर ट्रांसफॉर्मेशन: ड्राइविंग इंडियाज इकोनॉमिक ग्रोथ’ है, का उद्घाटन करते हुए उपराष्ट्रपति ने भारत में फलते-फूलते चिकित्सा पर्यटन के लिए स्वास्थ्य उद्योग और फिक्की जैसे व्यापार निकायों की सराहना की।

‘हील इन इंडिया’ पहल के माध्यम से भारत को मेडिकल और वेलनेस टूरिज्म के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की सरकार की पहल का उल्लेख करते हुए, श्री धनखड़ ने ‘प्रमुख स्वास्थ्य पर्यटन स्थल’ बनने के लिए भारत की क्षमता का उपयोग करने के प्रयासों को दोगुना करने का भी आह्वान किया।

कोविड महामारी के साथ भारत के अनुभव को याद करते हुए, उपराष्ट्रपति ने स्वास्थ्य कर्मियों और वैज्ञानिकों को उनके योगदान के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि भारत ने न केवल अपने नागरिकों को एक छोटी अवधि में टीका लगाया है, बल्कि कई देशों को टीके भी निर्यात किए हैं।

उपराष्ट्रपति ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के अथक प्रयासों के कारण, भारत ने 1990 से शिशु मृत्यु दर जैसे स्वास्थ्य संकेतकों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की है और हम सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने की ओर अग्रसर हैं।मेगा स्वास्थ्य कार्यक्रम, ‘आयुष्मान भारत’ का उल्लेख करते हुए, श्री धनखड़ ने कहा कि इस योजना ने देश में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच के मामले में अमीर और गरीब के बीच की खाई को पाटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस बात पर जोर देते हुए कि स्वास्थ्य सेवा राष्ट्र निर्माण के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है, उपराष्ट्रपति ने कहा कि “स्वास्थ्य और शिक्षा दो बेहद जरूरी क्षेत्र हैं जिनकी हमारे वर्तमान और भविष्य की भलाई के लिए अच्छी तरह से देखभाल और पोषण की आवश्यकता है”।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. संगीता रेड्डी, पूर्व अध्यक्ष, फिक्की,  गौतम खन्ना, अध्यक्ष, फिक्की स्वास्थ्य सेवा समिति, डॉ. हर्ष महाजन, सह-अध्यक्ष, फिक्की स्वास्थ्य सेवा समिति, फिक्की स्वस्थ भारत टास्क फोर्स के अध्यक्ष ब्रिगेडियर डॉ. अरविंद लाल, फिक्की के महानिदेशक  अरुण चावला और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Healthcare is one of the most important pillars of nation-building – impacting not just the economy, but productivity, well-being and happiness of citizens. Health and Education are twins that need to be well looked after and nurtured for our present & future being. @ficci_india pic.twitter.com/8y95MkIlMj

— Vice-President of India (@VPIndia) October 11, 2022

You Might Also Like

नई दिल्ली : राजघाट पर बनेगा पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का मेमोरियल
Uttarakhand: आपदाग्रस्त सिलवालगढ़ और शेरकी पहुंचकर प्रभावित ग्रामीणों से मिले, कांग्रेस परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल
प्रधानमंत्री मोदी ने कालडी गांव स्थित श्री आदि शंकर जन्मभूमि क्षेत्रम का दौरा किया
मुख्यमंत्री ने दी कई विकास परियोजनाओं को वित्तीय स्वीकृति, महंगाई भत्ते में भी बढ़ोतरी
PM मोदी को विश्व के 50 से ज्यादा नेताओं ने भेजा बधाई संदेश, इस पड़ोसी देश ने साधी चुप्पी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

राष्ट्रपति मुर्मु का उत्तराखंड दौरा: ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम डॉ. आशीष चौहान, विभागों से मांगा क्लियरेंस सर्टिफिकेट

The Hill India News
The Hill India News
June 11, 2026
धामी सरकार की बड़ी कड़ाई: उत्तराखंड में अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट माफिया पर कसेगा शिकंजा, ‘रेरा’ में आमूलचूल सुधारों की तैयारी
देहरादून में ‘अंधविश्वास’ का खूनी खेल: तांत्रिक बाबा ने तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर हड़पा 65 तोला सोना, पुलिस ने दबोचा
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: हरिद्वार के भगवानपुर में किन्नर समाज के दो पक्षों में ‘जजमानी’ विवाद, अदालत ने पुलिस को दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश
गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान से नजदीकी बताई वजह
वैभव सूर्यवंशी आज करेंगे धमाका या फिर बढ़ेगी चिंता? पिछली 5 पारियां बता रही हैं युवा बल्लेबाज का असली फॉर्म
BSF-BGB में सीमा पर टकराव: बांग्लादेशी घुसपैठिए को वापस लेने से इनकार, ‘नो मैन्स लैंड’ में फंसा शख्स बना विवाद की वजह
पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर क्यों रह गया पिछड़ा? बेरोजगारी, गरीबी और राजनीतिक नियंत्रण की कहानी बयां करते हैं आंकड़े
काशीपुर में डिजिटल डकैती: फर्जी बैंक अधिकारी बन वृद्ध को भेजा ‘व्हाट्सएप लिंक’, दो दिन में 9 ट्रांजेक्शन कर उड़ाए ₹29 लाख, रुद्रपुर साइबर सेल में मुकदमा दर्ज
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की चिंगारी: 6 नागा नागरिकों के शव मिलने के बाद इंफाल में भारी बवाल, अस्पताल के बाहर हिंसक झड़प, दागने पड़े आंसू गैस के गोले
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?