कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए गहमागहमी अब तेज होती जा रही है। आज पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पार्टी में बड़े बदलाव के लिए चलाई जा रही मुहिम का समर्थन कर दिया है। इसके बाद सोनिया गांधी ने थरूर को मिलने के लिए बुलाया।
ताजा जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में शशि थरूर और सोनिया गांधी के बीच अहम मुलाकात हुई और कांग्रेस के कई नेता इस दौरान मौजूद रहे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में खड़े होने के लिए शशि थरूर को सोनिया गांधी की ओर से हरी झंडी मिल गई है। सूत्रों के मुताबिक, थरूर ने सोनिया गांधी से कहा कि वे पार्टी अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारी पेश करना चाहते हैं। इस पर सोनिया ने कहा कि हर कोई चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की मंजूरी मिल गई है। आज एक बैठक में उनके पास पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि वह आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत बना सकते हैं।
Congress MP Shashi Tharoor met party's interim president Sonia Gandhi in Delhi pic.twitter.com/dH8jy713GB
— ANI (@ANI) September 19, 2022