By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली :प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, कचरे का वैज्ञानिक प्रसंस्करण नवाचार के लिए विशाल अवसर प्रदान करता है: हरदीप पुरी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली :प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, कचरे का वैज्ञानिक प्रसंस्करण नवाचार के लिए विशाल अवसर प्रदान करता है: हरदीप पुरी
देशफीचर्ड

नई दिल्ली :प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, कचरे का वैज्ञानिक प्रसंस्करण नवाचार के लिए विशाल अवसर प्रदान करता है: हरदीप पुरी

Rajesh Dabral
Last updated: September 28, 2022 4:47 pm
Rajesh Dabral
Published: September 19, 2022
Share
SHARE

आवासन और शहरी कार्य तथा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री, हरदीप पुरी ने आज स्वछता को बढ़ावा देने की दिशा में समाधान खोजने में शामिल स्टार्ट-अप को सभी सहायता और सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया है। उन्होंने स्वच्छता स्टार्ट-अप चुनौती के अंतर्गत चुने गए स्टार्टअप्स के साथ बातचीत करते हुए यह बात कही।

मंत्री ने कुछ प्रमुख स्वच्छता चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए मशीनीकृत समाधान, ठोस और तरल कचरे का वैज्ञानिक प्रसंस्करण आदि स्टार्टअप्स को नवाचार और उद्यम विकास के लिए बड़े अवसर प्रदान करते हैं।

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (एसबीएम-यू), आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय-एमओएचयूए ने एएफ़डी (एजेंसी फ़्रेंकाइसे डि डिवलमपमेंट) और उद्योग तथा आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सहयोग से 27 जनवरी, 2022 को स्वच्छता स्टार्टअप चैलेंज शुरू किया है ताकि अपशिष्ट प्रबंधन क्षेत्र में विकास स्टार्टअप और उद्यमियों के लिए एक समर्थन करने वाले वातावरण को बढ़ावा दिया जा सके।

स्वच्छता स्टार्टअप चैलेंज के अंतर्गत चार विषयगत क्षेत्रों, जैसे (i) सामाजिक समावेशन, (ii) शून्य डंप (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन), (iii) प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन और (iv) पारदर्शिता (डिजिटल सक्षमता) के अंतर्गत कचरा प्रबंधन क्षेत्र में स्टार्टअप्स से अभिनव समाधान मांगे गए थे।

इस चुनौती का उद्देश्य स्टार्टअप्स के 10 विजेता समाधानों को प्रति चयनित परियोजना के लिए 25 लाख रुपये की वित्तीय सहायता और 1 वर्ष की इनक्यूबेशन सहायता प्रदान करना है। इसके अलावा, पात्र स्टार्टअप्स को अतिरिक्त प्रोत्साहन भी मिलेगा जिसमें विलग्रो (चैलेंज के लिए कार्यान्वयन भागीदार) से 50 लाख रुपये तक का निवेश और प्रौद्योगिकी भागीदार एमेज़ोन वेब सर्विसेज से 100,000 अमरीकी डालर तक का क्रेडिट और प्रौद्योगिकी सहायता प्राप्त करना शामिल है।

चैलेंज के हिस्से के रूप में, 27 जनवरी, 2022 से 15 अप्रैल, 2022 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसके अंतर्गत कुल 244 समाधान प्राप्त हुए थे। इसके बाद, आवेदनों की छंटनी की गई और शिक्षाविदों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों तथा अधिकारियों आदि की निर्णायक समिति द्वारा मूल्यांकन के अगले दौर के लिए 30 समाधानों को चुना गया। इनमें से शीर्ष 10 आवेदनों को चुनौती के विजेताओं के रूप में सम्मानित किया जाएगा।

चुनौती के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार समारोह डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में कल 20 सितंबर 2022 को आयोजित किया जाएगा। पुरस्कार कार्यक्रम ‘स्वच्छता स्टार्टअप कॉन्क्लेव’ एक पूरे दिन का आयोजन है और इसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाई गई है, जिसमें नगर निगमों द्वारा स्टार्टअप्स को रिवर्स पिच, कचरा मुक्त शहरों के लिए स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत पहलों पर चर्चा, उद्यमियों और यूनिकॉर्न संस्थापकों द्वारा सफलता की कहानियों को साझा करना और समापन सत्र में विजेता स्टार्टअप्स को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार समारोह शामिल है।

कॉन्क्लेव में स्वच्छता स्टार्टअप चैलेंज के सभी स्टार्टअप्स, स्थापित स्टार्टअप, निवेशक, क्षेत्र के पार्टनर, उद्योग विशेषज्ञ, 10 लाख से अधिक की जनसंख्या वाले शहरों के नगर आयुक्त, डीपीआईआईटी, भारत सरकार, एफ़सीआईआई, सीआईआई और अन्य संघों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में लगभग 600 प्रतिभागी भौतिक रूप से शामिल होंगे, जबकि सभी शहर वर्चुअल माध्यम से समापन समारोह में शामिल होंगे।

 

You Might Also Like

सुप्रीम कोर्ट में अजीबोगरीब दलील: ‘महीने की कमाई 9,750 रुपये, गुजारा भत्ता कैसे दूँ?’, पीठ ने कहा- ‘तो पत्नी को साथ रखिए’
डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में उत्तराखंड का बड़ा कदम: CM धामी ने लॉन्च की ‘मेरी योजना’ पुस्तक की ऑडियो क्लिप; अब रेडियो पर भी मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी
उत्तराखंड के इस ज़िलें में अनोखा नियम: शादियों में महिलाएं पहन सकेंगी सिर्फ तीन सोने के गहने, ज्यादा पहने तो लगेगा जुर्माना
मिशन ‘टीबी मुक्त उत्तराखंड’: उधम सिंह नगर ने पेश की मिसाल, राज्यभर में मिला दूसरा स्थान; राज्यपाल ने डॉ. केके अग्रवाल को नवाजा
उत्तराखण्ड : जोशीमठ में पानी का डिस्चार्ज घटकर 136 एल.पी.एम. हुआ-डा0 रंजीत कुमार सिन्हा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप; सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और पारदर्शिता पर बड़ा सवाल

The Hill India News
The Hill India News
June 23, 2026
विकासनगर: दून पुलिस का बड़ा एक्शन, सेलाकुई में 5 चोरियों का खुलासा; 40 लाख के जेवर और नकदी समेत अंतरराज्यीय गिरोह के 2 दबोचे
रुद्रपुर के इस नामचीन स्कूल पर अचानक ताला, सड़क पर उतरे सैकड़ों अभिभावक; क्या है पूरा विवाद?
सुबह 5 बजे पहुंचा प्रशासन, दो घंटे में जमींदोज हुआ सपा कार्यालय, सीतापुर में बुलडोजर कार्रवाई से मचा राजनीतिक भूचाल
राम मंदिर में कथित अनियमितताओं का खुलासा: बिना रसीद चंदा, जेवरों का हिसाब गायब, शिकायतों पर भी नहीं हुई कार्रवाई
उद्धव सेना में बढ़ी बेचैनी: 20 में से 14 विधायक भी शिंदे के संपर्क में! इमरजेंसी बैठक से सियासी हलचल तेज
देवभूमि महासभा का संकल्प: दुल्हनिया नदी किनारे होगा वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल
मसूरी मॉल रोड पर ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’ के दौरान हाई-वोल्टेज ड्रामा: पालिका टीम से अभद्रता और गाली-गलौज; भड़के कर्मचारियों ने घेरी कोतवाली, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
पश्चिम बंगाल: शुभेंदु सरकार आज पेश करेगी ‘डबल इंजन’ राज का पहला पूर्ण बजट; स्वप्न दासगुप्ता के पिटारे से निकलेगा विकास का नया रोडमैप?
प्रयागराज में नाबालिग से हैवानियत करने वाला मुशर्रफ पुलिस मुठभेड़ में घायल, ट्रिपल मर्डर का आरोपी हिमांशु भी दबोचा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?