By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली :“महाराष्ट्र सरकार युवाओं को रोजगार देने की दिशा में मजबूत संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है” -मोदी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली :“महाराष्ट्र सरकार युवाओं को रोजगार देने की दिशा में मजबूत संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है” -मोदी
देशफीचर्ड

नई दिल्ली :“महाराष्ट्र सरकार युवाओं को रोजगार देने की दिशा में मजबूत संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है” -मोदी

The Hill India News
Last updated: November 3, 2022 2:43 pm
The Hill India News
Published: November 3, 2022
Share
PM addressing at the inauguration of the DefExpo22 at Mahatma Mandir Convention and Exhibition Centre in Gandhinagar, Gujarat on October 19, 2022.
SHARE

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र रोजगार मेले को संबोधित किया

“नौकरियों का स्वरुप तेजी से बदल रहा है और सरकार भी लगातार विभिन्न प्रकार की नौकरियों के अवसर पैदा कर रही है”

“रोजगार और स्वरोजगार के अवसर दलित-पिछड़े, आदिवासी, सामान्य वर्ग और महिलाओं को समान रूप से उपलब्ध हो रहे हैं”

“केन्द्र सरकार ने महाराष्ट्र के लिए 2 लाख करोड़ से अधिक की लगभग 225 परियोजनाओं को मंजूरी दी है”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो संदेश के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार के रोजगार मेले को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने धनतेरस पर केन्द्र सरकार की रोजगार मेले की अवधारणा पर इसकी शुरुआत की। यह केन्द्र सरकार के स्तर पर 10 लाख नौकरियां देने के अभियान की शुरुआत थी। तब से, प्रधानमंत्री ने गुजरात और जम्मू-कश्मीर सरकारों के रोजगार मेलों को संबोधित किया है। श्री मोदी ने कहा, “इतने कम समय में रोजगार मेले के आयोजन से स्पष्ट है कि महाराष्ट्र सरकार युवाओं को रोजगार देने की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। मुझे इस बात की भी खुशी है कि आने वाले समय में महाराष्ट्र में इस तरह के रोजगार मेलों का और विस्तार किया जाएगा।” महाराष्ट्र के गृह विभाग और राज्य के ग्रामीण विकास विभाग में हजारों नियुक्तियां होंगी।

प्रधानमंत्री ने दोहराया कि अमृत काल में देश विकसित भारत के लक्ष्य पर काम कर रहा है, जहां युवा अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा, “बदलते समय में नौकरियों का स्वरुप तेजी से बदल रहा है, सरकार भी विभिन्न प्रकार की नौकरियों के लगातार अवसर पैदा कर रही है।” उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना युवाओं को जमानत मुक्त ऋण दे रही है और 20 लाख करोड़ रुपये का ऋण पहले ही वितरित किया जा चुका है। इसी तरह, स्टार्ट-अप और एमएसएमई क्षेत्र को बड़े पैमाने पर सहायता दी जा रही है। महाराष्ट्र में युवाओं को इससे फायदा हुआ है।

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि “सरकार के प्रयासों की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि रोजगार और स्वरोजगार के ये अवसर दलित-पिछड़े, आदिवासी, सामान्य वर्ग और महिलाओं को समान रूप से उपलब्ध हो रहे हैं।” प्रधानमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 8 करोड़ महिलाओं को 5 लाख करोड़ रुपये मूल्य की सहायता का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “आज सरकार देश भर में बुनियादी ढांचे, सूचना प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में जो रिकॉर्ड निवेश कर रही है, उससे रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।” महाराष्ट्र के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने बताया कि केन्द्र सरकार ने राज्य के लिए 2 लाख करोड़ से अधिक की लगभग 225 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। 75 हजार करोड़ मूल्‍य की रेलवे परियोजनाओं और आधुनिक सड़कों के लिए 50 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। “इन परियोजनाओं पर या तो काम चल रहा है या बहुत जल्द काम शुरू होने वाला है।” प्रधानमंत्री ने भाषण का समापन करते हुए कहा कि “जब सरकार बुनियादी ढांचे पर इतनी बड़ी राशि खर्च करती है, तो उसके कारण लाखों नए रोजगार के अवसर पैदा होते हैं।”

You Might Also Like

नैनीताल हाईकोर्ट का अहम फैसला: किच्छा पेट्रोल पंप लूट कांड और गोकशी मामले में आरोपियों को मिली जमानत
दिल्ली के रोहिणी में ‘मिनी उत्तराखण्ड’: मुख्यमंत्री धामी ने लोक संस्कृति को विकास से जोड़ने का दिया आह्वान, प्रवासियों के बीच बिखरी देवभूमि की छटा
लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी निकला पाकिस्तानी सैनिक का भाई, जानें पूछताछ में क्या-क्या खुलासे किए
नई दिल्ली : भौतिक अवसंरचना के साथ-साथ देश की सामाजिक अवसंरचना का मजबूत होना भी उतना ही महत्वपूर्ण है-मोदी
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी तेज, TMC ने फिर दिया नोटिस, 9 आरोपों से बढ़ा राजनीतिक तापमान
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

जंतर-मंतर पर 32वें दिन भी डटे छात्र: JP नड्डा ने अस्पताल में वांगचुक से की मुलाकात, सड़क से संसद तक क्यों गरमाई नीट पेपर लीक पर सियासत?

The Hill India News
The Hill India News
July 22, 2026
दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
पेपर लीक पर उत्तराखंड में उबाल: गैरसैंण से हल्द्वानी तक छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?