By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की

The Hill India News
Last updated: January 24, 2023 3:56 pm
The Hill India News
Published: January 24, 2023
Share
SHARE

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय राजधानी की अपनी पहली यात्रा में आज केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की।

डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक चली इस बैठक में, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों, विशेष रूप से बागवानी और कृषि, अरोमा मिशन और लैवेंडर उद्यमिता में केंद्रीय समर्थन और सहयोग की मांग की, इन क्षेत्रों का उपयोग आजीविका, स्टार्ट-अप और सामान्य रूप से पहाड़ी राज्य के लोगों के लिए फायदेमंद बनाने के लिए किया जा सकता है।

केंद्रीय मंत्री ने हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों की तकनीकी प्रगति में हरसंभव केंद्रीय सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान कृषि-तकनीकी स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने और जम्मू की लैवेंडर खेती जैसी सफल प्रथाओं को राज्य में लागू करने के लिए मार्ग तैयार करने की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर हिमाचल प्रदेश जैसे पर्वतीय राज्यों को अभी भी अपनी पूरी क्षमता का उपयोग करने के लिए पर्याप्त तकनीकी अनुभव प्राप्त नहीं हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पूर्ण तकनीकी सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया, चाहे वह डॉपलर के माध्यम से मौसम की भविष्यवाणी करनी हो, एसएमएस के माध्यम से किसानों को मौसम का अलर्ट प्रदान करना हो या राज्य के युवाओं के बीच कृषि-तकनीकी स्टार्ट-अप को बढ़ावा देना हो।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के युवाओं के बीच भविष्य की तकनीक को बढ़ावा देने की आवश्यकता है जिससे वे देश में चल रही वैज्ञानिक क्रांति का पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रौद्योगिकी का अधिकतम लाभ उठाने के लिए हमेशा जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी का व्यापक उपयोग करने की बात की है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि दूध से समृद्ध राज्य होने के कारण हिमाचल प्रदेश में डेयरी स्टार्ट-अप को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने राज्य के स्टार्ट-अप में युवाओं को शामिल करने का भी सुझाव दिया और कहा कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं के लिए राज्य में ही अधिक रोजगार का अवसर उत्पन्न करने के लिए स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) का गठन करना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विविध संसाधनों की भूमि होने के कारण बायोटेक पार्क के लिए एक उपयुक्त स्थान हो सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इसके लिए सभी केंद्रीय सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि बादल फटना हिमाचल प्रदेश की आम समस्याओं में से एक है और इससे फसलों और जंगलों को बहुत नुकसान पहुंचता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रडार के माध्यम से 100 प्रतिशत मौसम सटीकता प्राप्त करना संभव है, जो ऐसी स्थिति में सुरक्षात्मक उपाय करने में सहायता प्रदान कर सकती है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002G1LH.jpg

You Might Also Like

ओडिशा में शर्मनाक घटना: पैर न छूने पर महिला टीचर ने 31 बच्‍चों को बेरहमी से पीटा, दो घायल
सीमाओं पर रोशनी और देशभक्ति का संगम: जैसलमेर से एलओसी तक जवानों ने दीयों और जयघोषों से मनाई दिवाली
Israel Hezbollah War: हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजराइल पर किया पलटवार, कर दी भयंकर मिसाइलों की बौछार
नई दिल्ली : “दिल्ली सरकार मानती है कि विज्ञापन से विकास होता है और इंटरव्यू से जनता भ्रमित होती है : अमित शाह
केजरीवाल-सिसोदिया ने किया कोर्ट में पेशी से इनकार, न्यायपालिका और राजनीति के बीच छिड़ा नया ‘सत्याग्रह’
TAGGED:dr jitender singhHimachalSukhwinder Singh
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

SBI में बड़ा डेटा लीक! डार्क वेब पर पहुंचे 3,897 ग्राहकों के निजी रिकॉर्ड, नाम-पता से लेकर लोन के दस्तावेज तक उजागर

The Hill India News
The Hill India News
October 21, 2026
देहरादून में पद्मश्री योगी ऐरन के ‘जंगल-मंगल’ पर हमला! 50 लोगों की भीड़ पर तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप, जमीन के दस्तावेज खंगाल रही पुलिस
उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल! डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, बोले—संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और विकास योजनाओं को गति देना प्राथमिकता
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा! जयपुर से दिल्ली और फिर नेपाल भागने की थी प्लानिंग, कोटा पुलिस ने 15 मिनट में ट्रेन खंगालकर 3 आरोपियों को दबोचा
गैरसैंण के विकास पर बीजेपी में घमासान! पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी बोले—‘कुंभकर्ण 6 महीने में जागता था, विधायक 5 साल से सोए हैं’; अनिल नौटियाल ने आरोपों पर दिया जवाब
जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर देश की सियासत गरम, CJP के दो नेता तिहाड़ जेल पहुंचे; राहुल गांधी से केजरीवाल तक ने उठाए सवाल
मध्य प्रदेश के किसान से उत्तराखंड के राजभवन तक! कौन हैं डॉ. ढाल सिंह बिसेन, जानिए विधायक से सांसद और राज्यपाल बनने तक का पूरा सफर
उत्तराखंड में ई-चालान काटना आसान, वसूली बनी बड़ी चुनौती! अब बकाया जुर्माना नहीं भरने वालों की RC, फिटनेस और वाहन ट्रांसफर सेवाओं पर लग सकती है रोक
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक से पहले मां गंगा की शरण में पहुंचे CM धामी और मंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
दिल्ली में INDIA गठबंधन के मार्च से हाई अलर्ट! राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें पूरा अपडेट
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?