By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: ओडिशा में शर्मनाक घटना: पैर न छूने पर महिला टीचर ने 31 बच्‍चों को बेरहमी से पीटा, दो घायल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > ओडिशा में शर्मनाक घटना: पैर न छूने पर महिला टीचर ने 31 बच्‍चों को बेरहमी से पीटा, दो घायल
देशफीचर्ड

ओडिशा में शर्मनाक घटना: पैर न छूने पर महिला टीचर ने 31 बच्‍चों को बेरहमी से पीटा, दो घायल

The Hill India News
Last updated: September 16, 2025 12:38 pm
The Hill India News
Published: September 16, 2025
Share
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

भुवनेश्‍वर/मयूरभंज: ओडिशा के मयूरभंज जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सरकारी स्‍कूल की महिला टीचर ने महज इस वजह से 31 बच्‍चों की बेरहमी से पिटाई कर दी क्योंकि उन्‍होंने सुबह की प्रार्थना के बाद उनके पैर नहीं छुए। इस अमानवीय हरकत में दो बच्‍चे घायल भी हो गए, जिन्‍हें इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

Contents
पैर न छूने पर बरपी बेरहमीअभिभावकों का गुस्सा, अस्‍पताल में भर्ती छात्रप्रशासन ने लिया संज्ञान, टीचर सस्‍पेंडसवालों के घेरे में शिक्षा व्यवस्था

पैर न छूने पर बरपी बेरहमी

मामला शनिवार, 13 सितंबर का है। जानकारी के मुताबिक, मॉर्निंग असेंबली के बाद बच्‍चे अपनी-अपनी क्‍लास में लौट रहे थे। इसी दौरान महिला टीचर ने पाया कि छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा के कुछ छात्रों ने उनके पैर नहीं छुए। बस इसी बात पर उनका गुस्‍सा फूट पड़ा और उन्‍होंने एक-एक कर सभी छात्रों को बेंत से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान कई बच्‍चों को चोटें आईं, जिनमें एक लड़का और एक लड़की की हालत ज्यादा खराब बताई गई है।

अभिभावकों का गुस्सा, अस्‍पताल में भर्ती छात्र

जैसे ही घटना की जानकारी छात्रों के परिजनों को मिली, वे गुस्‍साए अभिभावक सीधे स्‍कूल पहुँच गए और टीचर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। घायल छात्रों को तुरंत बेतनोती अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों बच्‍चे अब खतरे से बाहर हैं, लेकिन शारीरिक और मानसिक रूप से सदमे में हैं।

प्रशासन ने लिया संज्ञान, टीचर सस्‍पेंड

बेसिक शिक्षा अधिकारी (BEO) बिप्‍लब ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा,
“प्रधानाचार्य पूर्णचंद्र ओझा से जानकारी मिलते ही हम टीम के साथ स्कूल पहुँचे। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य और क्लस्टर रिसोर्स सेंटर कोऑर्डिनेटर (सीआरसीसी) देबाशीष साहू भी जांच में शामिल रहे। हमने घायल छात्रों से मुलाकात की और उनके बयान दर्ज किए।”

अधिकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में महिला टीचर दोषी पाई गई। इसके बाद तुरंत प्रभाव से उसे सस्‍पेंड कर दिया गया है। फिलहाल विभागीय जांच जारी है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट आने के बाद होगी।

सवालों के घेरे में शिक्षा व्यवस्था

इस घटना ने शिक्षा जगत को कटघरे में खड़ा कर दिया है। जहां एक तरफ टीचर्स को बच्‍चों के भविष्य निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी जाती है, वहीं दूसरी तरफ ऐसी घटनाएं गंभीर सवाल खड़े करती हैं। पैर न छूने जैसी परंपरागत प्रथाओं को लेकर हिंसा का यह मामला समाज में गुरु-शिष्य संबंधों की गरिमा को भी ठेस पहुँचाता है।

You Might Also Like

उत्तराखंड को मिला शहरी विकास का नया रोडमैप,सीएम धामी ने 115 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर
उत्तराखण्ड : राष्ट्रगीत वंदे मातरम के सामूहिक गायन से हृदय में राष्ट्रप्रेम की ज्वाला और अधिक बढ़ जाती है-सीएम धामी
New Delhi: भारत-अमेरिका मिलकर करेगा आतंकवाद, तस्करी और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क की चुनौती का सामना : गार्सेटी
“वोट चोरी” विवाद पर केएन राजन्ना की टिप्पणी से कर्नाटक की सियासत में भूचाल, मंत्री पद से बर्खास्त
उत्तराखंड में फिर बारिश का कहर! 4 अगस्त तक मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, लोगों से सतर्क रहने की अपील
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
दिल्लीफीचर्ड

जस्टिस यशवंत वर्मा पर कमेटी की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, तीनों आरोप साबित; कैश को लेकर जवाब भी नहीं माना गया संतोषजनक

The Hill India News
The Hill India News
August 12, 2026
पुण्य की डुबकी, पीछे छोड़ गए कूड़े का पहाड़! हरिद्वार कांवड़ मेले के बाद 7 हजार मीट्रिक टन कचरा, गंगा घाटों से अकेले निकला 4500 टन कूड़ा
मसूरी में दवा दुकानों की खुली पोल! कहीं फार्मासिस्ट गायब तो कहीं एक्सपायरी दवाओं का ढेर, 3 मेडिकल स्टोरों पर बिक्री बंद
SpiceJet Flight में मचा हड़कंप! ‘गेट खोलो… सांस नहीं आ रही’, गर्म केबिन में तड़पते रहे यात्री, हंगामे के बाद टली उड़ान
रुद्रपुर में वाहन रजिस्ट्रेशन का बड़ा खेल! एक नंबर पर दौड़ रही थीं दो स्विफ्ट डिजायर, चेसिस नंबर भी निकला एक जैसा; आधार में भी गड़बड़ी ने उड़ाए ARTO के होश
टाटा संस में बड़ा नेतृत्व बदलाव: एन. चंद्रशेखरन ने तीसरे कार्यकाल से किया किनारा, 18 अगस्त की AGM से पहले बढ़ी हलचल
JSSC CGL में ‘रिश्तों का रिजल्ट’ या महज संयोग? अभय तिवारी के परिवार से जुड़े कई नाम BSO पद पर चयनित होने के दावे से मचा हड़कंप, CID की जांच पर टिकी निगाहें
मौत के 42 दिन बाद आया मैसेज- ‘खुशी है आप स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं’, कागजों में जिंदा रहा दिवंगत कॉन्स्टेबल का इलाज!
ट्रंप को ईरान के खतरे का डर! तुर्की से निकलते वक्त बदला गया विमान, कैटरिंग ट्रक से गुपचुप कराई गई शिफ्टिंग; ‘डिकॉय’ प्लेन में बैठे रहे पत्रकार और कर्मचारी
बांग्लादेश की पटरियों पर दौड़ेगी ‘मेड इन इंडिया’ ट्रेन! कपूरथला में तैयार हुआ पहला LHB रेक, जानिए भारत से कितनी अलग हैं ये कोच
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?