By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : कृषि क्षेत्र में श्रेष्ठता हासिल करने के लिए किसान से लेकर इंडस्ट्रीज सब मिलकर काम करें- तोमर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : कृषि क्षेत्र में श्रेष्ठता हासिल करने के लिए किसान से लेकर इंडस्ट्रीज सब मिलकर काम करें- तोमर
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : कृषि क्षेत्र में श्रेष्ठता हासिल करने के लिए किसान से लेकर इंडस्ट्रीज सब मिलकर काम करें- तोमर

The Hill India News
Last updated: March 7, 2023 11:01 am
The Hill India News
Published: March 6, 2023
Share
SHARE

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) व इसके तहत आने वाले संस्थानों, कृषि विश्वविद्यालयों व उद्योगों का सम्मेलन दिल्ली में आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर व राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी भी शामिल हुए। सम्मेलन के माध्यम से आईसीएआर का उद्देश्य उद्योग, अनुसंधान एवं शिक्षा जगत के उन संगठनों के साथ काम करना है, जिनकी आईसीएआर की तकनीकों में रूचि है, ताकि पारस्परिक लाभ प्राप्त करते हुए इसका दीर्घकाल में व्यापकता के साथ कृषि क्षेत्र सहित देश को फायदा मिल सकें। आईसीएआर से सम्बद्ध 100 से ज्यादा संस्थानों के साथ ही कृषि वि.वि. भी हैं, जिनके पास सुसज्जित अनुसंधान/विकास सुविधाएं, प्रयोगशालाएं/बुनियादी ढांचा सहित विभिन्न कृषि सुविधाएं उपलब्ध है, जिनका परस्पर उपयोग सार्वजनिक भलाई के लिए किया जा सकता है।

सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि आईसीएआर ने जो अनुसंधान किया है, उसका उपयोग इंडस्ट्रीज कैसे करें, एक-दूसरे से पूरक होकर इसे कैसे आगे बढ़ाएं, जमीनी स्तर पर काम करने वाली इंडस्ट्रीज क्या चाहती है, फीडबैक मिलेगा तो काम और बेहतर किया जा सकता है। हमारे कृषि उत्पादों की अहमियत दुनिया में बढ़ी है। हमारे उत्पादों की गुणवत्ता अच्छी रहे, यह जिम्मेदारी सबकी है। इस क्षेत्र में जो कमियां या गैप्स है, उन्हें भरने की आवश्यकता है, साथ ही विद्यमान अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों का सामना करते हुए भारत कृषि क्षेत्र में श्रेष्ठता कैसे हासिल कर सकता है, उस दिशा में किसान से लेकर इंडस्ट्रीज, सभी को मिलकर काम करना चाहिए। अमृत काल में ऐसे विमर्श की महत्ता और बढ़ जाती है। दुनिया की भारत से अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में हमारी सोच होना चाहिए। दुनिया के राजनीतिक परिदृश्य पर भारत की बढ़ती हुई महत्ता को प्रतिपादित करने व इसे और मजबूत करने के लिए तथा वर्ष 2047 (अमृत काल) तक भारत विकसित देश के रूप में खड़ा हो, इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए हमारे विमर्श की व्यापकता एवं सार्थकता होना अत्यंत आवश्यक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इस दिशा में स्वयं भी सोचते है और दूसरे भी इस दिशा में प्रवृत्त हो, यह उनका आग्रह रहता है। वैश्विक परिदृश्य में भारत के बारे में राय तेजी से बदल रही है, जो और तेजी से बदलें व स्थापित हों, इसके लिए हम सब के संयुक्त प्रयास व तीव्र गति से चलने की आवश्यकता है।

तोमर ने कहा कि कृषि क्षेत्र में भारत ने काफी प्रगति की है, लेकिन अभी बहुत सारी चुनौतियां कृषि के समक्ष है, जिनकी पहचान करते हुए उनके समाधान की दिशा में काम करना व कृषि क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था को और बल देने वाला बनें, इस दिशा में ज्यादा विमर्श होना चाहिए। परंपरागत कृषि से बढ़कर, साथ ही लैब टू लैंड तक तकनीक का पूरा उपयोग करते हुए, योजनाबद्ध ढंग से काम करने की जरूरत है। आईसीएआर से जुड़े वैज्ञानिकों ने काफी उल्लेखनीय अनुसंधान किए हैं, जो आज देश-दुनिया के काम आ रहे हैं। एक समय था जब हम दुनिया से सीखना चाहते थे लेकिन आज कृषि क्षेत्र में दुनिया, भारत से सीखना चाहती है। किसानों को अच्छा आदान व तकनीक का लाभ मिलें, उत्पाद गुणवत्तापूर्ण हो, फसलोपंरात नुकसान कम हो, कृषि क्षेत्र में निजी निवेश बढ़े, इस दिशा में और तेजी से काम करने की जरूरत है। यद्यपि इन सभी को लेकर भारत सरकार अपने स्तर पर काम कर रही है, जिसके सद्परिणाम भी सबके सामने आ रहे हैं लेकिन हम सब जानते हैं कि किसान, उनका उत्पादन, उसके साथ अनुसंधान व तकनीक, साथ में इंडस्ट्रीज, ये सब आपस में जुड़ते हैं तो इससे अर्थव्यवस्था बलवती होती है, किसान को अपने उत्पादन का वाजिब दाम मिल पाएं, यह सुनिश्चित करने की स्थिति आती है, इसलिए इंडस्ट्रीज का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री  कैलाश चौधरी, आईसीएआर के महानिदेशक डा. हिमांशु पाठक, सम्मेलन की समन्वयक – आईसीएआर की वाणिज्यिक शाखा एग्रीनोवेट इंडिया लि. के सीईओ डा. प्रवीण मलिक सहित उद्योग जगत के प्रतिनिधि श्री हेमेंद्र माथुर व श्री सलिल सिंघल ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।

You Might Also Like

अब ऑफिस के कम्प्यूटर से ‘गेम व डाउनलोडिंग’ के मजे नहीं ले पाएंगे कर्मचारी, मंत्रालय ने जारी किया निर्देश
हरिद्वार के सर्वानंद घाट पर हंगामा: महिला द्वारा गंगा में पालतू कुत्ते को नहलाने का वीडियो वायरल, तीर्थ पुरोहितों ने जताई कड़ी आपत्ति
असम में राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोकने पर गरमाई सियासत, जयराम रमेश ने कहा…
Nagaur School Violence: नागौर के स्कूल में क्रिसमस प्रोग्राम के दौरान भारी उत्पात, डंडे लेकर घुसे युवकों ने की मारपीट; 3 आरोपी हिरासत में
नेपाल में अक्टूबर 2025 में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में 3.3% वृद्धि, भारतीय पर्यटक रहे शीर्ष पर
TAGGED:achieveAgricultureEveryoneexcellencefarmersindustriesNew DelhisectorTogethertomar
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मानसून को लेकर एक्शन मोड में देहरादून प्रशासन: लापरवाही पर ब्लैकलिस्ट की चेतावनी, सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अल्टीमेटम

The Hill India News
The Hill India News
July 8, 2026
वकीलों के आत्मसम्मान और आजीविका पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: महज आरोपों के आधार पर IBA नहीं कर सकता ब्लैकलिस्ट; देश में बनेगी ‘नेशनल लीगल एकेडमी’
नैनीताल में आधी रात को हाई-वोल्टेज ड्रामा: दुष्कर्म का आरोपी व्यापार मंडल अध्यक्ष फेसबुक लाइव कर पुलिस के सामने निगला जहर, नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर
मुंबई में जलभराव के लिए सिर्फ BMC जिम्मेदार नहीं, हमारी ही आदतें वजह: बॉम्बे हाई कोर्ट की नागरिकों को दो टूक— ‘हम खुद अपनी मातृभूमि को लूट रहे हैं’
बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे के प्रबंधन पर उठे सवाल: BKTC का बड़ा ऐक्शन, प्राइवेट सेक्रेटरी सस्पेंड; विपक्ष ने की न्यायिक जांच की मांग
ओडिशा में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: माइंस डिप्टी डायरेक्टर 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, घर से मिलीं 500-500 के नोटों की गड्डियां
पिथौरागढ़ में रामगंगा नदी का प्रवाह रुकने से बनी 600 मीटर लंबी झील, पांच गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा
तमिलनाडु में करप्शन पर ‘विजय’ प्रहार: TASMAC शराब दुकान कर्मचारियों की सैलरी 25% बढ़ी, अब बोतलों पर ओवरचार्जिंग का खेल होगा खत्म
CM धामी ने एक क्लिक में ट्रांसफर किए ₹145 करोड़, 25 साल आगे की सोच के साथ बनेगा ‘उत्तराखंड सुशासन मॉडल’
वायनाड में फिर प्रकृति का तांडव: मेप्पाडी टनल निर्माण क्षेत्र में भीषण भूस्खलन, मलबे में तब्दील हुआ इलाका, 5 की मौत
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?