By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : रबी फसलों के अंतर्गत क्षेत्रफल कवरेज गत वर्ष की तुलना में 9.62 लाख हेक्टेयर अधिक
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : रबी फसलों के अंतर्गत क्षेत्रफल कवरेज गत वर्ष की तुलना में 9.62 लाख हेक्टेयर अधिक
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : रबी फसलों के अंतर्गत क्षेत्रफल कवरेज गत वर्ष की तुलना में 9.62 लाख हेक्टेयर अधिक

The Hill India News
Last updated: February 17, 2025 2:03 pm
The Hill India News
Published: February 17, 2025
Share
SHARE

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज देश में कृषि क्षेत्र की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान रबी सीजन की बुआई के संबंध में जानकारी दी गई कि रबी फसलों के अंतर्गत कुल क्षेत्रफल कवरेज पिछले वर्ष की तुलना में 9.62 लाख हेक्टेयर अधिक है और कुल बुआई क्षेत्र 661.03 लाख हेक्टेयर है, जबकि गत वर्ष यह 651.42 लाख हेक्टेयर था। गेहूं, धान और दलहन की बुआई भी पिछले साल से ज्यादा है। बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने किसानों के हित में पूरी संवेदना के साथ काम करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थोक और खेरची मूल्यों की समीक्षा करते हुए श्री चौहान ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का समुचित दाम मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि गेहूं की बुआई इस रबी सीजन में 324.88 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई है  जबकि पिछले वर्ष यह 318.33 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में थी, वहीं धान की बुआई 42.54 लाख हेक्टेयर में इस बार हुई है  जोकि गत वर्ष 40.59 लाख हेक्टेयर में थी। इसी तरह, दलहन का रबी सीजन का बुआई क्षेत्र इस वर्ष 140.89 लाख हेक्टेयर रहा है जबकि गत वर्ष यह 137.80 लाख हेक्टेयर में था। तिलहन की फसलों की बुआई इस वर्ष 97.47 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई, जो गत वर्ष 99.23 लाख हेक्टेयर क्षेत्र था, कमी वाला यह क्षेत्र अन्य फसलों- गेहूं व चना में डायवर्ट हुआ बताया है।

बैठक में बताया गया कि रबी मौसम के लिए 14 फरवरी 2025 की स्थिति में, प्रमुख उत्पादक राज्यों में प्याज व आलू की बुआई गत वर्ष से क्रमशः 1.52 लाख हेक्टेयर एवं 0.32 लाख हेक्टेयर ज्यादा है जबकि टमाटर की बुआई भी गत वर्ष की तरह सामान्य है। देश में रबी का कुल बोया गया सामान्य क्षेत्र प्याज के लिए 11.37 लाख हेक्टेयर, आलू के लिए 21.47 लाख हेक्टेयर और टमाटर के लिए 5.80 लाख हेक्टेयर था। चालू रबी सीजन में टमाटर और प्याज की बुआई सुचारू रूप से चल  रही है। तीनों फसलों के लिए बुआई का समय अभी उपलब्ध है और मौजूदा अच्छी बाजार कीमतों को देखते हुए, सामान्य क्षेत्र हासिल करने की उम्मीद है। इसी तरह, ग्रीष्मकालीन बुआई क्षेत्र की प्रगति जारी है जो 14 फरवरी 2025 की स्थिति के अनुसार कुल फसल क्षेत्र 15.232 लाख हेक्टेयर है। इसमें मुख्यतः धान की बुआई इस वर्ष 14.167 लाख हेक्टेयर 14 फरवरी तक हुई है, जो कि गत वर्ष से 0.360 लाख हेक्टेयर अधिक है।

शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न राज्यों में मौसम की ताजा व संभावित तथा जलाशयों की स्थिति एवं विभिन्न उपज के थोक व खेरची मूल्य की स्थिति की जानकारी लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि तापमान व जलाशयों की स्थिति के अनुसार, आगामी गेहूं व सरसों की उपज अच्छी होने की उम्मीद है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि किसानों के हितों को सदैव सर्वोपरि रखना चाहिए। बुआई के दौरान खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता को लेकर भी कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह ने निर्देश दिए।

 

You Might Also Like

चीनी वायरस की आशंका से घबराया अमेरिका, बचने के लिए बाइडन सरकार कर रही यह कोशिश
‘बीजेपी-आरएसएस वालों ने देश में नफरत फैला रखी हैं’ लद्दाख रैली में राहुल गांधी
MI vs PBKS मुकाबले के बाद प्रीति ज़िंटा और रिकी पोंटिंग के बीच तीखी चर्चा, मुंबई इंडियंस की जीत से प्लेऑफ रेस और रोमांचक हुई
झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन के खिलाफ भूमि कब्जा करने से जुड़े, ‘धन शोधन’ मामले में और तीन लोग गिरफ्तार
बिहार विधानसभा चुनाव के साथ देशभर के उपचुनावों के नतीजे तय करने लगे राष्ट्रीय राजनीति का नया समीकरण
TAGGED:New DelhiRabi cropsShivraj Singh
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डराजनीति

मांजलपुर उपचुनाव में BJP की शानदार जीत: सतीश पटेल ने 30 हजार से अधिक वोटों से कांग्रेस को हराया, गुजरात में कमल फिर खिला

The Hill India News
The Hill India News
August 3, 2026
ITR Refund का इंतजार खत्म कब होगा? जानिए इनकम टैक्स रिफंड की पूरी प्रक्रिया, कितने दिनों में मिलेगा पैसा और किन वजहों से हो सकती है देरी
पप्पू यादव के भगवा प्रदर्शन पर INDIA गठबंधन में दरार! सपा ने किया किनारा, राम मंदिर मुद्दे पर विपक्ष के अलग-अलग सुर आए सामने
NEET पेपर लीक आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: ‘छात्रों को मिलेगा न्याय, लेकिन अपराधियों को नहीं मिलेगी कोई राहत’; FIR, पुलिस कार्रवाई और जांच पर कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
JPSC परीक्षा विवाद ने पकड़ा तूल: हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, परीक्षा रद्द करने से लेकर CBI जांच तक उठीं बड़ी मांगें
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट गंभीर: क्या बदलेगा विरोध प्रदर्शन का केंद्र? केंद्र सरकार से मांगा जवाब
बृज भूषण शरण सिंह को बड़ी राहत: कोर्ट से बरी होने के बाद बोले— “अगर एक भी आरोप साबित होता तो खुद फांसी पर लटक जाता”
ऐतिहासिक फैसला! राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक कानून को दी मंजूरी, अब 2 महीने में जांच, 3 महीने में फैसला और 10 साल तक की जेल
गलत नंबर पर हो गया मोबाइल रिचार्ज? घबराएं नहीं! Airtel और Jio यूजर्स ऐसे वापस पा सकते हैं अपने पैसे, जानिए पूरा प्रोसेस
संसद के ‘भगवा प्रदर्शन’ पर कानूनी शिकंजा: राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?