By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : कृषि और कृषि अर्थव्यवस्था भारत की ताकत: केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : कृषि और कृषि अर्थव्यवस्था भारत की ताकत: केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : कृषि और कृषि अर्थव्यवस्था भारत की ताकत: केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर

The Hill India News
Last updated: November 3, 2022 2:47 pm
The Hill India News
Published: November 3, 2022
Share
SHARE

देश तेजी से सकारात्मक बदलाव की ओर बढ़ रहा है : केंद्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि देश सकारात्मक बदलाव की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्तमान परिवेश देश में बदला हुआ है और भारत के लिए दुनिया में भी बदला हुआ है। आज हमारे पास देश को हर दृष्टि से मजबूत बनाने की अनुकूलता है और इस दिशा में हम सबको मिलकर आगे बढऩे की आवश्यकता है। श्री तोमर ने यह बात आज प्रगति मैदान, नई दिल्ली में इंडिया केम-2022 (12वां द्विवार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन व प्रदर्शनी, विजन-2030- भारत निर्माण में रसायनों व पेट्रोरसायनों की भूमिका) में कही।

केंद्रीय रसायन एवं उवर्रक मंत्रालय और फिक्की द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि कि देश के समस्त क्षेत्रों में समन्वय से हम सब निश्चित अवधि में अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। सरकार, किसान, इंडस्ट्री सभी का एक ही उद्देश्य है कि हमारे काम के सकारात्मक परिणाम आएं। यहीं भावना एक-दूसरे को और देश को आगे बढ़ाने में भी मदद कर सकती है। उन्होंने कहा कि कोविड की मार से दुनिया की बड़ी-बड़ी अर्थव्यवस्थाएं अभी तक नहीं उबर पाई हैं लेकिन आज हमारा देश अच्छी अवस्था में खड़ा हैं। इसका कारण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समय पर उठाए गए जरूरी कदम हैं। केंद्र सरकार ने एमएसएमई सहित अन्य इंडस्ट्री के लिए तथा खेती-किसानी व आम गरीब आदमी के लिए भी एक के बाद एक अनेक प्रयत्न किए। समय पर वैक्सीन बनाने, पीएलआई जैसी स्कीम सहित अर्थव्यवस्था को इंजेक्शन देने का काम किया गया। श्री तोमर ने भारत में कृषि की प्रधानता के संदर्भ में कहा कि किसी भी व्यक्ति का और देश का मूल पिंड कभी नहीं बदलता है। हमें आगे बढऩा है तो मूल पिंड को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। अपनी प्रधानता को पहनान कर उसे मजबूत बनाएंगे तो देश भी मजबूत बनेगा। कृषि, देश का व्यापक क्षेत्र है व कृषि अर्थव्यवस्था भारत की ताकत भी है। कृषि फायदे में हो, उत्पादन-उत्पादकता बढ़े, केमिकल-फर्टिलाइजर का समुचित उपयोग हो, इसके लिए जागरूकता आए, सॉइल हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़े, यह सब कृषि के विकास के लिए जरूरी है। एक समय था जब खेती के बारे में खाद-बीज की उपलब्धता या सिंचाई के साधन खड़े करने तक ही विचार किया जाता था। बीज वाला बीज की सोचता था, फर्टिलाइजर वाला अपना फायदा देखता था, हमेशा एकांकी विचार किया जाता था, समुच्चय विचार का अभाव था, लेकिन अब किसी भी सेक्टर के बारे में जब विचार हो तो समग्र रूप से विचार करने की जरूरत है। जब ऐसा होता है तो इसका फायदा सभी को मिलता है। किसानों को फायदा मिलेगा और देश को भी तथा रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इस दिशा में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत सरकार गत आठ वर्षों से काम कर रही है।

केंद्रीय मंत्री  तोमर ने कहा कि पेस्टीसाइड को लेकर पंजीकरण संबंधी जो समस्याएं थी, विचार-विमर्श और समीक्षा के बाद उसमें सुधार किए गए। सरकार लगातार कोशिश कर रही हैं कि इस प्रकार की जितनी भी बाधाएं-समस्याएं हैं, वे दूर हों। ईज ऑफ डूइंग पर प्रधानमंत्री श्री मोदी का कितना जोर है, यह हम सब जानते हैं। इंडस्ट्री की जितनी बाधाएं हैं, इस सम्मेलन के विचार-विमर्श में जो निष्कर्ष आएंगे, उनके निराकरण के लिए हम प्रयास करेंगे। श्री तोमर ने कहा कि कोई एक क्षेत्र नहीं, देश के काम के जितने भी क्षेत्र हैं, वह एक साथ कदम से कदम व कंधे से कंधा मिलाएं, एक-दूसरे से सहकार करते हुए आगे बढ़े ताकि आने वाले समय में जब हिन्दुस्तान की आजादी के 100 वर्ष हो तो हम विकसित हिन्दुस्तान के नागरिक होने का गौरव प्राप्त करें। एक सशक्त व सक्षम हिन्दुस्तान आने वाली पीढ़ी को सौंप कर जाएं। हम सबकी जो भूमिका है, उसका निर्वहन करेंगे तो लक्ष्य को जरूर हासिल करेंगे।

सम्मेलन में केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री  भगवंत खूबा व सचिव  अरूण बरोका, कृषि सचिव  मनोज अहूजा सहित फिक्की के पदाधिकारी तथा विभिन्न उद्योगों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

You Might Also Like

नई दिल्ली : कोविड-19 अपडेट :स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
Uttarakhand: प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, 17 अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
यहाँ मिला रोमन युग का 2 हजार साल पुराना कब्रिस्तान, दुर्लभ ताबूतों को देख पुरातत्वविद हुए हैरान
नई दिल्ली: योगगुरु बाबा रामदेव पर एलोपैथ डॉक्टरों के खिलाफ बोलने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाए
Uttarakhand: सत्ता और संवेदना का संगम: जब काफिला रोक सड़क हादसे में घायल युवक की मदद को उतरे मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेशस्पोर्ट्स

तेहरान से वर्ल्ड कप तक: क्या अमेरिका-ईरान तनाव की कीमत चुका रही है ईरानी फुटबॉल टीम?

The Hill India News
The Hill India News
June 17, 2026
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: फॉर्महाउस, बंगले और करोड़ों की संपत्ति के आरोपों में घिरे 6 अहम किरदार, एसआईटी जांच से बढ़ी हलचल
पेपर लीक से डेटा लीक तक: क्यों सवालों के घेरे में है टेलीग्राम? भारत समेत कई देशों ने दिखाई सख्ती, जानिए पूरा मामला
लखनऊ मेट्रो का महाविस्तार: 10 नए कॉरिडोर से बदलेगी राजधानी की तस्वीर, बाराबंकी से उन्नाव तक दौड़ेगी मेट्रो
किशाऊ बांध परियोजना का रास्ता साफ: अमित शाह के हस्तक्षेप से खत्म हुआ वर्षों पुराना विवाद, उत्तराखंड को बड़ी राहत
व्हाइट हाउस में ट्रंप पर हमले की बड़ी साजिश नाकाम, ड्रोन और स्नाइपर से जन्मदिन समारोह को दहलाने की थी तैयारी, मां की सूचना से पकड़े गए 5 आरोपी
उत्तराखंड में एसटी प्रमाण पत्रों पर बड़ा विवाद: राज्य गठन के बाद जारी सभी प्रमाण पत्रों की जांच की मांग, सरकारी लाभों की भी हो सकती है समीक्षा
उत्तराखंड: कर्णप्रयाग हिंसा के बाद हेमकुंड साहिब ट्रस्ट की बड़ी अपील, धर्म रक्षा के लिए हैं शस्त्र, दुरुपयोग से बचें श्रद्धालु
मेसी का महाविस्फोट: विश्व कप में रचा इतिहास, सबसे अधिक गोल करने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बने
शिवसेना UBT में बढ़ी अंदरूनी नाराजगी! आखिर क्यों उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने को तैयार दिख रहे हैं सांसद?
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?