By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नागालैंड : भारत देश संस्कृति की भूमि है और भारतीयों को अपनी जनजातीय संस्कृति पर गर्व है-उपराष्ट्रपति धनखड़
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नागालैंड : भारत देश संस्कृति की भूमि है और भारतीयों को अपनी जनजातीय संस्कृति पर गर्व है-उपराष्ट्रपति धनखड़
देशफीचर्ड

नागालैंड : भारत देश संस्कृति की भूमि है और भारतीयों को अपनी जनजातीय संस्कृति पर गर्व है-उपराष्ट्रपति धनखड़

The Hill India News
Last updated: December 1, 2022 3:49 pm
The Hill India News
Published: December 1, 2022
Share
SHARE

उपराष्ट्रपति ने हॉर्नबिल महोत्सव के 23वें संस्करण का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने कहा- भारत देश संस्कृति की भूमि है और भारतीयों को अपनी जनजातीय संस्कृति पर गर्व है

उपराष्ट्रपति ने देश में महिलाओं के खिलाफ सबसे कम अपराधों की दर होने के लिए नागालैंड की प्रशंसा की

उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ ने आज नागालैंड की राजधानी कोहिमा के निकट नागा विरासत गांव किसामा में हॉर्नबिल महोत्सव के 23वें संस्करण का उद्घाटन किया। उपराष्ट्रपति ने नागालैंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ “महोत्सवों के समारोह” की शुरुआत की घोषणा करने के लिए घंटा बजा कर इसका उद्घाटन किया।

उपराष्ट्रपति के रूप में  धनखड़ पहली बार नागालैंड के दौरे पर आए हैं, उनको उद्घाटन समारोह में सिफी (पारंपरिक नागा टोपी) और अमुला कक्सा (नागा शॉल) देकर सम्मानित किया गया।

उपराष्ट्रपति ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश संस्कृति की भूमि है और भारतीयों को अपनी जनजातीय संस्कृति पर गर्व है।

धनखड़ ने नागाओं की अनूठी संस्कृति और गौरवशाली इतिहास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मैं जनजातीय संस्कृति को नमन करता हूं और जनजातीय ऊर्जा का अभिवादन करता हूं।

उन्होंने राज्य के प्राकृतिक सौन्दर्य को मनमोहक बताते हुए इसे रेखांकित किया और कहा कि नागालैंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिनका पूरा दोहन करने की आवश्यकता है।

उपराष्ट्रपति ने देश में महिलाओं के खिलाफ सबसे कम अपराध दर होने के लिए नागालैंड की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य महिला सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

धनखड़ ने कहा कि भारत ने आज से जी-20 समूह की अध्यक्षता ग्रहण कर ली है और अगले वर्ष अप्रैल में नागालैंड में जी-20 की बैठक होने पर दुनिया नागा आतिथ्य भाव का अनुभव कर सकेगी। इस मौके पर उपराष्ट्रपति ने हॉर्नबिल महोत्सव के उपलक्ष्य में एक डाक टिकट भी जारी किया।

धनखड़ ने हॉर्नबिल महोत्सव के उद्घाटन के बाद नागा विरासत गांव किसामा में आर्ट गैलरी और मोरंग्स का दौरा किया।

इससे पहले आज दिन में, उपराष्ट्रपति ने कोहिमा के राजभवन में नागालैंड के राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी, मुख्यमंत्री श्री नेफ्यू रियो, उपमुख्यमंत्री श्री वाई पैटन और मंत्रिपरिषद से मुलाकात की।

You Might Also Like

हल्द्वानी बनभूलपुरा कांड: मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट की नई पीठ करेगी जमानत पर फैसला
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी 8 नवंबर को भारत की जी 20 की अध्यक्षता के लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण करेंगे
RR vs RCB: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 26 गेंदों में 78 रन ठोक रचा इतिहास
मिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग,मालिक सहित दो की मौत,एक गंभीर,दो लापता
मौसम समाचार: दिल्ली-NCR और राजस्थान में भीषण लू; तो यूपी-बिहार और केरल समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का महा-अलर्ट
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

अग्निवीरों के लिए सरकार का बड़ा फैसला! 4 नहीं अब 6 साल तक मिलेगी सेवा का मौका, 75% अग्निवीरों को 2 साल का एक्सटेंशन; नियमित सैनिक बनने का रास्ता भी खुला

The Hill India News
The Hill India News
November 4, 2026
गिरधारी लाल साहू को हाईकोर्ट से बड़ा झटका! रेखा आर्या की FIR रद्द करने से इनकार, रिट याचिका खारिज; गिरफ्तारी वारंट के बीच बढ़ीं मुश्किलें
बॉलीवुड में फिर रंगदारी का खौफ! आयुष्मान खुराना को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर करोड़ों की धमकी, ऑडियो मैसेज भेजकर मांगी मोटी रकम; तुषार कपूर भी बन चुके हैं निशाना
भूमि पेडनेकर पर मंडराया चुड़ैल का खौफ! ‘जानी दुश्मन… डर के आगे मौत है’ का पहला पोस्टर रिलीज, 2027 में बड़े पर्दे पर मचेगा डर का तांडव
विराट कोहली का वनडे क्रिकेट में ऐतिहासिक धमाका! नंबर-3 पर 13 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने, संगकारा और पोंटिंग जैसे दिग्गजों को छोड़ा पीछे
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: राज्यों को बिक्री कर पर अतिरिक्त टैक्स, सरचार्ज और सेस लगाने का अधिकार बरकरार; 27 साल पुराने विवाद पर लगा विराम, जानिए कारोबारियों पर क्या होगा असर
पंचकूला स्कूल हमले में जिंदगी की जंग जीतकर घर लौटी 6 साल की मासूम, 8 दिन बाद PGI से मिली छुट्टी; बच्ची की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे समाजसेवी
रेखा आर्य विवाद: मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू पर गिरफ्तारी का शिकंजा! गैर जमानती वारंट जारी, तलाश में जुटीं पुलिस की कई टीमें
US Midterm Election 2026: ट्रंप के गढ़ में भारतीय मूल की पिया डांडिया की ऐतिहासिक जीत, डेमोक्रेट्स का दबदबा; क्रिस पापास और कीशा बॉटम्स ने भी रचा इतिहास
दिल्ली-NCR में दिवाली पर पटाखे जलेंगे या रहेगा प्रतिबंध? सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, विराट कोहली का नाम लेकर दिया बड़ा संदेश
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?