By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : कृषि क्षेत्र की मजबूती के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध – तोमर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : कृषि क्षेत्र की मजबूती के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध – तोमर
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : कृषि क्षेत्र की मजबूती के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध – तोमर

Rajesh Dabral
Last updated: April 19, 2022 9:16 am
Rajesh Dabral
Published: April 19, 2022
Share
SHARE

काम में सरलता के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री तोमर ने लांच किए CROP व PQMS पोर्टल

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज दिल्ली में एक कार्यक्रम में अपने मंत्रालय से सम्बद्ध कामकाज को और सरल तथा सुविधाजनक बनाने के लिए दो पोर्टल लांच किए। पहला पोर्टल  CROP (Comprehensive Registration of Pesticides- कीटनाशकों का व्यापक पंजीकरण) के नाम से है, जो फसल सुरक्षा सामग्री के पंजीकरण संबंधित प्रक्रिया को गति व पारदर्शिता प्रदान करता है। दूसरा पोर्टल हैं PQMS (Plant Quarantine Management System- वनस्पति संगरोध प्रबंधन प्रणाली), जो कृषि उत्‍पादों के निर्यात व आयात संबंधी दस्‍तावेजों को जारी करने में मुख्‍य भूमिका निभाता है। इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि कृषि क्षेत्र के समग्र विकास तथा इस सेक्टर की मजबूती के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार प्रतिबद्ध है और रहेगी।

मुख्य अतिथि श्री तोमर ने कहा कि नए पोर्टल में निर्यातकों द्वारा आवेदन से लेकर स्‍वच्‍छता प्रमाण-पत्र जारी करने तक की प्रक्रियाओं को बिना मानवीय हस्‍तक्षेप के पूरा किया जा सकेगा, जो समयबद्धता, पारदर्शिता, सुगम कारोबार की सरल नीति की सरकारी कार्यनीति के अनुरूप है। इस पोर्टल से फल-सब्‍जियां, अनाज आदि के उत्‍पादकों व संबंधित उद्योगों को अपने उत्‍पाद निर्यात करने में अन्‍तर्राष्‍ट्रीय स्‍तर की सुविधा प्राप्‍त होगी। इसके अलावा आयातित पौध सामग्री का पारदर्शिता और सुगमता से, समयबद्ध तरीके से निर्गत प्रमाण-पत्र जारी किया जा सकता है। इसी प्रकार कीटनाशी अधिनियम से संबंधित पोर्टल में पुराने क्रॉप परिचालन की समस्‍याओं को देखते हुए संशोधन किए गए हैं। नए क्रॉप परिचालन द्वारा फसल सुरक्षा सामग्री के सुगम पंजीकरण हेतु प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए, आवेदन से लेकर उन्‍हें जारी करने तक पारदर्शिता, सुगमता व समयबद्धता के साथ विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन जांच के बाद शीघ्रातिशीघ्र जारी किए जाएंगे। इस नई प्रणाली के माध्‍यम से आवेदकों को ई-भुगतान करना, दस्‍तावेज उपलब्‍ध कराना व नवीनीकरण करना, बिना मानवीय हस्‍तक्षेप के संभव हो सकेगा तथा विभिन्‍न स्‍तरों पर किए जाने वाले इन कार्यों की सूचना आवेदक को समय-समय पर स्‍वत: प्राप्‍त होगी । इससे हमारे किसानों को फसल सुरक्षा सामग्री की उपलब्‍धता सुनिश्‍चित होगी।

श्री तोमर ने कहा कि कुछ राज्यों में टिड्डी दलों के हमले के समय प्रधानमंत्री श्री मोदी के निर्देशों के अनुरूप कृषि मंत्रालय ने संबंधित मंत्रालयों से अनुमतियां लेकर टिड्डियों पर नियंत्रण पाया था, तब ड्रोन का भी उपयोग किया गया था, तत्समय प्रधानमंत्री जी ने विस्तृत ड्रोन पालिसी बनाने को कहा, जिसके बाद कृषि मंत्रालय ने इसकी गाइड लाइन बनाकर भी जारी कर दी है और अब खेती में ड्रोन के व्यापक उपयोग के प्रयत्न हो रहे हैं, ताकि किसानों को सुविधा-सरलता हो।

श्री तोमर ने कहा कि खाद्यान्न की दृष्टि से हमारा देश आत्मनिर्भर ही नहीं बल्कि अतिशेष है, जिसमें हमारे किसान भाइयों-बहनों का अथक परिश्रम, वैज्ञानिकों की कुशलता तथा केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों का योगदान है। कोविड के संकटकाल के दौरान भी कृषि क्षेत्र में पूरी तरह से कामकाज सुचारू चलता रहा, सरकार ने भी किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपज खरीदने में कोई कमी नहीं आने दी और हमारा कृषि क्षेत्र अपना सीना ताने खड़ा रहा। इस क्षेत्र को हम अपनी नीतियों, अनुसंधान, गुणवत्ता, प्रोत्साहन, पारदर्शिता, ईज आफ डूइंग बिजनेस से जितना मजबूत करेंगे, उतना ही हमारा देश ताकतवर होगा।

राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में सभी सुविधाओं को सरल एवं सहज बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी नई तकनीक को अपनाने पर बल दे रहे है, जिससे कृषि क्षेत्र का समग्र विकास संभव होगा। आज जो दोनों पोर्टल लांच किए गए है, इससे किसानों एवं संबंधित उद्यमियों को लाभ मिलेगा।

कृषि सचिव श्री मनोज अहूजा ने कहा कि भारत सरकार की नीति पारदर्शिता की है, जिसके अनुरूप ही विभाग अपना काम संपादित कर रहा है। संचालन संयुक्त सचिव श्री प्रमोद कुमार मेहरदा ने किया। संयुक्त सचिव श्रीमती शोमिता बिश्वास ने आभार माना। कार्यक्रम में सेंटर फार गुड गवर्नेंस के महानिदेशक श्री राजेंद्र निमजे, मंत्रालय व आईसीएआर के अधिकारी-वैज्ञानिक, विश्‍वविद्यालयों के कुलपति, राज्‍यों के कृषि विभाग के वरिष्‍ठ अधिकारी, फसल सुरक्षा सामग्री के उत्‍पादन से जुड़े हुए उद्यमी एवं कृषि उत्‍पादों के निर्यातक व आयातक तथा किसानबंधु भी उपस्थित थे।

You Might Also Like

PM मोदी पहुंचे ISRO कमांड सेंटर, वैज्ञानिकों से मिलकर चंद्रयान-3 की अपार सफलता पर दी बधाई
पेट में सूजन के संकेतों को न करें नजरअंदाज: जानिए लक्षण, कारण और बचाव के आसान तरीके
इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट H3 N2 की रोकथाम के लिए मास्क जरूरी
उधम सिंह नगर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी अजय गणपति ने किए 10 इंस्पेक्टर और 29 दारोगाओं के तबादले
UPI Payment पर 18% GST का क्या होगा? 7 अक्टूबर को हो सकता है बड़ा फैसला, जानिए MDR से जुड़ा पूरा मामला
TAGGED:agriculture sectorcommittedtomar
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेश

बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना? भारत में रहते हुए पहली बार दूतावास से मांगा नया पासपोर्ट और NID, वकीलों ने लिखा पत्र; दिसंबर में वतन वापसी की चर्चा तेज

The Hill India News
The Hill India News
November 9, 2026
भारत के खिलाफ सीरीज बचाने की जंग में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका! लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर बाहर, तीसरे वनडे से पहले टीम में बड़ा बदलाव
दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं! मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र तक आग का तांडव, तीन शहरों में 18 लोगों की दर्दनाक मौत; मासूम बच्चों समेत कई जिंदगियां खत्म
उत्तराखंड के 26वें स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, पीएम मोदी का बड़ा संदेश—’विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की पूरी क्षमता रखता है देवभूमि’
सरहद पर जवानों के बीच पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीन सीमा पर मनाई दिवाली; बोले- आधुनिक तकनीक से बड़ी सैनिकों की हिम्मत और अनुशासन की ताकत!
छोटी दिवाली पर ही जहरीली होने लगी देवभूमि की हवा, देहरादून में AQI 290 तक पहुंचा; बड़ी दिवाली के पटाखे बढ़ाएंगे प्रदूषण की चिंता!
रामायण में मंदोदरी बनकर छाईं काजल अग्रवाल, कभी अजय देवगन के साथ किया रोमांस तो कभी साउथ में मचाया धमाल; बिजनेसमैन गौतम किचलू से की है शादी
राइजिंग स्टार्स एशिया कप से रजत पाटीदार ने वापस लिया नाम, BCCI का बड़ा फैसला; रिंकू सिंह बने इंडिया A के नए उपकप्तान
बदरीनाथ धाम की पहाड़ियों पर फिर भड़की आग, स्काई शॉट पटाखे से लगी लपटें; वन विभाग की टीम ने रातभर की मशक्कत के बाद पाया काबू
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले- हर घर-आंगन में खुशियों का उजाला हो; वीर जवानों के साथ मनाया दीपोत्सव
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?