By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सैलून व ब्यूटी पार्लर में पुरुष नहीं करेंगे महिलाओं की हेयर कटिंग और फेशियल का काम
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > सैलून व ब्यूटी पार्लर में पुरुष नहीं करेंगे महिलाओं की हेयर कटिंग और फेशियल का काम
उत्तराखंड

सैलून व ब्यूटी पार्लर में पुरुष नहीं करेंगे महिलाओं की हेयर कटिंग और फेशियल का काम

The Hill India Desk
Last updated: June 24, 2023 8:05 am
The Hill India Desk
Published: June 24, 2023
Share
SHARE

देहरादून : उत्तरकाशी जिले के पुरोला में हुई घटना के बाद हालात सामान्य होने लगे हैं। क्षेत्र के माहौल को सुरक्षित बनाए रखने के लिए पुलिस और व्यापारियों के बीच बैठक हुई। इस बैठक में आपसी सहमति के साथ फैसला लिया गया है कि हेयर सैलून व ब्यूटी पार्लर में पुरुष कर्मचारी द्वारा महिलाओं की हेयर कटिंग और फेशियल का काम नहीं किया जाएगा।

बता दें कि नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर व्यापार मंडल और पुलिस के बीच बैठक हुई। इससे पहले इसी 26 मई को नाबालिग लड़की को भगाने के मामले के बाद पुरोला में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। लव जिहाद और लैंड जिहाद पर हिंदू संगठनों व स्थानीय व्यापारियों ने मुस्लिम व्यापारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इसके बाद कई मुस्लिम व्यापारियों ने दुकाने बंद कर दी थी। पुलिस-प्रशासन की सक्रियता से करीब तीन सप्ताह बाद यह गतिरोध टूटा। पुरोला बाजार में 22 मुस्लिम व्यापारियों की दुकानें खुल गई हैं। वहीं कई ऐसे व्यापारी हैं जिन्होंने शहर छोड़ दिया था लेकिन अब वो दोबारा लौटना चाहते हैं।

मई जैसी घटना दोबारा ना हो, इसके लिए पुलिस ने मुस्लिम व्यापारियों से काम करने वालों का सत्यापान कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बाहरी व्यापारियों को अपने साथ ना जोड़ने की हिदायत दी है।

बैठक में सैलून और ब्यूटी पार्लर में कोई भी पुरूष कर्मचारी किसी महिला के बाल नहीं काटेगा। वहां पर महिला कर्मचारी की नियुक्त करनी होगी। कहा कि फिलहाल नगर में फेरी वालों का प्रवेश पूर्ण वर्जित किया गया है। पुरोला नगर क्षेत्र में मामला शांत होने के बाद समुदाय विशेष के 22 लोगों की दुकानें खुल चुकी हैं। इन व्यापारियों में चार व्यापारी वह भी शामिल हैं, जो अपनी दुकानें छोड़ कर जा चुके थे।

बैठक में सभी ने नगर की शांति को सर्वपरि माना। बैठक में पुलिस उप निरीक्षक देवेंद्र पंवार, व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजमोहन चौहान, उपाध्यक्ष दीपक नौडियाल, सचिव अंकित पंवार, अशरफ, मोहम्मद रहीश, बबलू, जावेद आदि मौजूद रहे।

You Might Also Like

आपदा प्रभावितों को राहत: मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और डीएम के निर्देश पर फुलैत-छमरोली में बांटी गई आर्थिक सहायता
उत्तराखण्ड : ब्यूरोक्रेसी में भारी बदलाव के संकेत, जल्द जारी हो सकती है ट्रांसफर लिस्ट..
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन: सीएम धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से राष्ट्र सेवा का किया आह्वान
धामी ने भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सोको नोडा के साथ एक अंब्रेला एमओयू हस्ताक्षरित किया गया
TAGGED:DehradunUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

ऐतिहासिक फैसला! राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक कानून को दी मंजूरी, अब 2 महीने में जांच, 3 महीने में फैसला और 10 साल तक की जेल

The Hill India News
The Hill India News
August 1, 2026
गलत नंबर पर हो गया मोबाइल रिचार्ज? घबराएं नहीं! Airtel और Jio यूजर्स ऐसे वापस पा सकते हैं अपने पैसे, जानिए पूरा प्रोसेस
संसद के ‘भगवा प्रदर्शन’ पर कानूनी शिकंजा: राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
सृष्टि कंडारी मौत मामला: अब CB-CID करेगी हर पहलू की जांच, सीएम धामी के बड़े फैसले से बढ़ी न्याय की उम्मीद; देवप्रयाग विधायक की मांग पर हुई कार्रवाई
देहरादून की चर्चित सृष्टि कंडारी मौत मामला: पति और ननद गिरफ्तार, सास की भूमिका जांच के घेरे में; वीडियो बना जांच का सबसे अहम सबूत
E20 फ्यूल पर देशभर में सियासी घमासान: केजरीवाल ने सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें, कहा- ‘शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, E20 सस्ता करो’
यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: लखनऊ से वाराणसी और गोरखपुर तक 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले, कई ADG को मिली नई जिम्मेदारी
मसूरी में 200 साल पुरानी कब्रगाह पर प्रशासन का एक्शन: अंतिम नमाज स्थल भी हटाया गया, विरोध में सड़क पर उतरा मुस्लिम समुदाय; जानिए पूरा मामला
लिपुलेख दर्रे से फिर गूंजा व्यापार का इतिहास: भारत-तिब्बत सीमा व्यापार का शुभारंभ, पहला भारतीय दल पहुंचा तकलाकोट; सीमांत क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार
’30 करोड़ का इनाम भी दान कर दिया’: जानिए उस महान इंसान की कहानी, जिन्हें सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा- ‘मैं आपको पिता का दर्जा देना चाहता हूं’
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?