By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मध्य प्रदेश :सरकार रोजगार तथा स्वरोजगार को प्रोत्‍साहित करने के लिए कौशल विकास पर विशेष बल दे रही है -प्रधानमंत्री मोदी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > मध्य प्रदेश :सरकार रोजगार तथा स्वरोजगार को प्रोत्‍साहित करने के लिए कौशल विकास पर विशेष बल दे रही है -प्रधानमंत्री मोदी
देशफीचर्ड

मध्य प्रदेश :सरकार रोजगार तथा स्वरोजगार को प्रोत्‍साहित करने के लिए कौशल विकास पर विशेष बल दे रही है -प्रधानमंत्री मोदी

The Hill India News
Last updated: April 12, 2023 4:55 pm
The Hill India News
Published: April 12, 2023
Share
SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश में नवनियुक्त शिक्षकों के आयोजित कार्यक्रम को आज वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान करने का अभियान तेज गति से चल रहा है, जहां विभिन्न जिलों में रोजगार मेले आयोजित कर हजारों युवाओं की विभिन्न पदों पर भर्ती की गई है। प्रधानमंत्री ने बताया कि शिक्षकों के पद के लिए 22,400 से अधिक युवाओं की भर्ती की जा चुकी है। प्रधानमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं को शिक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में शामिल होने के लिए बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने बल देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने आधुनिक और विकसित भारत की आवश्‍यकताओं को ध्यान में रखते हुए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति बच्चों के समग्र विकास, ज्ञान, कौशल, संस्कृति तथा भारतीय मूल्यों के प्रोत्‍साहन पर बल देती है।  श्री मोदी ने कहा कि इस नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर चलाया गया शिक्षक भर्ती अभियान इस दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री ने बताया कि आज नियुक्त लगभग आधे शिक्षकों को जनजातीय क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त किया जाएगा, जिससे बच्चों को लाभ होगा। प्रधानमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की कि मध्य प्रदेश सरकार ने इस वर्ष एक लाख से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती करने का लक्ष्य तय किया है, जिसमें 60 हजार शिक्षकों की भर्ती शामिल हैं। इसके परिणामस्वरूप मध्‍य प्रदेश ने राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता में एक बड़ी छलांग लगाई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्‍य विज्ञापन पर खर्च किए बिना 17वें स्‍थान से 5वें स्‍थान पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और मध्य प्रदेश सरकार को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार रोजगार और स्वरोजगार को प्रोत्‍साहित करने के लिए कौशल विकास पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने बताया कि युवाओं को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए पूरे देश में कौशल विकास केंद्र खोले गए हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि इस वर्ष के बजट में 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर खोले जाएंगे, जहां युवा न्यू एज टेक्नोलॉजी के माध्‍यम से प्रशिक्षित किए जाएंगे और पीएम विश्वकर्मा योजना के माध्‍यम से छोटे-छोटे कारीगरों को प्रशिक्षण देने और उन्‍हें एमएसएमई के साथ जोड़ने की पहल की गई है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन को आज नियुक्त हुए हजारों शिक्षकों की ओर निर्देशित करते हुए उनसे कहा कि वे अपने हृदय में विद्यार्थियों के लिए उसी तरह की जगह बनाए जिस तरह हमारे जीवन में एक मां या एक शिक्षक प्रभाव डालते हैं। श्री मोदी ने कहा, “आपको हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि आपकी शिक्षा न केवल वर्तमान को बल्कि देश के भविष्य को भी आकार देगी।” प्रधानमंत्री ने कहा कि आप के द्वारा विकसित किए गए मूल्‍य न केवल आज की पीढ़ी पर बल्कि आने वाली पीढि़यों पर भी सार्थक प्रभाव डालेंगे।

 

You Might Also Like

New Delhi: भीषण गर्मी से बुरी तरह जूझ रहे राज्यों का दौरा करेगी, केंद्र की टीम
प्रधानमंत्री मोदी को ‘पनौती’ कहकर बुरे फंसे राहुल गाँधी, कांग्रेस पार्टी ने दी सफाई
New Delhi: बीजेपी के शीर्ष नेताओं की बैठक चली 10 घंटे तक, कई प्रदेश अध्यक्ष बदलने और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा: सूत्र
Bihar: अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई एक्साइज टीम की ग्रामीणों से झड़प, फायरिंग और लाठीचार्ज
मसूरी में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी
TAGGED:developmentemphasisemploymentencourageGovernmentMadhya PradeshPrime Minister Modiself-employmentskillspecial
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?