By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मध्य प्रदेश : कृषि के क्षेत्र में भारत सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग देगी : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > मध्य प्रदेश : कृषि के क्षेत्र में भारत सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग देगी : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
देशफीचर्ड

मध्य प्रदेश : कृषि के क्षेत्र में भारत सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग देगी : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

The Hill India News
Last updated: February 25, 2025 2:20 pm
The Hill India News
Published: February 25, 2025
Share
SHARE

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में सहभागिता कर उद्योगपतियों और उपस्थितजनों को संबोधित किया। इस दौरान  चौहान ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसके प्राण। किसानों की सेवा हमारे लिए भगवान की पूजा है। कृषि मंत्री के रूप में मेरे दिमाग में हमेशा से यही बात थी कि किसानों की वास्तविक समस्याएं समझें और उनका ठीक ढंग से समाधान करें। आज मुझे कहते हुए गर्व है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की एग्रीकल्चर और एलाइड सेक्टर की ग्रोथ 4.5% से ऊपर है और उसमें भी हार्टिकल्चर 5% से ऊपर है। हम दुनिया में नंबर वन हैं।

केन्द्रीय क़ृषि मंत्री   शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं भी एक किसान हूं और नाम मात्र का किसान नहीं हूं। मैं हर महीने अपने खेत में जाता हूं, मैं शिमला मिर्ची लगा रहा हूं, टमाटर भी लगे हैं और सब्जियां भी लगाई है। पॉलीहाउस में फूल भी है, फूल में ऑर्किड भी है, मैं कई प्रयोग करने की कोशिश करता हूं और इसलिए किसानों की तकलीफ समझता हूं और उसे कैसे दूर किया जाए इसकी कोशिश भी करता हूं। उन्होंने कहा कि पहले खाद्य तेल 0% पर बाहर से आ रहा था लेकिन सरकार ने बाहर से आने वाले खाद्य तेल पर 27.5% इम्पोर्ट ड्यूटी लगा दी। प्याज के एक्सपोर्ट पर 40% एक्सपोर्ट ड्यूटी घटाकर 20% कर दी। आज मैं आश्वस्त करता हूं कि भारत के किसानों के लिए और हमारी स्वदेशी इंडस्ट्री के लिए जिस तरह की आयात-निर्यात नीति की जरूरत होगी, केंद्र सरकार प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैसी नीति बनाएगी।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश अनंत संभावनाओं का प्रदेश है। यह प्रदेश जल संपदा, वन संपदा और खनिज संपदा से भरपूर है। मध्य प्रदेश का बासमती राइस तो अमेरिका और कनाडा में धूम मचा रहा है और जितनी भी कंपनियां आटा बनाती हैं, वो अपने विज्ञापनों में एमपी व्हीट का जिक्र करती हैं। मध्य प्रदेश का शरबती गेहूं पूरे देश और दुनिया में धूम मचा रहा है। अब मध्य प्रदेश पिछड़ा और बीमारू राज्य नहीं है। कभी मध्य प्रदेश की पहचान टूटी सड़कों और अँधेरों के प्रदेश से होती थी लेकिन आज आप देखेंगे चारों तरफ मध्य प्रदेश में विकास की बहार है। शानदार हाईवे व कनेक्टिविटी देख लीजिए। कल-कल करती बहती हुई नदियां देख लीजिए। पानी की कमी नहीं है। बिजली हो, पानी हो और जमीन के बारे में तो कहा ही गया है कि 1 लाख हेक्टेयर का लैंड बैंक अगर किसी के पास है तो वो केवल मध्य प्रदेश है।

केन्द्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश निवेशकों की पसंदीदा डेस्टिनेशन बन चुका है और बड़ी तेजी से निवेश मध्य प्रदेश की धरती पर आ रहा है। यहाँ के फल, सब्जी, अनाज, संतरा, केला, लहसुन, प्याज, मालवा का आलू, जबलपुर का मटर व हर तरह की फसलें यहाँ होती हैं और फूलों की भी बहार है। जैविक खेती मध्य प्रदेश में सर्वाधिक होती है और मिलेट्स की भी प्रोसेसिंग से लेकर बाकी चीजें करके निवेशक किसान का भी फायदा कर सकते हैं और खुद भी लाभ उठा सकते हैं। श्री चौहान ने कहा कि मैं इन्वेस्टर समिट की सफलता के लिए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और पूरी टीम को बधाई देता हूँ और निवेशकों से आग्रह करता हूँ कि वो मध्य प्रदेश आएं, उन्हें सारी सुविधाएं यहाँ सरकार दे रही हैं और विशेषकर खेती के क्षेत्र में निवेश करें। भारत सरकार की तरफ से जो सहयोग संभव है वो सहयोग भी विशेषकर कृषि और हार्टिकल्चर के क्षेत्र में किया जाएगा।

 

 

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश: यूपी में अनुसूचित जाति छात्रों के लिए 6 आधुनिक छात्रावास, 6.15 करोड़ की पहली किस्त जारी
पूरी दुनिया को सुकून देने वाली सबसे बड़ी खबर, पुतिन हुए यूक्रेन युद्ध रोकने को तैयार
भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल की सख्ती: 240 अतिरिक्त जवान तैनात, तस्करी और अवैध गतिविधियों पर कड़ा प्रहार
पश्चिम बंगाल : नितिन गडकरी ने सिलीगुड़ी में 1206 करोड़ रुपये की 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
नई दिल्ली : मोदी कैबिनेट ने उत्तराखंड में सोनप्रयाग से केदारनाथ (12.9 किमी) एवं गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब जी (12.4 किमी) तक रोपवे परियोजना- पर्वतमाला परियोजना के विकास को मंजूरी दी
TAGGED:AgricultureGovernment of IndiainvestorsMadhya PradeshShivraj Singh ChauhanUnion Agriculture Minister
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तर प्रदेशक्राइमफीचर्ड

डेटिंग ऐप पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल! शादी के सपने दिखाकर करोड़ों की वसूली का आरोप, 5 लोग पहुंचे जेल

The Hill India News
The Hill India News
August 8, 2026
कश्मीर में आतंक की ‘ऑनलाइन फैक्ट्री’ पर बड़ा प्रहार! 5 जिलों में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ छापेमारी, 5000 लोगों से पूछताछ के बाद सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन
IND vs SL: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, साई सुदर्शन बाहर! नंबर-3 पर देवदत्त पडिक्कल का दावा मजबूत
अकाली दल का बड़ा ऐलान: महिला आरक्षण और परिसीमन बिल का करेगा समर्थन, क्या फिर करीब आ रहे BJP और SAD?
भागीरथी में सीवेज बहाने के आरोप पर NGT सख्त, देवप्रयाग नगर पालिका से मांगी विस्तृत रिपोर्ट; 16 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई
हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे ने भरी हुंकार—‘लाओ, लाओ कांग्रेस लाओ’, चुनावी रण के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश
छत्तीसगढ़ में धर्म परिवर्तन पर नया कानून लागू: 60 दिन पहले प्रशासन को देनी होगी सूचना, प्रस्तावित धर्म परिवर्तन की जानकारी होगी सार्वजनिक
दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड! अगस्त के पहले हफ्ते में 127 मिमी पानी, 7 डिग्री तक गिरा तापमान; गुरुग्राम में रेड अलर्ट से बढ़ी चिंता
हिमाचल के चंबा में भीषण बस हादसा: पहाड़ी से सड़क पर आ गिरी बस, 7 लोगों की मौत; कई घायल, मौके पर मचा हड़कंप
उत्तराखंड के लाखों श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब हर महीने 7 तारीख तक खाते में आएगी मजदूरी, ओवरटाइम का मिलेगा दोगुना पैसा; महिलाओं को समान काम का समान वेतन
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?