Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724
देशफीचर्ड

Odisha: भयानक बारिश के बाद भूस्खलन से तबाही, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

देश के कई हिस्से में भारी बारिश होने से स्थिति गंभीर हो गई है। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का बुरा हाल है। इन राज्यों के कई शहर बारिश के पानी में डूब गए हैं। वहीं, ओडिशा में भी भारी बारिश ने तबाही मचाई है। ओडिश में मूसलाधार वर्षा के बाद हुए एक भीषण भूस्खलन के कारण राज्य के मलकानगिरी जिले के 18 गांवों का संपर्क प्रदेश के अन्य हिस्सों से कट गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मौसम कार्यालय ने कहा कि रविवार सुबह तक मलकानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, बोलांगीर, नुआपाड़ा, सोनपुर, झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, संबलपुर, क्योंझर, अंगुल, देवगढ़ और कालाहांडी जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा (सात से 11 सेमी) हो सकती है।

भूस्खलन शनिवार दोपहर को मलकानगिरी जिले के कोरुकोंडा प्रखंड के अंतर्गत नाकामामुडी ग्राम पंचायत में बयापदर घाट मार्ग पर स्थित तुम्बा पदर गांव के पास हुआ। भारी बारिश के बीच मलकानगिरी और कोरापुट के लमातापुट और नंदपुर इलाकों में भूस्खलन की जानकारी मिली, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। विशेष राहत आयुक्त कार्यालय ने मलकानगिरी में भूस्खलन की पुष्टि की है। आधिकारिक बयान में बताया गया कि एसआरसी सत्यब्रत साहू ने मलकानगिरी के जिलाधिकारी के साथ चर्चा की है और सड़क को खोले जाने का काम जारी है। इसमें कहा गया है कि यातायात की आवाजाही शीघ्र ही बहाल कर दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724