By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: भारत का स्पष्ट संदेश: पीओके खाली करे पाकिस्तान, ट्रंप के ट्रेड दावे को किया खारिज
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > भारत का स्पष्ट संदेश: पीओके खाली करे पाकिस्तान, ट्रंप के ट्रेड दावे को किया खारिज
देशफीचर्ड

भारत का स्पष्ट संदेश: पीओके खाली करे पाकिस्तान, ट्रंप के ट्रेड दावे को किया खारिज

The Hill India News
Last updated: May 13, 2025 2:06 pm
The Hill India News
Published: May 13, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर मसले पर भारत ने एक बार फिर दो टूक रुख अपनाते हुए पाकिस्तान को पीओके खाली करने की बात दोहराई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, और इससे जुड़ा कोई भी मामला भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय रूप से हल किया जाएगा। भारत ने मध्यस्थता की किसी भी संभावना को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कश्मीर पर कथित मध्यस्थता और व्यापार चर्चा के दावे को खारिज करते हुए कहा कि 7 मई से 10 मई के बीच भारत और अमेरिका के नेताओं के बीच सैन्य हालात को लेकर तो बातचीत हुई, लेकिन ट्रेड या व्यापार से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं उठा।

भारत ने साफ किया कि 10 मई को डीजीएमओ स्तर पर संघर्षविराम पर बनी सहमति पाकिस्तान की मजबूरी थी। दरअसल, उसी दिन सुबह भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के प्रमुख ठिकानों पर प्रभावी हमले किए थे, जिसके बाद पाकिस्तान ने सुबह 12:37 बजे भारत से संपर्क की कोशिश की। 15:35 बजे वार्ता हुई, और संघर्षविराम पर सहमति बनी।

रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध की गई सैन्य कार्रवाई अब ‘न्यू नॉर्मल’ है। उन्होंने पाकिस्तान को चेताया कि यदि उसने आतंकी गतिविधियों से तौबा नहीं की तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। “भारत केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बना रहा है, और अगर पाकिस्तान गोली चलाएगा तो जवाब भी मिलेगा।”

भारत सरकार की कैबिनेट सुरक्षा समिति (CCS) ने यह फैसला किया है कि सिंधु जल संधि तब तक स्थगित रहेगी जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं करता। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि संधि की भावना ‘मित्रता और सद्भावना’ की रही है, जिसे पाकिस्तान ने दशकों से तोड़ा है।

भारत ने यह भी कहा कि वह जल्द होने वाली UNSC 1267 समिति की बैठक में TRF (द रेसिस्टेंस फ्रंट) की भूमिका को उजागर करेगा, जो लश्कर-ए-तैयबा का ही मुखौटा संगठन है और पहलगाम हमले का जिम्मेदार है।

बांग्लादेश में अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने की खबरों को लेकर भारत ने चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि उचित प्रक्रिया के बिना प्रतिबंध लोकतांत्रिक स्वतंत्रताओं का हनन है। भारत ने बांग्लादेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और समावेशी चुनावों के जल्द आयोजन का समर्थन किया।

You Might Also Like

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी 13 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश में ऊना और चंबा जाएंगे
India-Pakistan Tensions LIVE: ऑपरेशन ‘सिंदूर’ पर MEA की प्रेस ब्रीफिंग, भारत का करारा जवाब
Dehradun: डोईवाला कांग्रेस द्वारा पूर्व काबीना मंत्री स्व. डॉ० इंदिरा हृदयेश की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
चलती ट्रेन में हरी झंडी दिखा रहा था गार्ड, दरवाजे का हैंडल टूटने से नीचे गिरकर हुआ घायल
उत्तराखण्ड: धामी सरकार के बजट पेश! जानिए बजट 2023-2024 के मुख्य बिन्दु
TAGGED:India's clear messagePakistan should vacate PoKrejects Trump's trade claim
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस, परिणाम जल्द घोषित करने की मांग: मोहित उनियाल

The Hill India News
The Hill India News
August 25, 2026
धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 17 प्रस्तावों पर मुहर, अदानी पावर से 25 साल के लिए बिजली खरीद को मंजूरी
टीएमसी के 20 बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा दखल, स्पीकर को नोटिस से इनकार पर बोला- ‘आप आ गए, हमारा उद्देश्य पूरा हो गया’
उत्तराखंड में बदल रहा सियासी समीकरण? हरक सिंह रावत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस के वोट में होगा इजाफा; महेंद्र भट्ट पर भी साधा निशाना
18 साल की लड़की ने पति से मांगा तलाक तो तालिबान की अदालत में क्या हुआ? फैसले से ज्यादा चौंकाने वाली थी महिलाओं पर टिप्पणी
ग्वालियर में 13 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, 20 दिन की जांच के बाद डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू
चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा एक्शन! आयातकों को 60 दिन में चीनी बेचनी होगी, जमाखोरी पर लगेगी लगाम
H1N1 का नया स्ट्रेन नहीं, फिर भी दिल्ली में क्यों बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले? AIIMS डॉक्टर ने बताई बड़ी वजह
एक खबर पढ़ी और बदल दी लाखों की किस्मत! 40 हजार कैदियों को दिलाई आजादी, इसलिए कहलाती थीं ‘Mother of PIL’
कम रोशनी पर बवाल! अंपायर के फैसले से भड़के श्रीलंकाई बल्लेबाज, पवेलियन पहुंचते ही फेंके ग्लव्स
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?