By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : आत्मनिर्भरता और सुरक्षित सीमाएं भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए केंद्रीय हैं : राजनाथ सिंह
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : आत्मनिर्भरता और सुरक्षित सीमाएं भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए केंद्रीय हैं : राजनाथ सिंह
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : आत्मनिर्भरता और सुरक्षित सीमाएं भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए केंद्रीय हैं : राजनाथ सिंह

The Hill India News
Last updated: October 15, 2022 4:48 pm
The Hill India News
Published: October 15, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह: आत्मनिर्भरता और सुरक्षित सीमाएं एक शक्तिशाली ‘न्यू इंडिया’ की कुंजी हैं, इसकी आधारशिला रखी जा चुकी है

“सशस्त्र बलों को आत्मनिर्भर रक्षा उद्योग द्वारा निर्मित आधुनिक हथियारों से लैस करने पर ध्यान है”

दिनांक 15 अक्टूबर, 2022 को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह ने कहा, “आत्मनिर्भरता और सुरक्षित सीमाएं भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए केंद्रीय हैं।” रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में भारत को वर्ष 2047 तक सबसे शक्तिशाली राष्ट्रों में से एक बनाने के लिए सरकार के परिवर्तन लाने के अटूट संकल्प को व्यक्त किया, साथ ही इस बात पर ज़ोर दिया कि रक्षा मंत्रालय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण की प्राप्ति में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों को एक आत्मनिर्भर रक्षा उद्योग द्वारा निर्मित अत्याधुनिक हथियारों/उपकरणों से लैस करने पर दिए जा रहे सरकार के ध्यान को रेखांकित किया। उन्होंने सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची जारी करने सहित आयात पर निर्भरता को कम करने के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा उठाए गए अनेक कदमों को सूचीबद्ध किया। हाल ही में कमीशन किए गए आईएनएस विक्रांत- जिसमें 76 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री है- का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि भारत के पास आधुनिक हथियारों और प्लेटफार्मों के निर्माण करने की योग्यता व क्षमता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देश अगले दस वर्षों में आधुनिक और प्रभावी जल, भूमि, आकाश एवं अंतरिक्ष रक्षा प्लेटफार्मों का निर्माण शुरू कर देगा।

रक्षा मंत्री ने इस तथ्य की सराहना की कि पिछले कुछ वर्षों में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के कारण रक्षा निर्यात में भारी उछाल आया है। उन्होंने कहा, “एक समय था जब भारत केवल 1,900 करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों का निर्यात करता था। आज यह आंकड़ा 13,000 करोड़ रुपये को पार कर गया है। हमने 2025 तक 1.75 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य रखा है, जिसमें 35,000 करोड़ रुपये का निर्यात शामिल है। हम लक्ष्य हासिल करने की दिशा में अग्रसर हैं।”

सीमा क्षेत्र के विकास को सरकार के दृष्टिकोण का एक अन्य पहलू बताते हुए श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सशस्त्र बलों की तैयारियों को और मजबूत करने के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने हेतु सभी प्रयास किए जा रहे हैं एवं दूर दराज के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को देश से जोड़ने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद, पूर्वोत्तर राज्यों में सशस्त्र बलों एवं आम जनता के बीच असाधारण तालमेल और उनकी देशभक्ति की सराहना की।

रक्षा मंत्री ने उत्तर-पूर्व को भारत का ऐसा हाथ बताया, जिसे आजादी के बाद लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि पूर्वोत्तर की प्रगति प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के प्रमुख फोकस क्षेत्रों में से एक रही है, क्योंकि शुरुआत से ही यह क्षेत्र देश के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और रणनीतिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि,”पिछले 8.5 वर्षों में हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि पूर्वोत्तर राज्यों में शांति एवं समृद्धि की बहाली रही है। वर्ष 2014 के बाद से पूर्वोत्तर के लगभग हर राज्य में हिंसा की घटनाओं में लगभग 80-90 प्रतिशत की कमी आई है। अधिकांश चरमपंथी संगठन या तो जड़ से उखाड़ दिए गए हैं या उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है और मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। 80 प्रतिशत क्षेत्रों से सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम को हटा दिया गया है। यह इसलिए संभव हुआ क्योंकि अब इस क्षेत्र में शांति, स्थिरता और स्थायित्व है।”

रक्षा मंत्री ने पूर्वोत्तर के साथ कनेक्टिविटी को पिछले 8.5 वर्षों में सरकार की एक और उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि हवाई, सड़क एवं रेल संपर्क के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है और अब इस क्षेत्र से सीधा संबंध है। उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री की विकास पहल (पीएम-डिवाइन) की केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी को पूर्वोत्तर राज्यों की प्रगति के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र की प्रगति एक मजबूत, समृद्ध व आत्मनिर्भर ‘न्यू इंडिया’ बनाने के लिए महत्वपूर्ण है, जैसी कि प्रधानमंत्री के दृष्टि रही है।

राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री  नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की जिनके नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था अधिक गतिशील एवं मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि देश में स्टार्ट-अप की संख्या 2014 में सिर्फ 400 से कई गुना बढ़कर अब 75,000 हो गई है। उन्होंने कहा कि इनमें से 100 से अधिक को दुनिया भर में एक अरब डॉलर के मूल्यांकन के कारण यूनिकॉर्न के रूप में जाना जाता है।

रक्षा मंत्री ने कहा, “आज, अधिकांश देश अर्थव्यवस्था में मंदी की समस्या का सामना कर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने 2022-23 में अपनी वैश्विक जीडीपी विकास दर 2.9 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। जबकि भारत की विकास दर को कम करके आंका गया है, यह अभी भी 6.1 प्रतिशत पर आंकी गई है। दुनिया भारत की विकास गाथा की ओर देख रही है।”

You Might Also Like

कैंची धाम में उमड़ा आस्था का महाकुंभ: हनुमान जयंती पर 25 हजार भक्तों ने टेका बाबा नीम करौली के दर पर मत्था
उत्तराखंड: अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस का बल प्रयोग, डोईवाला में तीखी झड़प
तिरुपति लड्डू के घी में मिलावट मामले में CM नायडू ने कहा- ‘लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’
रुद्रप्रयाग में वन तस्करों के हौसले बुलंद: मदमहेश्वर घाटी में हरे-भरे चीड़ के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी; विभाग में हड़कंप
तमिलनाडु : कोविड वैश्विक महामारी के दौरान भारत कुछ चुनिन्दा देशों में से था जिन्होंने सबसे पहले स्वदेशी वैक्सीन बनाई-अमित शाह
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

राष्ट्रपति मुर्मु का उत्तराखंड दौरा: ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम डॉ. आशीष चौहान, विभागों से मांगा क्लियरेंस सर्टिफिकेट

The Hill India News
The Hill India News
June 11, 2026
धामी सरकार की बड़ी कड़ाई: उत्तराखंड में अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट माफिया पर कसेगा शिकंजा, ‘रेरा’ में आमूलचूल सुधारों की तैयारी
देहरादून में ‘अंधविश्वास’ का खूनी खेल: तांत्रिक बाबा ने तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर हड़पा 65 तोला सोना, पुलिस ने दबोचा
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: हरिद्वार के भगवानपुर में किन्नर समाज के दो पक्षों में ‘जजमानी’ विवाद, अदालत ने पुलिस को दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश
गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान से नजदीकी बताई वजह
वैभव सूर्यवंशी आज करेंगे धमाका या फिर बढ़ेगी चिंता? पिछली 5 पारियां बता रही हैं युवा बल्लेबाज का असली फॉर्म
BSF-BGB में सीमा पर टकराव: बांग्लादेशी घुसपैठिए को वापस लेने से इनकार, ‘नो मैन्स लैंड’ में फंसा शख्स बना विवाद की वजह
पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर क्यों रह गया पिछड़ा? बेरोजगारी, गरीबी और राजनीतिक नियंत्रण की कहानी बयां करते हैं आंकड़े
काशीपुर में डिजिटल डकैती: फर्जी बैंक अधिकारी बन वृद्ध को भेजा ‘व्हाट्सएप लिंक’, दो दिन में 9 ट्रांजेक्शन कर उड़ाए ₹29 लाख, रुद्रपुर साइबर सेल में मुकदमा दर्ज
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की चिंगारी: 6 नागा नागरिकों के शव मिलने के बाद इंफाल में भारी बवाल, अस्पताल के बाहर हिंसक झड़प, दागने पड़े आंसू गैस के गोले
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?