By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: 21वीं सदी का भारत, अब न कोई मौका खोयेगा और न ही अपनी मेहनत में कोई कमी रखेगा – प्रधानमंत्री मोदी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > 21वीं सदी का भारत, अब न कोई मौका खोयेगा और न ही अपनी मेहनत में कोई कमी रखेगा – प्रधानमंत्री मोदी
देशफीचर्ड

21वीं सदी का भारत, अब न कोई मौका खोयेगा और न ही अपनी मेहनत में कोई कमी रखेगा – प्रधानमंत्री मोदी

The Hill India News
Last updated: February 21, 2023 5:44 pm
The Hill India News
Published: February 13, 2023
Share
PM addressing at the 14th edition of Aero India 2023, in Bengaluru on February 13, 2023.
SHARE

( रिपोर्ट :राजेश डबराल )

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आज बेंगलुरु के येलहंका स्थित वायु सेना स्टेशन में 14वें एयरो इंडिया (AERO INDIA ) 2023 का उद्घाटन किया। एयरो इंडिया 2023 की विषयवस्तु “दी रन-वे टू अ बिलियन अपॉरट्यूनिटीज़” है। इसमें 80 से अधिक देश हिस्सा लेंगे। उनके साथ 800 रक्षा कंपनियां भी शामिल होंगी, जिनमें लगभग 100 विदेशी और 700 भारतीय कंपनियां हैं। प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर दी वर्ल्ड’ की परिकल्पना के अनुरूप इस कार्यक्रम में स्वदेशी उपकरणों/प्रौद्योगिकियों को प्रस्तुत किया जायेगा तथा विदेशी कंपनियों के साथ साझेदारी की जायेगी।

उपस्थितजनों के सम्बोधित करते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि बेंगलुरु का आसमान आज नए भारत के सामर्थ्य का साक्षी बन रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, “यह नई ऊंचाई नये भारत की सच्चाई है। आज भारत नई ऊंचाइयों को छू भी रहा है और उन्हें पार भी कर रहा है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि एयरो इंडिया 2023  भारत के बढ़ते हुए सामर्थ्य का उदाहरण है। इसमें दुनिया के करीब 100 देशों की मौजूदगी होना दिखाता है कि भारत पर पूरे विश्व का विश्वास कितना बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि इसमें 700 से अधिक प्रस्तुकर्ता भाग ले रहे हैं, जिनमें भारतीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रम भी हैं और स्टार्ट-अप भी। ये सभी दुनिया की प्रसिद्ध कंपनियों के साथ हिस्सा ले रहे हैं। एयरो इंडिया 2023 की विषयवस्तु ‘दी रन-वे टू अ बिलियन अपॉरट्यूनिटीज़’ पर प्रकाश डालते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की शक्ति हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती रहेगी।

एयरो इंडिया के साथ रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन और सीईओ गोलमेज के आयोजन का उल्लेख करते हुये श्री मोदी ने कहा कि रक्षा सेक्टर में सक्रिय भागीदारी से एयरो इंडिया की क्षमता बढ़ेगी।

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक में एयरो इंडिया के आयोजन के महत्त्व का उल्‍लेख किया, क्योंकि कर्नाटक भारत की प्रौद्योगिकीय प्रगति का केंद्र है। उन्होंने कहा कि इससे विमानन सेक्टर में युवाओं के लिये नई संभावनायें खुलेंगी। प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के युवाओं का आह्वान किया कि वे देश को मजबूत बनाने के लिये अपनी प्रौद्योगिकीय विशेषज्ञता को रक्षा क्षेत्र में लगाएं।

एयरो इंडिया 2023 को नये भारत की बदलती सोच का प्रतीक बताते हुये प्रधानमंत्री ने कहा, “जब कोई देश, नई सोच, नये अप्रोच के साथ आगे बढ़ता है, तो उसकी व्यवस्थाएं भी नई सोच के हिसाब से ढलने लगती हैं।” प्रधानमंत्री ने उस समय को याद किया जब एयरो इंडिया ‘केवल एक प्रदर्शनी’ और ‘भारत के लिये एक बाजार’ हुआ करता था, लेकिन अब यह अवधारणा बदल चुकी है। उन्होंने कहा, “आज, एयरो इंडिया केवल प्रदर्शनी मात्र नहीं है, बल्कि वह भारत की ताकत दर्शाता है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा वह इसलिये कहते हैं कि यह केवल रक्षा उद्योग की संभावनाओं को परिलक्षित नहीं करता है, बल्कि भारत के आत्म-विश्वास को भी प्रकट करता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की सफलताओं को उसकी क्षमताओं में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि तेजस, आईएनएस विक्रांत, सूरत और टुमकुर में उन्नत निर्माण सुविधाओं की मौजूदगी आत्मनिर्भर भारत की क्षमता प्रकट करती हैं, जिनसे विश्व के नये विकल्प व अवसर जुड़े हैं।

प्रधानमंत्री ने सुधारों की मदद से हर सेक्टर में आने वाले क्रांतिकारी बदलावों के आलोक में कहा, “21वीं सदी का भारत, अब न कोई मौका खोयेगा और न ही अपनी मेहनत में कोई कमी रखेगा।” उन्होंने कहा कि जो देश दशकों से सबसे बड़ा रक्षा आयातक था, उसने अब दुनिया के 75 देशों को रक्षा उपकरण निर्यात करने शुरू कर दिए हैं।

विगत आठ-नौ वर्षों में रक्षा सेक्टर में आने वाले बदलाव का उल्लेख करते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि लक्ष्य यह है कि वर्ष 2024-25 तक रक्षा निर्यात को 1.5 अरब से बढ़ाकर पांच अरब कर दिया जाये। प्रधानमंत्री ने कहा, “सबसे बड़े रक्षा उत्पादक देशों में शामिल होने के लिये भारत तेज कदमों से आगे बढ़ेगा तथा हमारा निजी क्षेत्र और निवेशक इसमें बड़ी भूमिका निभायेंगे।” प्रधानमंत्री ने निजी सेक्टर का आह्वान किया कि वह रक्षा सेक्टर में निवेश करे, जिससे भारत और कई अन्य देशों में उनके लिये नये अवसर पैदा होंगे।

मोदी ने अमृत काल के भारत को लड़ाकू विमान चालक की उपमा देते हुये कहा, “आज का भारत तेज सोचता है, दूर की सोचता है और तुरंत फैसले लेता है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत एक ऐसा राष्ट्र है, जिसे नई ऊंचाइयां छूने में डर नहीं लगता, बल्कि वह इसके लिए उत्साहित है। उन्होंने कहा कि भारत की रफ्तार चाहे जितनी तेज हो, लेकिन वह अपनी जड़ों से जुड़ा रहता है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “एयरो इंडिया की गगनभेदी गर्जना में भारत के सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के संदेश की गूंज है।” उन्होंने उल्लेख किया पूरी दुनिया भारत में ‘व्यापार सुगमता’ के लिये किये जाने वाले सुधारों का संज्ञान ले रही है और वैश्विक निवेश तथा भारतीय नवाचार के पक्ष में वातावरण बनाने के लिये उठाये जाने वाले कदमों पर भी गौर किया है। प्रधानमंत्री ने रक्षा व अन्य सेक्टरों में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश में किये जाने वाले सुधारों तथा उद्योगों को जारी किये जाने वाले लाइसेंस की प्रक्रिया को सरल बनाये जाने का उल्लेख किया; साथ ही उनकी वैधानिकता बढ़ाने की भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष के बजट में निर्माण इकाइयों के लिये कर लाभों में बढ़ोतरी की गई है।

प्रधानमंत्री ने कहा जहां मांग, विशेषज्ञता और अनुभव मौजूद होता है, वहां उद्योगों का विकास स्वाभाविक रूप से होता है। उन्होंने उपस्थितजनों को आश्वस्त किया कि सेक्टर को मजबूत बनाने के प्रयास होते रहेंगे और पूरे दम-खम के साथ चलते रहेंगे।

इस अवसर पर कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावर चंद गहलोत, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई, केंद्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह, केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

You Might Also Like

तीन दशक बाद मिला इंसाफ: फर्जी एनकाउंटर केस में SSP-DSP समेत पांच पूर्व पुलिस अधिकारी दोषी करार
जम्मू-कश्मीर : मोदी सरकार के कार्यकाल में किश्तवाड़ उत्तर भारत का ऊर्जा केंद्र बनकर उभरा है: डॉ. जितेंद्र सिंह
यमुनोत्री हाइवे पर बढ़ा खतरा: स्यानाचट्टी में बाढ़ जैसी स्थिति, प्रशासन अलर्ट
उत्तराखंड में ‘मिशन कर्मयोगी’ का शंखनाद: सरकारी बाबू अब होंगे ‘हाईटेक’, धामी सरकार ने iGOT ट्रेनिंग की अनिवार्य
North India Weather Update: उत्तर भारत में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का ‘रेड अलर्ट’, दिल्ली-NCR से राजस्थान तक शीतलहर और घने कोहरे की मार
TAGGED:21st centuryAERO INDIA 2023hard workIndiamissopportunityPrime Minister Modishortage
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

बिहार में शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म! BPSC ने जारी किया TRE-4 नोटिफिकेशन, 32,388 पदों पर बंपर भर्ती

The Hill India News
The Hill India News
August 18, 2026
पीपलकोटी टनल हादसे में खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, सभी 10 लापता मजदूरों के शव बरामद; 12 घायल अस्पताल में भर्ती
‘आरक्षण के लिए भाजपा के साथ आए थे, अब तक लागू क्यों नहीं किया?’ यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद के तीखे तेवर, बोले- निषाद समाज अपना हक मांग रहा है
राजपाल यादव की लगी ‘लॉटरी’! 1200 करोड़ की 12 फिल्मों की डील साइन, 10 साल तक बड़े पर्दे पर छाएंगे कॉमेडी के किंग
‘गांधी, नेहरू और पटेल पर भी FIR करिए’, वंदे मातरम विवाद पर खरगे का भाजपा को करारा जवाब
पान मसाला ऐड पर सनी देओल का बयान और वायरल हुआ पुराना विज्ञापन, बोले- ‘मेरा जमीर गवाही नहीं देता’
इमरान खान को जेल से अस्पताल शिफ्ट करने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 48 घंटे में होगा ट्रांसफर; परिवार से हर हफ्ते मुलाकात की भी मंजूरी
देहरादून में कल से बदलेगा ट्रैफिक का पूरा रूट! उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर 19-20 अगस्त तक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देखें पूरा प्लान
पंजाब में अनोखा लंगर! अब पूड़ी-सब्जी नहीं, मुफ्त में मिलेगा पेट्रोल; दोपहिया को ₹500 और कार वालों को ₹1,000 का तेल
1.20 करोड़ के लालच में खौफनाक कत्ल! YouTube के झूठे दावे पर नाबालिग की हत्या, शरीर का हिस्सा लेकर 3 दिन तक भटकते रहे आरोपी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?