By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : भारत कपास का सबसे बड़ा उत्पादक देश है- तोमर.
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : भारत कपास का सबसे बड़ा उत्पादक देश है- तोमर.
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : भारत कपास का सबसे बड़ा उत्पादक देश है- तोमर.

Rajesh Dabral
Last updated: April 13, 2022 4:33 pm
Rajesh Dabral
Published: April 13, 2022
Share
SHARE

भारतीय कपड़ा उद्योग परिसंघ (CITI) के अनुसंधान संघ-कॉटन डेवलपमेंट रिसर्च एसोसिएशन (CDRA) के स्वर्ण जयंती समारोह का समापन विज्ञान भवन में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य तथा केंद्रीय कपड़ा और रेल राज्य मंत्री श्रीमती दर्शना विक्रम जरदोश के विशेष आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि कपास की खेती देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, भारत कपास का सबसे बड़ा उत्पादक देश है और लाखों किसान इस खेती में जुटे हुए हैं। कपास का उत्पादन-उत्पादकता बढ़ाने व किसानों की प्रगति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार तत्पर है व अनेक योजनाओं के जरिये निरंतर काम कर रही है।

श्री तोमर ने कहा कि हमारा कृषि क्षेत्र, अर्थव्यवस्था की रीढ़ के समान है। कृषि क्षेत्र में कपास की भूमिका महत्वपूर्ण है। खाद्यान्न व कपड़े के बिना काम नहीं चल सकता है,खाद्यान्न का तो हमारे देश में बंपर उत्पादन हो रहा है, वहीं कपास की खेती भी और उन्नत होना चाहिए, जिसके लिए सरकार तत्परता से प्रयत्नशील है।कपास सेक्टर में करोड़ों लोगों को रोजगार मिला हुआ है, वहीं कैश क्राप की दृष्टि से किसानों के लिए कपास की खेती का महत्व है। कपास के क्षेत्र में किसानों की मेहनत, वैज्ञानिकों का अनुसंधान तथा उद्योगों का योगदान है, वहीं उत्पादकता बढ़ाने को भारत सरकार बहुत गंभीरता से ले रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी नित-नए उपक्रम करते हुए किसानों की भलाई के काम में लगे हुए हैं, खेती का क्षेत्र हमेशा से उनकी प्राथमिकता पर रहा है और वे गांव-गरीब-किसानों की चिंता करते है।

श्री तोमर ने कहा कि कोविड के प्रतिकूल समय में भी खेती से जुड़े लोगों ने बेहतर भूमिका का निर्वहन किया है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र है। इस समारोह के विभिन्न सत्रों के दौरान पैनलिस्टों के बीच कपास के विभिन्न पहलुओं पर काफी गंभीर विचार-मंथन हुआ है, जिसके आधार पर कपास के विकास के लिए एक रोडमैप तैयार करके आगे काम किया जा सकता है, जो परिवर्तन लाने में मदद करेगा। श्री तोमर ने विश्वास दिलाया कि सरकार कपास क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

राज्य मंत्री श्रीमती दर्शना विक्रम जरदोश ने कहा किकपास भारत में सबसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक फसलों में से एक है और लाखों कपास किसानों सहित संबद्ध क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोगों के लिए रोजगार पैदा करके भारतीय कपड़ा उद्योग के लिए रीढ़ के रूप में कार्य करता है। इसके अलावा, कपड़ा और परिधान के अधिकांश निर्यात उत्पाद भी कपास आधारित हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार के दौरान जो कपास प्रौद्योगिकी मिशन लागू किया गया था, उससे कपास किसानों और समग्र रूप से कपड़ा उद्योग को बहुत मदद मिली थी। अब भारत का कृषि निर्यात तेजी से बढ़ रहा है, जो प्रधानमंत्री श्री मोदी के भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने के दृष्टिकोण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। CITI के अध्यक्ष श्री टी. राजकुमार, CDRA की कपास स्थाई समिति के अध्यक्ष श्री पी.डी. पटोदिया ने भी विचार रखे। इस अवसर पर कपास के प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया गया। साथ ही श्री पी.डी. पटोदिया, श्री प्रेम मलिक व श्री सुरेश कोटक को लाइफ-टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया।

You Might Also Like

Bihar: फिर चढ़ी दहेज की भेंट एक और बेटी, बाइक नहीं मिली तो लगा दी पति ने आग
सुशासन की नई इबारत: रुद्रप्रयाग के दूरस्थ गांवों तक पहुँचा सरकारी तंत्र; “जन-जन की सरकार” शिविर में मौके पर ही हुआ समस्याओं का निपटारा
चक्रवात ‘दित्‍वा’ श्रीलंका में मचाई भयंकर तबाही, अब तमिलनाडु–पुडुचेरी में भारी बारिश की चेतावनी
आंध्र प्रदेश में 2,014 किलोमीटर की 70 परियोजनाएं चल रही है, जिसकी कुल लागत 33,540 करोड़ रुपये है -नितिन गडकरी
Uttarakhand: संगठन सृजन अभियान के तहत मोहित उनियाल पुनः परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त
TAGGED:argest producer of cottonCITI- CDRAनरेंद्र सिंह तोमर
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

EPFO अपडेट: क्या सच में ATM और UPI से तुरंत निकलेगा PF पैसा? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई

The Hill India News
The Hill India News
June 18, 2026
धामी कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: विराट कोहली, केएल राहुल और सिद्धू को पीछे छोड़ वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत की धमाकेदार जीत
ईरान ने डील में अमेरिका को दी मात? ट्रंप की ‘डील मास्टर’ छवि पर उठे सवाल, समझौते से मिले अरबों डॉलर के फायदे
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक जारी, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर रोजगार और निवेश तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: दो सीटें, तीन उम्मीदवार और क्रॉस वोटिंग का सस्पेंस, NDA-INDIA दोनों की बढ़ी धड़कनें
400 करोड़ पार करते ही ‘पेड्डी’ मेकर्स का बड़ा दांव, फिल्म में जोड़े गए करीब 6 मिनट के नए सीन
गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का दर्द छलका, बोलीं- “मैं कोई संत नहीं हूं, ये बातें परेशान करती हैं”
ममता बनर्जी की सुरक्षा पर सियासी बवाल: डेरेक ओ’ब्रायन ने किया बड़ा दावा, बोले- ‘दीदी की हिफाजत के लिए रातभर देना पड़ा पहरा’
उद्धव ठाकरे पर फिर मंडराया जून संकट! कौन हैं वे 6 सांसद, जिनकी बगावत की चर्चाओं ने बढ़ाई शिवसेना (UBT) की चिंता?
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?