By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: विधानसभा उपचुनाव में विक्रवांडी में सबसे ज्यादा तो बद्रीनाथ में सबसे कम मतदान, ये रहा अन्य सीटों का हाल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > विधानसभा उपचुनाव में विक्रवांडी में सबसे ज्यादा तो बद्रीनाथ में सबसे कम मतदान, ये रहा अन्य सीटों का हाल
देशफीचर्ड

विधानसभा उपचुनाव में विक्रवांडी में सबसे ज्यादा तो बद्रीनाथ में सबसे कम मतदान, ये रहा अन्य सीटों का हाल

The Hill India News
Last updated: July 11, 2024 12:59 am
The Hill India News
Published: July 11, 2024
Share
Photo: PTI
SHARE

उत्तराखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच सात राज्यों में 13 सीट पर विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हो गया। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक था। निर्वाचन आयोग के ‘वोटर टर्नआउट ऐप’ के अनुसार, तमिलनाडु की विक्रवांडी विधानसभा सीट पर सबसे अधिक मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया जबकि उत्तराखंड की बद्रीनाथ सीट पर सबसे कम मतदाताओं ने मतदान किया।

लोकसभा चुनाव के बाद, पहली बार हो रही चुनावी प्रक्रिया में कई दिग्गज अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर शामिल हैं। उत्तरांखड, बिहार और पश्चिम बंगाल को छोड़कर, बाकी राज्यों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। उत्तराखंड के मंगलौर में 68.24 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जबकि बद्रीनाथ में 49.80 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। पंजाब की जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शाम पांच बजे तक 51.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, विक्रवांडी विधानसभा सीट पर मतदान संपन्न हो गया और शाम पांच बजे तक 82.48 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि रायगंज में सबसे अधिक 67.12 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद रानाघाट दक्षिण में 65.37 प्रतिशत, बगदाह में 65.15 प्रतिशत और मानिकतला में 51.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बिहार की रूपौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 57.25 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। हिमाचल प्रदेश में नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में शाम पांच बजे तक सबसे अधिक 78.82 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि हमीरपुर में 65.78 प्रतिशत और देहरा में 63.89 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित सीट) पर 78.71 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

 

You Might Also Like

तमिलनाडु में रचा गया चिकित्सा इतिहास: दो अस्पतालों ने एक साथ लीवर अदला-बदली कर दो मरीजों की बचाई जान
उत्तराखंड सरकार का बड़ा ऐक्शन: त्योहारों पर मिलावटखोरों पर शिकंजा, नकली पनीर फैक्ट्री पर छापा
गुजरात: “आप मुझसे सवाल करने वाली कौन होती हैं? कहकर छात्र ने शिक्षिका को जड़ दिया थप्पड़
देशभर की अदालतों में 5.49 करोड़ से अधिक मामले लंबित: न्याय प्रणाली पर बढ़ता बोझ बना राष्ट्रीय चुनौती
जड़ी-बूटी बनेगी उत्तराखंड की ‘आर्थिकी’ का आधार: मुख्य सचिव ने दिए हर्बल और एरोमा पार्क विकसित करने के निर्देश
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेशस्पोर्ट्स

तेहरान से वर्ल्ड कप तक: क्या अमेरिका-ईरान तनाव की कीमत चुका रही है ईरानी फुटबॉल टीम?

The Hill India News
The Hill India News
June 17, 2026
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: फॉर्महाउस, बंगले और करोड़ों की संपत्ति के आरोपों में घिरे 6 अहम किरदार, एसआईटी जांच से बढ़ी हलचल
पेपर लीक से डेटा लीक तक: क्यों सवालों के घेरे में है टेलीग्राम? भारत समेत कई देशों ने दिखाई सख्ती, जानिए पूरा मामला
लखनऊ मेट्रो का महाविस्तार: 10 नए कॉरिडोर से बदलेगी राजधानी की तस्वीर, बाराबंकी से उन्नाव तक दौड़ेगी मेट्रो
किशाऊ बांध परियोजना का रास्ता साफ: अमित शाह के हस्तक्षेप से खत्म हुआ वर्षों पुराना विवाद, उत्तराखंड को बड़ी राहत
व्हाइट हाउस में ट्रंप पर हमले की बड़ी साजिश नाकाम, ड्रोन और स्नाइपर से जन्मदिन समारोह को दहलाने की थी तैयारी, मां की सूचना से पकड़े गए 5 आरोपी
उत्तराखंड में एसटी प्रमाण पत्रों पर बड़ा विवाद: राज्य गठन के बाद जारी सभी प्रमाण पत्रों की जांच की मांग, सरकारी लाभों की भी हो सकती है समीक्षा
उत्तराखंड: कर्णप्रयाग हिंसा के बाद हेमकुंड साहिब ट्रस्ट की बड़ी अपील, धर्म रक्षा के लिए हैं शस्त्र, दुरुपयोग से बचें श्रद्धालु
मेसी का महाविस्फोट: विश्व कप में रचा इतिहास, सबसे अधिक गोल करने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बने
शिवसेना UBT में बढ़ी अंदरूनी नाराजगी! आखिर क्यों उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने को तैयार दिख रहे हैं सांसद?
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?