By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड केदारघाटी में फिर हेली क्रैश: 7 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री धामी और सांसद बलूनी ने जताया शोक
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड केदारघाटी में फिर हेली क्रैश: 7 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री धामी और सांसद बलूनी ने जताया शोक
उत्तराखंडदुर्घटनाफीचर्ड

उत्तराखंड केदारघाटी में फिर हेली क्रैश: 7 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री धामी और सांसद बलूनी ने जताया शोक

The Hill India News
Last updated: June 15, 2025 7:32 am
The Hill India News
Published: June 15, 2025
Share
SHARE

रुद्रप्रयाग, 15 जून – उत्तराखंड में एक और हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया है। रविवार सुबह आर्यन एविएशन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर, जो केदारनाथ से श्रद्धालुओं को लेकर गुप्तकाशी लौट रहा था, गौरी माई खर्क नामक स्थान पर क्रैश हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई है, जिनमें एक बच्चा और बीकेटीसी (बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति) का कर्मचारी भी शामिल है।

Contents
हादसे की जानकारी और रेस्क्यू ऑपरेशनहेलीकॉप्टर में सवार मृत यात्रियों की सूची:

हादसे की जानकारी और रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस और युकाडा (UCAA) ने बताया कि यह स्थान गौरीकुंड से लगभग 5 किलोमीटर ऊपर पैदल रास्ते में स्थित है। क्रैश के बाद हेलीकॉप्टर पूरी तरह जल गया, और शवों की पहचान करना चुनौतीपूर्ण रहा।
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस बल, व स्थानीय लोगों की मदद से सभी शव रिकवर कर लिए गए हैं।

हेलीकॉप्टर में सवार मृत यात्रियों की सूची:

  1. श्रद्धा राजकुमार जायसवाल (35 वर्ष) – महाराष्ट्र

  2. काशी (25 वर्ष) – महाराष्ट्र

  3. राजकुमार सुरेश जायसवाल (41 वर्ष) – गुजरात

  4. विक्रम रावत – बीकेटीसी कर्मचारी, उत्तराखंड

  5. विनोद देवी (66 वर्ष) – उत्तर प्रदेश

  6. तुष्टि सिंह (19 वर्ष) – उत्तर प्रदेश

  7. कैप्टन राजवीर सिंह चौहान (पायलट) – जयपुर

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घाटी में अचानक मौसम बिगड़ गया, जिससे हेलीकॉप्टर के संचालन में कठिनाई आई। पायलट ने हेली को घाटी से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्यवश वह सफल नहीं हो सका और हेली क्रैश हो गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हृदयविदारक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने हेलीकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त एसओपी बनाए जाने के निर्देश पहले ही दिए हैं।
वहीं पौड़ी लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने भी घटना पर शोक जताते हुए कहा कि हादसे के जिम्मेदारों की गहन जांच होनी चाहिए।

गौरतलब है कि इसी महीने 7 जून को भी एक हेलीक्रैश की घटना सामने आई थी, जिसमें क्रिस्टल एविएशन का हेलीकॉप्टर बडासू हेलीपैड से केदारनाथ जाते समय तकनीकी खराबी के चलते राजमार्ग पर इमरजेंसी लैंडिंग करने को मजबूर हुआ था। उस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित रहे थे।

उत्तराखंड में तीर्थ यात्रा के दौरान हेली सेवाएं अत्यंत आवश्यक हैं, लेकिन लगातार हो रहे हादसे इस पर नए सिरे से सुरक्षा मानकों की समीक्षा की मांग कर रहे हैं। अब ज़रूरत है कि सरकार न केवल सख्त एसओपी लागू करे बल्कि हेलीकॉप्टर ऑपरेटर कंपनियों की जवाबदेही तय करे।

May be an image of 3 people, fire, tree and grass

May be an image of fire

May be an image of 4 people, fire, grass and tree

You Might Also Like

पहले दिन ही लड़खड़ाई कपिल शर्मा की ‘दादी की शादी’, 1 करोड़ तक नहीं पहुंची कमाई
उत्तराखण्ड : चारधाम यात्रा के दौरान आपदाओं से निपटने के लिए सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने ली बैठक
‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी: विज्ञान, खेल, विरासत और विकास पर रखे विचार, जानें क्या-क्या रहा खास
पीएम मोदी का आज बिहार और बंगाल दौरा, विकास परियोजनाओं की देंगे बड़ी सौगात
भारतीय नौसेना हर 40 दिन में शामिल कर रही है एक नया स्वदेशी युद्धपोत: एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी
TAGGED:7 people diedChief Minister DhamiHeli crashMP Baluni expressed griefUttarakhand Kedarghati
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्डराजनीति

‘गुगली मास्टर’ हरीश रावत की अगली गेंद कहां गिरेगी? त्रिवेंद्र सिंह रावत के तंज से गरमाई हरिद्वार की सियासत

The Hill India News
The Hill India News
September 26, 2026
‘उत्तराखंड को दूसरा नेपाल मत बनाओ’, किशाऊ बांध के खिलाफ सड़कों पर उतरे 20 गांवों के लोग; बोले- पहले हमारी जमीन और विरासत बचाओ
ED के दरवाजे पर गले में मां की तस्वीर लेकर पहुंचे हरीश रावत, 2016 भर्ती घोटाले की जांच में पूछताछ; जानिए पूरा मामला
कभी मैदान पर था जलवा, आज कोई टैक्सी चला रहा तो कोई बस स्टॉप साफ कर रहा; विनोद कांबली समेत इन 8 क्रिकेटरों की जिंदगी ने बदली करवट
The Vvaan Box Office Collection Day 1: पहले दिन छाया ‘द वन’ का जादू, सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ने मचाई धूम; 50वें दिन ‘हनुमान अंश’ से आगे निकली कमाई
जंगल से घास-लकड़ी लाकर पिता ने पढ़ाया, बेटी बनीं वैज्ञानिक तो बेटे ने भी रचा इतिहास; अब मनीष बने डिप्टी जेलर
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, चौथी मंजिल से गिरा युवक; शरीर पर गंभीर चोटों ने बढ़ाया रहस्य
उत्तराखंड लोअर PCS 2024 का रिजल्ट जारी, देहरादून के आयुष बेलवाल ने किया टॉप; 113 पदों पर चयन
आदि कैलाश और ओम पर्वत पर सीजन की पहली बर्फबारी, बदला मौसम का मिजाज; आज यात्रा पर रोक, पिथौरागढ़ की 11 सड़कें बंद
हरिद्वार में आधी रात पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, बाइक मैकेनिक हैप्पी हत्याकांड के आरोपी मुदस्सिर के पैर में लगी गोली
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?