By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: हरियाणा खेती में अग्रणी राज्य है। यहां का किसान अच्छी अवस्था में है- कृषि मंत्री तोमर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > हरियाणा खेती में अग्रणी राज्य है। यहां का किसान अच्छी अवस्था में है- कृषि मंत्री तोमर
देशफीचर्ड

हरियाणा खेती में अग्रणी राज्य है। यहां का किसान अच्छी अवस्था में है- कृषि मंत्री तोमर

The Hill India News
Last updated: November 18, 2022 8:17 am
The Hill India News
Published: November 18, 2022
Share
SHARE

पैक हाउस लगने से बदल जाएगी हरियाणा की तस्वीर- श्री तोमर

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने हरियाणा के अटेरना गांव से किया प्रदेशभर के 30 एकीकृत पैक हाउस का उद्घाटन

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि फसल उत्पादन और बागवानी में हरियाणा आगे है, इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। आज जरुरत है कि किसान नई-नई फसल की खेती करें, पैदावार में तकनीक का इस्तेमाल करें और गुणवत्तापरक उत्पादन करें। यह खुशी की बात है कि हरियाणा का किसान और हरियाणा सरकार इसी रास्ते पर चल रही है। श्री तोमर सोनीपत (हरियाणा) के अटेरना गांव में प्रदेशभर के 30 एकीकृत पैक हाउस के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। इस दौरान हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जयप्रकाश दलाल भी मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री तोमर ने हरियाणा सरकार के उद्यानिकी विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में, राज्य में किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की प्रशंसा की। हरियाणा में 30 पैक हाउस एफपीओ के माध्यम से प्रदेशभर में बनाए जा रहे हैं। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में 100 पैक हाउस नहीं, बल्कि 500 पैक हाउस बनाने की बात कही है। 100 पैक हाउस लगने से हरियाणा की तस्वीर बदल जाएगी, वहीं 500 पैक हाउस से तो प्रदेश में बागवानी के क्षेत्र में क्रांति आ जाएगी। श्री तोमर ने कहा कि भारत सरकार और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी किसानों की चिंता करते हैं। किसानों की मदद करने के लिए केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 2 लाख 17 हजार करोड़ रुपये करोड़ों किसानों के खातों में जमा करवाए हैं। रबी और खरीफ की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है, जिससे किसानों को सीधे फायदा मिल रहा है। श्री तोमर ने कहा कि हरियाणा सरकार, केंद्र सरकार से कदम से कदम मिलाकर चल रही है और केंद्र की शत-प्रतिशत योजनाओं को भी प्रदेश में लागू कर रही है। उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा फल सब्जियों के लिए बीमा योजना शुरू करने पर भी तारीफ की।

तोमर ने कहा कि हरियाणा खेती में अग्रणी राज्य है। यहां का किसान अच्छी अवस्था में है। पिछले 7 से 8 सालों में खेती में नवाचार हुए हैं। किसान और खेती को विकसित करने के लिए प्रयास हुए हैं। हरियाणा सरकार ने मोटा अनाज खरीद कर किसानों की मदद की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार की नई-नई योजनाओं के परिणाम आने लगे हैं। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व कृषि मंत्री श्री जे.पी. दलाल के कृषि क्षेत्र को लेकर उठाए जा रहे कदमों की तारीफ भी की।

कृषि की प्रधानता और प्राथमिकता को केंद्र व हरियाणा सरकार ने किया स्वीकार

तोमर ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। कृषि की प्रधानता व प्राथमिकता को केंद्र व हरियाणा सरकार ने स्वीकार किया है। इतिहास साक्षी है कि मंदी में गांव की अर्थव्यवस्था ने सहारा दिया है। कोरोना के समय दुनिया थम गई थी। केंद्र सरकार ने किसानों की तकलीफ को जाना और ज्यादा खरीद केंद्र स्थापित कर फसल को खरीदा। उस वर्ष किसान की फसल की बुआई पहले सालों से ज्यादा रही। कृषि उत्पादों का निर्यात पौने 4 लाख करोड़ रुपये रहा।

हरियाणा किसानों का प्रदेश– जितनी योजना हरियाणा सरकार लेकर आई है, इतनी किसी प्रदेश में नहीं – जे.पी. दलाल

हरियाणा के कृषि मंत्री  दलाल ने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर का हरियाणा पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा किसानों का प्रदेश है। जितनी योजना हरियाणा सरकार किसानों के लिए लेकर आई है, इतनी योजना किसी प्रदेश में नहीं हैं। इसमें फसल बीमा योजना, भावांतर भरपाई योजना, एमसपी पर फसलों की खरीद, मंडियों की उचित व्यवस्था आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में एफपीओ के माध्यम से प्रदेश में पैक हाउस स्थापित किए गए हैं। इससे किसानों को फायदा होगा।

दलाल ने कहा कि आज प्रदेश में 11 एक्सिलेंसी सेंटर हैं, जिनके माध्यम से करोड़ों पौधे किसानों को तैयार करके दिए जा रहे हैं। हरियाणा के किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने नहरों के बजट को दोगुना कर दिया है। सिंचाई के क्षेत्र में 85 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है। हरियाणा सरकार ने तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए पौंड अथॉरिटी बनाई है। इसके साथ-साथ खारे पानी के किसानों को झींगा पालन के लिए प्रोत्साहित किया है। जिस जमीन पर पहले किसान सालाना 20 से 30 हजार रुपये आमदनी लेता था, आज झींगा पालन से 20 से 30 लाख रु. आमदनी ले रहा है। श्री दलाल ने कहा कि प्रदेश में कोल्ड स्टोर, पैक हाउस स्थापित किए जा रहे हैं। गन्नौर में दुनिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी स्थापित की जा रही है, जो 5500 एकड़ में होगी। इसे बनाने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी। इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

दलाल ने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब हरियाणा के किसानों के उत्पाद अमेरिका व दूसरे देशों में जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा का किसान श्री मोदी व श्री मनोहर लाल की नीतियों से प्रभावित है। किसानों की समृद्धि से हरियाणा में समृद्धि आएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा खेती में नंबर वन था, नंबर वन है और नंबर वन रहेगा।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक ने भी केंद्रीय मंत्री तोमर का सोनीपत पहुंचने पर स्वागत- अभिनंदन किया।

You Might Also Like

अरुणाचल प्रदेश : भारत युद्ध में विश्वास नहीं करता, लेकिन अगर इसे थोपा गया तो हम लड़ने के लिए तैयार हैं: राजनाथ सिंह
ब्रॉडबैंड न सिर्फ गांवों में सुविधाएं देगा बल्कि गांवों में कौशल प्राप्त युवाओं का एक बड़ा पूल भी तैयार करेगा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की कई अहम घोषणाएं
विकसित कृषि संकल्प अभियान’ से कृषि क्रांति की ओर एक और कदम: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
उत्तराखण्ड : जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार, बीजेपी प्रदेश संगठन ने हाईकमान को भेजी रिपोर्ट.
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में उच्च शिक्षा का नया सवेरा: सिर्फ डिग्री नहीं, अब रोजगार और शोध पर फोकस; हर यूनिवर्सिटी गोद लेगी 5 गांव, बनेगा स्पेशल ऑनलाइन पोर्टल

The Hill India News
The Hill India News
July 19, 2026
PNB Q1 Results: पंजाब नेशनल बैंक का मुनाफा तीन गुना से ज्यादा बढ़ा, जून तिमाही में कमाया ₹5,253 करोड़ का बंपर प्रॉफिट; सुधरा एसेट क्वालिटी
मिडिल-ईस्ट में महायुद्ध: जॉर्डन में अमेरिकी एयरबेस पर ईरान का भीषण मिसाइल हमला, 2 सैनिकों की मौत; कुवैत में भी भारी तबाही
IMD Weather Update: देश के 5 राज्यों में मानसून की भारी तबाही, अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्राएं रुकीं; कई जिलों में रेड अलर्ट
राहुल गांधी के हस्तक्षेप के बाद सात मोड़ पर प्रस्तावित पेड़ों के कटान पर लगी रोक, पर्यावरण प्रेमियों के संघर्ष को मिली बड़ी सफलता : मोहित उनियाल
लोकसभा में ‘38+4’ का गणित क्यों बना एनडीए की सबसे बड़ी चुनौती? महिला आरक्षण, वन नेशन-वन इलेक्शन और यूसीसी जैसे अहम विधेयकों पर टिकी नजर
भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट! RBI की नई तैयारी से बदलेगी करेंसी की तस्वीर, जानिए क्या होंगे फायदे और क्यों नहीं बंद होगी कागजी मुद्रा
“प्रकृति को बचाकर ही होगा सच्चा विकास” : देहरादून–ऋषिकेश मार्ग पर वृक्ष कटान के बीच पद्मश्री एवं पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी का बड़ा संदेश
पाकिस्तान-कुवैत रक्षा समझौते की तैयारी: सऊदी मॉडल पर बढ़ती रणनीतिक साझेदारी, ईरान संकट के बीच बदलेगा पश्चिम एशिया का शक्ति संतुलन?
गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट एक्सप्रेसवे बनेगा पूर्वी भारत की नई लाइफलाइन, दिल्ली-NCR से बिहार तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी का खुलेगा नया दौर
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?