By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: अंकिता भंडारी हत्याकांड: हाईकोर्ट से राहत के बाद बोले पूर्व विधायक सुरेश राठौर — “गोल्ज्यू देवता पर पूरा विश्वास, न्याय अवश्य मिलेगा”
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > अंकिता भंडारी हत्याकांड: हाईकोर्ट से राहत के बाद बोले पूर्व विधायक सुरेश राठौर — “गोल्ज्यू देवता पर पूरा विश्वास, न्याय अवश्य मिलेगा”
उत्तराखंडफीचर्ड

अंकिता भंडारी हत्याकांड: हाईकोर्ट से राहत के बाद बोले पूर्व विधायक सुरेश राठौर — “गोल्ज्यू देवता पर पूरा विश्वास, न्याय अवश्य मिलेगा”

The Hill India News
Last updated: January 8, 2026 12:31 pm
The Hill India News
Published: January 8, 2026
Share
SHARE

हरिद्वार, 8 जनवरी। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ी कथित वीआईपी कंट्रोवर्सी में मिली कानूनी राहत के बाद उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बयान सामने आया है। पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने गुरुवार को हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें न्याय पर पूरा भरोसा है और सच्चाई अवश्य सामने आएगी।

Contents
“गोल्ज्यू देवता न्याय देंगे”उर्मिला पर गंभीर आरोपवायरल ऑडियो एआई से तैयार किया गयाकांग्रेस पर हमला, “अंकिता के नाम पर राजनीति” का आरोपरविदास पीठ को बदनाम करने का प्रयास

राठौर ने कहा कि इस पूरे प्रकरण को लेकर जो भी भ्रम और विवाद खड़ा किया गया, उसके पीछे राजनीतिक षड्यंत्र रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने अंकिता के नाम पर प्रदेश में माहौल को दूषित किया और भावनाओं को भड़काकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की।

“गोल्ज्यू देवता न्याय देंगे”

मीडिया से बातचीत के दौरान सुरेश राठौर ने भावनात्मक लहजे में कहा कि वे न्याय की उम्मीद के साथ अब तक दो बार गोल्ज्यू देवता मंदिर में मत्था टेक चुके हैं। राठौर ने कहा, “गोल्ज्यू देवता न्याय के देवता हैं। मुझे विश्वास है कि वही सच्चाई को सबके सामने लाएंगे। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, मैं भगवा वस्त्र धारण नहीं करूंगा।”

पूर्व विधायक ने यह भी स्पष्ट किया कि वे शुरुआत से ही जांच प्रक्रिया में सहयोग कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसका निर्णय अदालत और सरकार के हाथ में है।

उर्मिला पर गंभीर आरोप

सुरेश राठौर ने प्रेस वार्ता में कहा कि उर्मिला द्वारा सोशल मीडिया और जनसभाओं में उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उर्मिला ने समाज और संत समुदाय के साथ धोखा किया है और राजनीतिक विरोधियों के इशारे पर उन्हें और उनके साथियों को फंसाने की कोशिश की जा रही है।

राठौर का कहना था कि उन्होंने डेढ़ साल पहले ही उर्मिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अगर उस समय कार्रवाई होती, तो आज यह स्थिति नहीं बनती। उन्होंने कहा, “तीन साल से उर्मिला मेरा उत्पीड़न कर रही है। झूठे ऑडियो-वीडियो बनाकर मेरी छवि बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।”

वायरल ऑडियो एआई से तैयार किया गया

मामले में एक और बड़ा दावा करते हुए राठौर ने कहा कि उर्मिला द्वारा वायरल किया गया उनका कथित ऑडियो एआई तकनीक से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी किसी नेता या व्यक्ति के खिलाफ कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की। “यह फर्जी ऑडियो एआई से बनाई गई है। मैं एसआईटी द्वारा किसी भी प्रकार की तकनीकी जांच के लिए तैयार हूं,” राठौर ने कहा।

उन्होंने यह भी दोहराया कि वे अंकिता भंडारी हत्याकांड के किसी भी बिंदु पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हैं। “मैं चश्मदीद गवाह नहीं हूं, जैसा कि उर्मिला कह रही है। यह सब मुझे बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है,“।

कांग्रेस पर हमला, “अंकिता के नाम पर राजनीति” का आरोप

पूर्व विधायक ने विपक्षी दल कांग्रेस पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस मामले का राजनीतिकरण किया और जनता की भावनाओं को भड़काकर प्रदेश का माहौल खराब किया। उन्होंने कहा, “अंकिता के प्रति हम सबकी संवेदना है, लेकिन कांग्रेस ने इस संवेदनशील मुद्दे को जनआकर्षण का माध्यम बना लिया। राजनीति ऐसी नहीं होनी चाहिए जो न्याय की राह में बाधा बने।”

राठौर ने आगे कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कुछ सामाजिक संगठनों ने बिना तथ्यों की जांच किए सड़क पर प्रदर्शन कर माहौल बिगाड़ा। उन्होंने अपील की कि ऐसी घटनाओं पर समाज को भावनाओं में बहने के बजाय तथ्यों के आधार पर ही प्रतिक्रिया करनी चाहिए।

रविदास पीठ को बदनाम करने का प्रयास

अपने संबोधन में राठौर ने कहा कि रविदास पीठ, जो एक सामाजिक और धार्मिक संस्था के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, उसे भी इस विवाद में अनुचित रूप से घसीटा गया है। उन्होंने कहा कि विरोधियों ने जानबूझकर इस संस्था की छवि खराब करने की कोशिश की ताकि संत समाज में भ्रम पैदा हो।

उन्होंने कहा, “मैंने आज तक किसी के लिए कोई अपशब्द नहीं कहा। मेरे संस्कार ऐसे नहीं हैं। अगर किसी को न्याय नहीं मिला या किसी दोषी को सजा नहीं हुई, तो सरकार और अदालत ही उचित निर्णय लेंगी।”

गौरतलब है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड 2022 में सामने आया था, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। यह मामला एक वीआईपी रिजॉर्ट से जुड़ा था, जहां अंकिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) गठित की थी। उसी दौरान कुछ ऑडियो-वीडियो क्लिप्स वायरल हुए थे, जिनमें कथित रूप से राजनीति और प्रभावशाली व्यक्तियों के नाम सामने आए।

इन वायरल क्लिप्स से जुड़ी एक पंक्ति में पूर्व विधायक सुरेश राठौर का नाम भी उछाला गया था। हालांकि राठौर ने लगातार इस संबंध को झूठा और राजनीतिक षड्यंत्र बताया है। हाल ही में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उनसे संबंधित सभी मामलों में उन्हें अंतरिम राहत प्रदान की है, जिसके बाद उनकी यह पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया आई है।

You Might Also Like

संविधान दिवस समारोह हमारे युवाओं को राष्ट्र के संस्थापक दस्तावेज-संविधान के बारे में जागरूकता बढ़ाने में सहायक रहा है : द्रौपदी मुर्मु
नई दिल्ली :पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ‘अम्बेडकर एंड मोदी: रिफॉर्मर्स आइडियाज परफॉर्मर्स इम्प्लीमेंटेशन’ पुस्तक का विमोचन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पांच देशों का दौरा सम्पन्न, इटली यात्रा के साथ वैश्विक कूटनीतिक अभियान का समापन, भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को मिली नई गति
बेंगलुरु में पानी की भारी किल्‍लत, लोग कर रहे हैं घर से काम और मॉल के शौचालयों का इस्‍तेमाल
उत्तराखण्ड : NDRF और ITBP ने संभाली श्री केदारनाथ धाम की कमान, पुलिस-प्रशासन के इंतजाम “फेल”
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?