By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: फरवरी 2022 में सकल जीएसटी राजस्‍व संग्रह 1,33,026 करोड़ रुपये का रहा..
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > फरवरी 2022 में सकल जीएसटी राजस्‍व संग्रह 1,33,026 करोड़ रुपये का रहा..
देशफीचर्ड

फरवरी 2022 में सकल जीएसटी राजस्‍व संग्रह 1,33,026 करोड़ रुपये का रहा..

Rajesh Dabral
Last updated: March 1, 2022 11:30 am
Rajesh Dabral
Published: March 1, 2022
Share
SHARE

पांचवीं बार जीएसटी संग्रह ने 1.30 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार किया

फरवरी 2022 के दौरान राजस्व संग्रह पिछले साल के इसी महीने के जीएसटी राजस्व से 18 प्रतिशत अधिक और फरवरी 2020 के जीएसटी राजस्व से 26 प्रतिशत अधिक है..

फरवरी 2022 के महीने में सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 1,33,026 करोड़ रुपये का रहा, जिसमें सीजीएसटी 24,435 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 30,779 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 67,471 करोड़ रुपये (वस्‍तुओं के आयात पर संग्रह किए गए 33,837 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 10,340 करोड़ रुपये (वस्‍तुओं के आयात पर संग्रह किए गए 638 करोड़ रुपये सहित) शामिल हैं।

सरकार ने आईजीएसटी से 26,347 करोड़ रुपये का सीजीएसटी और 21,909 करोड़ रुपये का एसजीएसटी में निपटान किया है। फरवरी 2022 के महीने में नियमित निपटान के बाद केन्‍द्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 50,782 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 52,688 करोड़ रुपये रहा।

फरवरी 2022 के महीने के लिए राजस्व पिछले साल के इसी महीने में संग्रह किए गए जीएसटी राजस्व से 18 प्रतिशत और फरवरी 2020 में जीएसटी राजस्व से 26 प्रतिशत अधिक है। इस मास के दौरान, वस्‍तुओं के आयात से प्राप्‍त राजस्व 38 प्रतिशत अधिक रहा और घरेलू लेन-देन से प्राप्‍त राजस्‍व (सेवाओं के आयात सहित) पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्‍त राजस्व की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है।

28 दिनों का महीना होने के कारण फरवरी में आम तौर पर जनवरी की तुलना में कम राजस्व प्राप्त होता है। फरवरी 2022 के दौरान इस अधिक वृद्धि को आंशिक लॉकडाउन, सप्ताहांत और रात के कर्फ्यू एवं ओमिक्रॉन लहर के कारण विभिन्न राज्यों द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रतिबंधों के संदर्भ में भी देखा जाना चाहिए, जो 20 जनवरी के आसपास चरम सीमा पर थे।

ऐसा पांचवीं बार हुआ है जब जीएसटी संग्रह 1.30 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया है। जीएसटी लागू होने के बाद से, पहली बार जीएसटी उपकर संग्रह 10,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया है, जो कुछ प्रमुख क्षेत्रों, विशेष रूप से ऑटोमोबाइल बिक्री में रिकवरी होने का सूचक है।

नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व के रुझान को दर्शाता है। तालिका फरवरी 2021 की तुलना में फरवरी 2022 के महीने के दौरान प्रत्येक राज्य में एकत्र किए गए जीएसटी संग्रह के राज्य-वार आंकड़े दर्शाती है।

फरवरी 2022[1] के दौरान जीएसटी राजस्व की राज्य-वार वृद्धि

राज्‍य का नाम फरवरी-21 फरवरी-22 वृद्धि
जम्मू और कश्मीर 330 326 -1%
हिमाचल प्रदेश 663 657 -1%
पंजाब 1,299 1,480 14%
चंडीगढ़ 149 178 20%
उत्तराखंड 1,181 1,176 0%
हरि‍याणा 5,590 5,928 6%
दिल्ली 3,727 3,922 5%
राजस्थान 3,224 3,469 8%
उत्तर प्रदेश 5,997 6,519 9%
बिहार 1,128 1,206 7%
सिक्किम 222 222 0%
अरुणाचल प्रदेश 61 56 -9%
नगालैंड 35 33 -6%
मणिपुर 32 39 20%
मिजोरम 21 24 15%
त्रिपुरा 63 66 4%
मेघालय 147 201 37%
असम 946 1,008 7%
पश्चिम बंगाल 4,335 4,414 2%
झारखंड 2,321 2,536 9%
ओडिशा 3,341 4,101 23%
छत्तीसगढ़ 2,453 2,783 13%
मध्य प्रदेश 2,792 2,853 2%
गुजरात 8,221 8,873 8%
दमन और दीव 3 0 -92%
दादरा और नगर हवेली 235 260 11%
महाराष्ट्र 16,104 19,423 21%
कर्नाटक 7,581 9,176 21%
गोवा 344 364 6%
लक्षद्वीप 0 1 74%
केरल 1,806 2,074 15%
तमिलनाडु 7,008 7,393 5%
पुदुचेरी 158 178 13%
अंडमान व निकोबार द्वीप समूह 23 22 -5%
तेलंगाना 3,636 4,113 13%
आंध्र प्रदेश 2,653 3,157 19%
लद्दाख 9 16 72%
अन्य क्षेत्र 134 136 1%
केन्‍द्र क्षेत्राधिकार 129 167 29%
कुल योग 88,102 98,550 12%

[1] वस्‍तुओं के आयात पर जीएसटी शामिल नहीं है।

You Might Also Like

बंगाल और असम में कांग्रेस के मुस्लिम विधायकों का दबदबा, 2026 चुनाव परिणामों ने बदल दी सियासी बहस
देहरादून: मिशन वात्सल्य योजना की समीक्षा बैठक में डीएम ने की संविदाकर्मी की पुत्री को आर्थिक सहायता देने की पहल
यूपी पंचायत चुनाव का रास्ता साफ! योगी कैबिनेट आज कर सकती है बड़ा ऐलान, OBC आयोग के गठन पर फैसला संभव
उत्तराखंड: हरिद्वार में बड़ा हादसा, बोरवेल के गड्ढे में गिरा 55 वर्षीय व्यक्ति, SDRF-NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
बीजेपी के आरोपों पर बोले दानिश अली ‘मुझे रोज मिल रहीं हैं धमकियां, मेरी हत्या कराना…
TAGGED:collectionGrossGSTrevenue
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप; सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और पारदर्शिता पर बड़ा सवाल

The Hill India News
The Hill India News
June 23, 2026
विकासनगर: दून पुलिस का बड़ा एक्शन, सेलाकुई में 5 चोरियों का खुलासा; 40 लाख के जेवर और नकदी समेत अंतरराज्यीय गिरोह के 2 दबोचे
रुद्रपुर के इस नामचीन स्कूल पर अचानक ताला, सड़क पर उतरे सैकड़ों अभिभावक; क्या है पूरा विवाद?
सुबह 5 बजे पहुंचा प्रशासन, दो घंटे में जमींदोज हुआ सपा कार्यालय, सीतापुर में बुलडोजर कार्रवाई से मचा राजनीतिक भूचाल
राम मंदिर में कथित अनियमितताओं का खुलासा: बिना रसीद चंदा, जेवरों का हिसाब गायब, शिकायतों पर भी नहीं हुई कार्रवाई
उद्धव सेना में बढ़ी बेचैनी: 20 में से 14 विधायक भी शिंदे के संपर्क में! इमरजेंसी बैठक से सियासी हलचल तेज
देवभूमि महासभा का संकल्प: दुल्हनिया नदी किनारे होगा वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल
मसूरी मॉल रोड पर ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’ के दौरान हाई-वोल्टेज ड्रामा: पालिका टीम से अभद्रता और गाली-गलौज; भड़के कर्मचारियों ने घेरी कोतवाली, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
पश्चिम बंगाल: शुभेंदु सरकार आज पेश करेगी ‘डबल इंजन’ राज का पहला पूर्ण बजट; स्वप्न दासगुप्ता के पिटारे से निकलेगा विकास का नया रोडमैप?
प्रयागराज में नाबालिग से हैवानियत करने वाला मुशर्रफ पुलिस मुठभेड़ में घायल, ट्रिपल मर्डर का आरोपी हिमांशु भी दबोचा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?