By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: गोवा : हमें अतुल्य भारत के 53वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्‍सव में मैक्सिकन फिल्मों की भागीदारी होने पर बहुत गर्व है- मेक्सिको के पर्यटन मंत्री मार्केस
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > गोवा : हमें अतुल्य भारत के 53वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्‍सव में मैक्सिकन फिल्मों की भागीदारी होने पर बहुत गर्व है- मेक्सिको के पर्यटन मंत्री मार्केस
देशफीचर्ड

गोवा : हमें अतुल्य भारत के 53वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्‍सव में मैक्सिकन फिल्मों की भागीदारी होने पर बहुत गर्व है- मेक्सिको के पर्यटन मंत्री मार्केस

The Hill India News
Last updated: November 27, 2022 3:54 pm
The Hill India News
Published: November 27, 2022
Share
SHARE

53वें इफ्फी के प्रतिनिधियों ने मैक्सिकन सिनेमा का लुत्‍फ उठाया

मेक्सिको सरकार के पर्यटन मंत्री मिगुएल टोरुको मार्केस ने कहा, ‘‘हमें अतुल्य भारत के 53वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्‍सव में मैक्सिकन फिल्मों की भागीदारी होने पर बहुत गर्व है’’

‘‘फिल्में लोगों के बीच मतभेदों को दूर करने और राष्ट्रों के बीच संबंध स्‍थापित करने का सबसे अच्छा तरीका हैं’’: मिगुएल टोरुको मार्केस

53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) ने अपने सभी प्रतिनिधियों के लिए मनोरम मैक्सिकन फिल्‍मों का उत्‍सव तैयार किया है। इस महोत्‍सव में विभिन्न श्रेणियों में मेक्सिको की कई फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है। मेक्सिको सरकार के पर्यटन मंत्री मिगुएल टोरुको मार्केस ने एक वीडियो संदेश में अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “गोवा में अतुल्य भारत के 53वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्‍सव के इस महत्वपूर्ण क्षण को आपके साथ साझा करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मेक्सिको अपनी अनूठी संस्कृति और विविधता के लिए जाना जाता है और हमारा सिनेमा इस विरासत का एक बहुत महत्‍वपूर्ण हिस्सा है। हमारा देश महान फिल्म निर्देशकों और अभिनेताओं की भूमि हैं, जिन्हें हम किंवदंतियां मानते हैं। हमारी फिल्मों को दुनिया भर में कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।’’ उन्होंने मैक्सिकन सिनेमा को देश के सामाजिक और सांस्कृतिक माहौल की अभिव्यक्ति के रूप में जन्म लेने वाला बताया है। उन्होंने इस तथ्‍य को गर्व के साथ साझा किया कि उनकी मां, मारिया एलेना मार्केस और पिता मिगुएल टोरुको, मैक्सिकन सिनेमा के ‘स्वर्ण युग’ के बहुत लोकप्रिय एक्‍टर थे।

उन्‍होंने यह भी कहा, “मैंने हमेशा सोचा है कि फिल्में लोगों के बीच के मतभेद दूर करने और राष्ट्रों के बीच संबंध स्‍थापित करने का सबसे अच्छा तरीका हैं। वर्तमान में मेक्सिको में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उद्योग की शानदार रचनात्मकता और उत्पादन क्षमता मौजूद है, जो हमें सिनेमा के नए युग की ओर ले जाती है। हमें इस विशिष्‍ट महोत्‍सव में मैक्सिकन फिल्मों की भागीदारी होने पर बहुत गर्व हो रहा है। मैं उन सभी को अपना सर्वश्रेष्‍ठ समर्थन देना चाहता हूं और उनकी प्रशंसा करना चाहता हूं जो इस सुंदर आयोजन का हिस्सा हैं। मैं आप सभी की सफलता की कामना करता हूं।”

‘इफ्फी टेबल टॉक’ सत्र के दौरान ‘रेड शूज’ फिल्म के निर्माता अलेजांद्रो डी इकाजा ने कहा कि मैक्सिकन सरकार का सिनेमा के लिए एक कोष है जिसके तहत वे फिल्मों को बढ़ावा देते हैं, जिनमें हमारी तरह की कलात्मक फिल्में भी शामिल हैं। इस तरह की फिल्‍मों को सरकारी प्रोत्साहन के बिना बनाना बहुत मुश्किल है क्योंकि इनका व्यावसायीकरण करना बहुत कठिन है। उन्होंने यह भी कहा कि वह शादी के विषय पर भारत के साथ मिलकर संयुक्त रूप से एक फिल्म निर्माण की संभावना तलाश रहे हैं। हम वास्तव में शादी के बारे में संयुक्त रूप से एक फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों देशों में शादी एक बड़ा, रंगारंग और कई दिनों तक चलने वाला समारोह है। इस तरह की सांस्कृतिक समानताएं भविष्य में अन्य परियोजनाओं को भी जन्म दे सकती हैं।

Picture14DXN.jpg

‘रेड शूज’ फिल्‍म का एक दृश्‍य

वर्ष 2022 की मैक्सिकन फिल्म रेड शूज का मुकाबला अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता खंड में 14 अन्य फिल्मों के साथ होगा, जिसमें विजेता को प्रतिष्ठित स्‍वर्ण मयूर पुरस्‍कार से सम्मानित किया जाएगा। रेड शूज, कार्लोस एशेलमैन कैसर द्वारा निर्देशित, एक ऐसे किसान के बारे में बनाई गई फिल्म है जो एकाकी जीवन जीता है और उसे अपनी बेटी की मृत्यु का समाचार मिलता है। यह फिल्म वेनिस इंटरनेशनल फिल्म महोत्‍सव में ऑडियंस पुरस्‍कार के लिए प्रतिस्‍पर्धा में थी और इसे कई महोत्‍सव में नामांकन प्राप्त हुए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Picture3PNOF.jpg

‘आइलैंड ऑफ लॉस्ट गर्ल्स’ फिल्‍म का एक दृश्‍य

‘बेस्ट डेब्यू फीचर डायरेक्टर’ के पुरस्कार की दौड़ में मेक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा मिलकर ‘आइलैंड ऑफ लॉस्ट गर्ल्स’ फिल्म बनाई गई है। एन-मैरी श्मिट और ब्रायन श्मिट द्वारा निर्देशित, यह फिल्म तीन बहनों की एक रोमांचक कहानी है जो विशाल लहरों और अलौकिक जीवों से जूझते हुए एक समुद्री गुफा में फंस जाती हैं। इस फिल्म को मॉस्को अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्म महोत्‍सव के साथ-साथ फंटासिया महोत्‍सव में भी प्रदर्शित किया गया था।

मंटो डी जेमस (रोब ऑफ जेम्स) मेक्सिको और अर्जेंटीना का सह-उत्‍पादन है जिसे फेस्टिवल कैलिडोस्कोप सेगमेंट के तहत प्रदर्शित किया गया था। यह फिल्म ग्रामीण मेक्सिको के सेट वाली है जहां विभिन्न सामाजिक वर्गों की तीन महिलाएं दुर्भाग्‍य से लापता व्‍यक्ति के मामले में संगठित अपराध में शामिल हो जाती हैं। मैक्सिकन मूल की जिन अन्य फिल्मों ने 53वें इफ्फी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है उनमें ब्लैंकुइटा, सोल्स जर्नी, ईमी, पिनोचियो और हुसेरा शामिल हैं।

You Might Also Like

बिहार: MLC पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा की राह पर नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री पद पर फिलहाल बने रहेंगे
ब्रेकिंग न्यूज़: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IAS अफसरों के तबादले
तमिलनाडु चुनाव परिणाम: विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी, बहुमत के लिए गठबंधन की कवायद तेज
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के लिए संसद में आयोजित विदाई कार्यक्रम में भाग लिया
दिल्ली धमाके की गुत्थी सुलझी: उमर नबी ही चला रहा था I-20 कार, DNA रिपोर्ट से पुष्टि – तुर्की के हैंडलर UKasa से था संपर्क
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेशस्पोर्ट्स

तेहरान से वर्ल्ड कप तक: क्या अमेरिका-ईरान तनाव की कीमत चुका रही है ईरानी फुटबॉल टीम?

The Hill India News
The Hill India News
June 17, 2026
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: फॉर्महाउस, बंगले और करोड़ों की संपत्ति के आरोपों में घिरे 6 अहम किरदार, एसआईटी जांच से बढ़ी हलचल
पेपर लीक से डेटा लीक तक: क्यों सवालों के घेरे में है टेलीग्राम? भारत समेत कई देशों ने दिखाई सख्ती, जानिए पूरा मामला
लखनऊ मेट्रो का महाविस्तार: 10 नए कॉरिडोर से बदलेगी राजधानी की तस्वीर, बाराबंकी से उन्नाव तक दौड़ेगी मेट्रो
किशाऊ बांध परियोजना का रास्ता साफ: अमित शाह के हस्तक्षेप से खत्म हुआ वर्षों पुराना विवाद, उत्तराखंड को बड़ी राहत
व्हाइट हाउस में ट्रंप पर हमले की बड़ी साजिश नाकाम, ड्रोन और स्नाइपर से जन्मदिन समारोह को दहलाने की थी तैयारी, मां की सूचना से पकड़े गए 5 आरोपी
उत्तराखंड में एसटी प्रमाण पत्रों पर बड़ा विवाद: राज्य गठन के बाद जारी सभी प्रमाण पत्रों की जांच की मांग, सरकारी लाभों की भी हो सकती है समीक्षा
उत्तराखंड: कर्णप्रयाग हिंसा के बाद हेमकुंड साहिब ट्रस्ट की बड़ी अपील, धर्म रक्षा के लिए हैं शस्त्र, दुरुपयोग से बचें श्रद्धालु
मेसी का महाविस्फोट: विश्व कप में रचा इतिहास, सबसे अधिक गोल करने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बने
शिवसेना UBT में बढ़ी अंदरूनी नाराजगी! आखिर क्यों उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने को तैयार दिख रहे हैं सांसद?
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?