By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: गोवा : इफ्फी का विजन और मूल्य इसकी थीम “वसुधैव कुटुम्बकम” में निहित हैं-अनुराग ठाकुर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > गोवा : इफ्फी का विजन और मूल्य इसकी थीम “वसुधैव कुटुम्बकम” में निहित हैं-अनुराग ठाकुर
देशफीचर्ड

गोवा : इफ्फी का विजन और मूल्य इसकी थीम “वसुधैव कुटुम्बकम” में निहित हैं-अनुराग ठाकुर

The Hill India News
Last updated: November 21, 2022 1:38 pm
The Hill India News
Published: November 21, 2022
Share
SHARE

भारत को फिल्म शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए सबसे पसंदीदा गंतव्य बनाया जाएगा: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

अभिनेता चिरंजीवी को इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवार्ड प्रदान करने की घोषणा की गई

केंद्रीय सूचना और प्रसारण तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उनका विजन देशवासियों की प्रतिभा और फिल्म उद्योग जगत के अग्रणी लोगों के नवाचार के सहयोग से भारत को फिल्म शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए सबसे अधिक मांग वाली जगह बनाना है। माननीय मंत्री ने पणजी, गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 53वें संस्करण का उद्घाटन किया, जो मनोरंजन जगत के सितारों से भरा रहा जिसमें कई प्रेरक भाषण हुए और शानदार प्रस्तुतियां आयोजित की गईं।

मंत्री ने विस्तार से बताया कि इफ्फी के लिए उनका दृष्टिकोण एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, जबकि इफ्फी कैसा होना चाहिए जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 100वें वर्ष का जश्न मनाए जब हम अमृत महोत्सव से अमृत काल में जाएं। “हम क्षेत्रीय समारोहों को बढ़ाकर भारत को सामग्री निर्माण, विशेष रूप से क्षेत्रीय सिनेमा का एक पावरहाउस बनाने का लक्ष्य रखते हैं। हमारे कुशल युवाओं के बीच विशाल तकनीकी प्रतिभा का लाभ उठाकर भारत दुनिया का पोस्ट-प्रोडक्शन हब बन सकता है।

एशिया के सबसे पुराने फिल्म महोत्सव की यादों को ताजा करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि इफ्फी की अवधारणा इसकी थीम ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ में निहित है, जो शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के सार का प्रतीक है जहां दुनिया एक परिवार है। उन्होंने कहा, “भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका और जी20 की अध्यक्षता, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ के इस विषय के इर्द-गिर्द घूमती है।”

मंत्री ने कहा, “पहली बार भारतीय, वैश्विक सिनेमा और ओटीटी के गाला प्रीमियर इफ्फी में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विश्व स्तर पर प्रशंसित सीरीज फौदा के चौथे सीज़न का प्रीमियर भी शामिल है, जिसमें आज दुनिया के कुछ सबसे बड़े इज़राइली सितारे शामिल हैं। मैं यह भी बताना चाहूंगा कि इस शो का अगला सीजन भी इफ्फी में लॉन्च किया जाएगा।”

अनुराग ठाकुर ने इस वर्ष सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार जीतने के लिए प्रसिद्ध स्पेनिश फिल्म निर्माता कार्लोस सौरा को बधाई दी। मंत्री ने यह भी घोषणा की कि इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर का पुरस्कार दक्षिण भारतीय अभिनेता चिरंजीवी को प्रदान किया जाएगा। ठाकुर ने यह भी कहा कि इफ्फी का यह संस्करण उल्लेखनीय फीचर और गैर-फीचर मणिपुरी फिल्मों के विशेष रूप से तैयार किए गए पैकेज को प्रदर्शित करके मणिपुरी सिनेमा के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाएगा।

अनुराग ठाकुर ने फिल्म बाजार के महत्व पर भी ध्यान दिलाया, जिसे इफ्फी के साथ-साथ आयोजित किया जा रहा है। “पहली बार, इफ्फी ने राष्ट्र मंडपों को पेश करके फिल्म बाजार का दायरा बढ़ाया है। मैं आपको 40 से अधिक पवेलियन का पता लगाने के लिए आमंत्रित करता हूं, जिन्हें फिल्म बाजार के 15वें संस्करण में प्रदर्शित किया जाएगा। और पहली बार इफ्फी में सिनेमा की दुनिया से नवीनतम नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए एक प्रौद्योगिकी हब होगा।”

इफ्फी द्वारा इसे सभी के लिए अधिक समावेशी और सुलभ बनाने के प्रयासों के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा कि दिव्यांगजन स्क्रीनिंग (विशेष रूप से विकलांगों के लिए) के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा, “उनकी पहुंच की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, इस खंड की फिल्में ऑडियो-विजुअल-सुसज्जित होंगी, जिसमें अंतर्निहित ऑडियो विवरण और उपशीर्षक होंगे। भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) ‘स्मार्टफोन फिल्म मेकिंग’ (ऑटिस्टिक व्यक्तियों के लिए क्यूरेट) और ‘स्क्रीन एक्टिंग’ (व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं के लिए क्यूरेट) पर विशेष रूप से विकलांगों के लिए दो विशेष पाठ्यक्रम चलाएगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/HIM260Z2.jpg

 

You Might Also Like

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण केनए मामले 636 हुए, उपचार कर रहे मरीजों की संख्या हुई 4,394
Bihar: अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई एक्साइज टीम की ग्रामीणों से झड़प, फायरिंग और लाठीचार्ज
सुप्रीम कोर्ट ने ‘दिल्ली जल संकट’ याचिका पर, केजरीवाल सरकार को लगाई कड़ी फटकार
ज्योतिर्मठ: सरकारी भवन में नमाज के वीडियो पर उबाल के बाद प्रशासन सख्त; भवन सील, अब घरों में होगी इबादत
अंकिता भंडारी हत्याकांड: गणेश गोदियाल के ‘विस्फोटक’ दावे से उत्तराखंड की सियासत में भूचाल, अपनों पर ही घिरी भाजपा?
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में उच्च शिक्षा का नया सवेरा: सिर्फ डिग्री नहीं, अब रोजगार और शोध पर फोकस; हर यूनिवर्सिटी गोद लेगी 5 गांव, बनेगा स्पेशल ऑनलाइन पोर्टल

The Hill India News
The Hill India News
July 19, 2026
PNB Q1 Results: पंजाब नेशनल बैंक का मुनाफा तीन गुना से ज्यादा बढ़ा, जून तिमाही में कमाया ₹5,253 करोड़ का बंपर प्रॉफिट; सुधरा एसेट क्वालिटी
मिडिल-ईस्ट में महायुद्ध: जॉर्डन में अमेरिकी एयरबेस पर ईरान का भीषण मिसाइल हमला, 2 सैनिकों की मौत; कुवैत में भी भारी तबाही
IMD Weather Update: देश के 5 राज्यों में मानसून की भारी तबाही, अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्राएं रुकीं; कई जिलों में रेड अलर्ट
राहुल गांधी के हस्तक्षेप के बाद सात मोड़ पर प्रस्तावित पेड़ों के कटान पर लगी रोक, पर्यावरण प्रेमियों के संघर्ष को मिली बड़ी सफलता : मोहित उनियाल
लोकसभा में ‘38+4’ का गणित क्यों बना एनडीए की सबसे बड़ी चुनौती? महिला आरक्षण, वन नेशन-वन इलेक्शन और यूसीसी जैसे अहम विधेयकों पर टिकी नजर
भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट! RBI की नई तैयारी से बदलेगी करेंसी की तस्वीर, जानिए क्या होंगे फायदे और क्यों नहीं बंद होगी कागजी मुद्रा
“प्रकृति को बचाकर ही होगा सच्चा विकास” : देहरादून–ऋषिकेश मार्ग पर वृक्ष कटान के बीच पद्मश्री एवं पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी का बड़ा संदेश
पाकिस्तान-कुवैत रक्षा समझौते की तैयारी: सऊदी मॉडल पर बढ़ती रणनीतिक साझेदारी, ईरान संकट के बीच बदलेगा पश्चिम एशिया का शक्ति संतुलन?
गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट एक्सप्रेसवे बनेगा पूर्वी भारत की नई लाइफलाइन, दिल्ली-NCR से बिहार तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी का खुलेगा नया दौर
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?