By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड सीबीएसई में छात्राएं फिर रही अव्वल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तर प्रदेश > उत्तराखण्ड सीबीएसई में छात्राएं फिर रही अव्वल
उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदिल्लीदेशयूथशिक्षासामाजिक

उत्तराखण्ड सीबीएसई में छात्राएं फिर रही अव्वल

The Hill India Desk
Last updated: May 13, 2025 4:08 pm
The Hill India Desk
Published: May 13, 2025
Share
SHARE

उत्तराखण्ड सीबीएसई में छात्राएं फिर रही अव्वल
सीबीएसई 12वीं नतीजे जारी, 13वें स्थान पर रहा देहरादून रीजन
उत्तराखण्ड का रिजल्ट रहा 83.45 फीसदी
छात्र 79.86 फीसदी व छात्राएं 88.09 फीसदी हुए पास

देहरादून। सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने आज 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है, जिसका छात्र-छात्राएं और अभिभावक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा में देहरादून रीजन में उत्तराखंड व यूपी के 11 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। परीक्षा नतीजों में देहरादून रीजन देशभर में 13वें स्थान पर रहा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में देहरादून रीजन का रिजल्‍ट 83.45 प्रतिशत रहा है। इस बार भी सीबीएसई परीक्षा में बेटियों ने बाजी मारी है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बोर्ड ने आज परीक्षा 2025 के परिणामों की घोषणा कर दी है। इस बार देहरादून रीजन प्रतिशत के हिसाब से 13वें स्‍थान पर रहा है। सीबीएसई 12वीं परीक्षा में कुल 88.39 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं, जो बीते वर्ष से 0.41 प्रतिशत से अधिक है। सीबीएसई 12वीं परीक्षा में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार 91 प्रतिशत से ज्यादा लड़कियां परीक्षा में पास हुईं हैं।
बताते चलें कि, सीबीएसई परीक्षा में इस साल देशभर के कुल 44 लाख से अधिक छात्रों ने एग्जाम दिया था। सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च और 12वीं की अंतिम परीक्षा 4 अप्रैल को संपन्न हुई थी। जिसके बाद से ही स्टूडेंट और अभिभावक रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। वहीं 99.60 फीसदी रिजस्ट के साथ विजयवाड़ा रीजन के छात्रों का परीक्षा में सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है।
इस साल देहरादून का रिजल्ट का प्रतिशत 83.45 रहा है। इसमें छात्रों का पास परसेंट 79.86 फीसदी जबकि छात्राओं का 88.09 फीसदी रहा। इसमें 40,666 छात्र और 34,727 छात्राएं शामिल हैं। बता दें कि उत्तराखंड के 779 सीबीएसई स्कूलों की परीक्षाएं 326 सेंटर्स पर हुईं।

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा जोन के हिसाब से नतीजे

विजयवाड़ा 99.60
त्रिवेंद्रम 99.32
चेन्नई 97.39
बेंगलुरु 95.95
दिल्ली पश्चिम 95.37
दिल्ली पूर्व 95.06
चंडीगढ़ 91.61
पंचकूला 91.17
पुणे 90.93
अजमेर 90.40
भुवनेश्वर 83.64
गुवाहाटी 83.62
देहरादून 83.45
पटना 82.86
भोपाल 82.46
नोएडा 81.29
प्रयागराज 79.53

सीएम धामी ने दी बधाई
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने घोषित कक्षा 12वीं एवं 10वीं के परीक्षा परिणामों में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, समर्पण और अटूट संकल्प का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं हमारे राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि सभी विद्यार्थी आगे भी इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ अपने जीवन में निरंतर प्रगति करते हुए नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा जिन विद्यार्थियों का परिणाम उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा, वे निराश न हों, यह जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं है। यह स्वयं को और बेहतर बनाने, आत्ममंथन करने और नए सिरे से आगे बढ़ने का अवसर है। असफलता भी सफलता की राह का एक महत्वपूर्ण चरण होती है।

You Might Also Like

भारत के अंतरिक्ष विज्ञान में ऐतिहासिक छलांग : भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे, 7 स्वदेशी प्रयोग करेंगे
ऑपरेशन सिंदूर’ में 100 आतंकी ढेर, 9 कैंप तबाह: सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़े खुलासे
Uttarakhand: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने की केबिनेट मंत्री गणेश जोशी को बर्खास्त करने की मांग
खाई में गिरी कार,एक की मौत,आठ घायल
उत्तराखण्ड: वित्तीय हालात चिंताजनक कर्ज के बोझ तले दबता प्रदेश
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

नैनीताल दुष्कर्म कांड: आरोपी उस्मान खान को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, ट्रायल की प्रगति रिपोर्ट तलब

The Hill India News
The Hill India News
June 19, 2026
हरिद्वार भूमि घोटाले पर धामी सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
EPFO अपडेट: क्या सच में ATM और UPI से तुरंत निकलेगा PF पैसा? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई
धामी कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: विराट कोहली, केएल राहुल और सिद्धू को पीछे छोड़ वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत की धमाकेदार जीत
ईरान ने डील में अमेरिका को दी मात? ट्रंप की ‘डील मास्टर’ छवि पर उठे सवाल, समझौते से मिले अरबों डॉलर के फायदे
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक जारी, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर रोजगार और निवेश तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: दो सीटें, तीन उम्मीदवार और क्रॉस वोटिंग का सस्पेंस, NDA-INDIA दोनों की बढ़ी धड़कनें
400 करोड़ पार करते ही ‘पेड्डी’ मेकर्स का बड़ा दांव, फिल्म में जोड़े गए करीब 6 मिनट के नए सीन
गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का दर्द छलका, बोलीं- “मैं कोई संत नहीं हूं, ये बातें परेशान करती हैं”
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?