By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: हाई कोर्ट से प्रताप सिंह बाजवा को अंतरिम राहत, गिरफ्तारी पर 22 अप्रैल तक रोक
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > हाई कोर्ट से प्रताप सिंह बाजवा को अंतरिम राहत, गिरफ्तारी पर 22 अप्रैल तक रोक
देशफीचर्ड

हाई कोर्ट से प्रताप सिंह बाजवा को अंतरिम राहत, गिरफ्तारी पर 22 अप्रैल तक रोक

The Hill India News
Last updated: April 16, 2025 2:49 pm
The Hill India News
Published: April 16, 2025
Share
SHARE

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को बड़ी राहत दी है। अदालत ने मोहाली साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में उनकी गिरफ्तारी पर 22 अप्रैल तक रोक लगाने का आदेश दिया है।

यह मामला बाजवा के उस बयान को लेकर है जिसमें उन्होंने कहा था कि “पंजाब में 50 ग्रेनेड आए थे, जिनमें 18 फट चुके हैं और बाकी 32 अब भी बाकी हैं।” इस बयान के बाद 13 अप्रैल को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

राजनीतिक साजिश बताई याचिका में
बाजवा की ओर से हाई कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया कि यह केस राजनीति से प्रेरित है और इसे दुर्भावना से दर्ज किया गया है। उनके वकील ने कोर्ट में दलील दी कि पुलिस ने बिना उचित जांच और प्रमाण के यह मामला दर्ज किया है, जबकि कानून के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जांच की जानी चाहिए।

पुलिस पूछताछ में शामिल हुए बाजवा
मोहाली साइबर थाने में बाजवा से 15 अप्रैल को कई घंटे पूछताछ की गई थी। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, “हमारे नौजवान विदेश जा रहे हैं, कुछ नशे में डूबे हैं, यह पंजाब के लिए खतरे की घंटी है। हमें राज्य को संभालना होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए नहीं बुलाया, लेकिन अगर बुलाया गया तो वे फिर जाएंगे।

सरकार की प्रतिक्रिया और सीएम का सवाल
बाजवा के बयान के बाद पंजाब पुलिस की एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस रवजोत ग्रेवाल 13 अप्रैल को उनके चंडीगढ़ स्थित घर पहुंचीं थीं और उनसे बयान में दी गई जानकारी का स्रोत पूछा था।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पर सवाल उठाते हुए एक वीडियो बयान जारी किया। उन्होंने पूछा कि बाजवा के पास ग्रेनेड की जानकारी कहां से आई? क्या उनका पाकिस्तान से कोई लिंक है? अगर यह झूठ है, तो क्या वे सिर्फ डर फैलाने के लिए ऐसा कर रहे हैं? मुख्यमंत्री ने यह भी पूछा कि जब इस तरह की जानकारी न तो राज्य की खुफिया एजेंसियों के पास है, न ही केंद्रीय एजेंसियों के, तो यह बात बाजवा को कैसे पता चली?

You Might Also Like

New Delhi: नए संसद भवन की ओर मार्च करने की कोशिश में हिरासत में लिए गए पहलवान
New Delhi: अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद, पीएम मोदी बोले “दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी”
रंगों के उत्सव में रंगे मुख्यमंत्री धामी: लोहाघाट में बोले- ‘काली कुमाऊँ की होली हमारी समृद्ध लोकपरंपरा और सांस्कृतिक पहचान’
TMC सांसद महुआ ‘कैश के बदले सवाल’ मामले में अकेली पड़ीं, पार्टी ने कहा-संसदीय फोरम करे जांच
मसूरी में 200 साल पुरानी कब्रगाह पर प्रशासन का एक्शन: अंतिम नमाज स्थल भी हटाया गया, विरोध में सड़क पर उतरा मुस्लिम समुदाय; जानिए पूरा मामला
TAGGED:arrestgrantsHigh Courtinterim reliefPratap Singh Bajwa
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्डराजनीति

दिल्ली में उत्तराखंड बीजेपी की कोर ग्रुप बैठक से चुनावी तैयारियों को मिली नई धार: संगठन मजबूत करने, बूथ प्रबंधन और 2027 मिशन पर हुआ मंथन, टिकट कटने की अटकलों पर पार्टी ने तोड़ी चुप्पी

The Hill India News
The Hill India News
August 6, 2026
IGIMS में स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल: मंत्री निशांत कुमार के सामने फूट पड़ा मरीजों का दर्द, इलाज में लापरवाही और अव्यवस्था की शिकायतों से मचा हड़कंप
JPSC आंदोलन निर्णायक मोड़ पर: सरकार से वार्ता के लिए 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित, भूख हड़ताल पर अड़े छात्रों ने कहा—‘अब सिर्फ आश्वासन नहीं, ठोस फैसला चाहिए’
उत्तराखंड में बारिश बनी आफत: देवप्रयाग और रुद्रप्रयाग में खतरे के निशान से ऊपर पहुंचीं अलकनंदा-मंदाकिनी, 179 सड़कें बंद; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट
देहरादून में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: ‘अग्निवीर आक्रोश यात्रा’ को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी का भव्य स्वागत, सैनिकों और युवाओं के मुद्दों पर बुलंद की आवाज
उत्तराखंड में SIR पर सियासी संग्राम: फॉर्म-7 को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप, भाजपा ने किया पलटवार; 19 लाख नोटिसों से बढ़ी चुनावी हलचल
₹7 करोड़ के लोन घोटाले से हिला उत्तराखंड! सहकारी बैंक की अल्मोड़ा शाखा में बड़ा फर्जीवाड़ा, तत्कालीन MD समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज
परिसीमन बिल पर सरकार ने बढ़ाया विपक्ष की ओर दोस्ती का हाथ, राहुल गांधी ने रखी बड़ी शर्त; संसद का गतिरोध खत्म होगा या बढ़ेगा सियासी टकराव?
हिमालय की औषधीय विरासत को नई पहचान दिलाने वाले वैज्ञानिक डॉ. विजयकांत पुरोहित हुए सम्मानित: ‘कर्मयोगी सम्मान’ से बढ़ा उत्तराखंड का गौरव
‘गजनी’ के खतरनाक विलेन प्रदीप रावत का निधन: कैंसर से जिंदगी की जंग हारे दिग्गज अभिनेता, बॉलीवुड से साउथ तक शोक की लहर
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?