देशफीचर्ड

हिमाचल में पहली बार कांग्रेस जीती देहरा विधानसभा सीट, अब सदन में बैठेंगे पति-पत्नी एक साथ

खबर को सुने

हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी और कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी होशियार सिंह को 9,399 मतों के अंतर से शिकस्त दी। कांग्रेस पार्टी ने पहली बार देहरा विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। देहरा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कमलेश ठाकुर को 32,737 मत मिले, जबकि सिंह को 23,338 मत प्राप्त हुए। वहीं, इस सीट पर तीनों निर्दलीय उम्मीदवारों में से कोई भी 200 वोट हासिल नहीं कर पाए।

बता दें कि देहरा सीट से पहली बार विधायक चुनी गईं कमलेश ठाकुर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्म पत्नी हैं। अब विधानसभा में पति-पत्नि एक साथ बैठे नजर आएंगे। देहरा में कमलेश ठाकुर का मायका भी है। इससे पहले सीएम की पत्नी सक्रिय राजनीति में नहीं थीं। देहरा विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को हुए मतदान में 86,520 मतदाताओं में से 65.42 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। हिमाचल प्रदेश में फरवरी में हुए राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया था और बाद में वह अपने पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए, इसलिए पार्टी ने उन्हें देहरा उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button