राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले NDA गठबंधन के उम्मीदवार के नाम पर मंथन के लिए मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था, संसदीय बोर्ड की बैठक हुई. बैठक के बाद जेपी नड्डा ने ऐलान किया कि झारखंड की पूर्व गवर्नर द्रौपदी मुर्मू NDA की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी. जे पी नड्डा ने बताया कि संसदीय बोर्ड की बैठक में करीब 20 नामों पर चर्चा हुई और आदिवासी महिला नेता मुर्मू पर मुहर लगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित संसदीय बोर्ड के अन्य सदस्य बैठक में मौजूद हैं.
Related Articles
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी आज लेंगी शपथ, साथ ही ये 5 नेता मंत्री पद की लेंगे शपथ
18 hours ago
अंतरराष्ट्रीय पर्वेक्षकों की निगरानी में तख्तापलट के बाद श्रीलंका में आज होगा चुनाव, जानें प्रमुख दावेदार
19 hours ago