By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: दिल्ली में घर होते हुए डाक्टर मनमोहन सिंह की सियासी एंट्री असम से
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > दिल्ली में घर होते हुए डाक्टर मनमोहन सिंह की सियासी एंट्री असम से
देशफीचर्ड

दिल्ली में घर होते हुए डाक्टर मनमोहन सिंह की सियासी एंट्री असम से

The Hill India News
Last updated: December 27, 2024 11:47 am
The Hill India News
Published: December 27, 2024
Share
SHARE

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का राजनीति में प्रवेश भले ही ‘एक्सीडेंटल’ रहा हो, लेकिन उसके बाद अपने काम, नीति और व्यवहार से उन्होंने राजनेता के तौर पर भी लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई. असम से उनका एक खास नाता रहा. 1991 से 2019 तक लगातार 5 बार असम से राज्यसभा सदस्य के रूप में उन्होंने लोगों का दिल और सम्मान जीता. मनमोहन सिंह के रूप में ही असम ने अपने प्रदेश से प्रधानमंत्री भी देखा. भारत के आर्थिक सुधारों के जनक माने जाने वाले मनमोहन सिंह का गुरुवार को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया. वो 92 वर्ष के थे.

असम के गुवाहाटी में उनका आवासीय पता सरूमोटोरिया इलाके में असम के पूर्व मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया के घर में किराए का भूतल अपार्टमेंट था. 1991 में जब मनमोहन सिंह ने राजनीति में प्रवेश किया और असम से राज्यसभा सदस्य बने, वहां कांग्रेस की सरकार थी. 30 जुलाई 2019 तक राज्यसभा में उनका पांचवा कार्यकाल खत्म होने तक मकान नं. 3989, नंदन नगर, सरूमोटोरिया, गुवाहाटी डॉक्टर साहब का पता बना रहा.

बाद में मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी ने अपने मतदाता सूची का नाम नई दिल्ली से असम के दिसपुर इलाके में मतदान केंद्र में स्थानांतरित करवा लिया. असम के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हितेश्वर सैकिया की पत्नी हेमोप्रवा सैकिया ने कहा, “जब प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव, डॉ. मनमोहन सिंह को राजनीति में लाना चाहते थे और उन्हें वित्त मंत्री बनाना चाहते थे, उस समय उन्होंने मेरे पति, जो उस समय असम के सीएम थे, उनके साथ विचार साझा किया था और उन्होंने पेशकश की थी कि डॉ. सिंह को राज्यसभा भेजा जा सकता है.” हेमोप्रवा सैकिया खुद असम सरकार में मंत्री रह चुकी हैं.

सैकिया ने कहा, “कुछ ऐसे भी लोग थे, जिन्हें डॉ. मनमोहन सिंह का असम आना पसंद नहीं आया, वो फिर अदालत में भी इसको चुनौती देने चले गए कि उनके पास असम का कोई स्थायी पता नहीं है, तभी हमने उन्हें एक 2 बीएचके अपार्टमेंट किराए पर लेने की पेशकश की, जो 1991 से उनका निजी पता बन गया. ये 700 रुपये के किराये पर लिया गया था. असम से राज्यसभा सांसद के रूप में मनमोहन सिंह ने प्रदेश में कई प्रमुख परियोजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और एक प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने असम में एनआरसी अद्यतन की प्रक्रिया को मंजूरी दी, जो एक लंबे समय से चली आ रही मांग थी और 80 के दशक के असम समझौते का नतीजा थी.

 

 

You Might Also Like

विधायक के बेटे ने किया दावा – बीजेपी के एक नेता ने ठगा, SI भर्ती के लिए थे 49 लाख रुपये
Hyundai और TVS की साझेदारी: भारत के लिए इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (E3W) के विकास और उत्पादन को मिली हरी झंडी
Uttarakhand: सीएम ने फ़िल्म ‘कर्तम भुगतम’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले उत्तराखण्ड के ऋषभ को दी शुभकामनाएं, कहा-‘सरकार फिल्म निर्माण और कलाकारों को लेकर बेहद सकारात्मक’
कर्नाटक : ‘तुमकुरु औद्योगिक टाउनशिप’ की एचएएल हेलीकॉप्टर फैक्ट्री को राष्ट्र को समर्पित
बिहार चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस की बड़ी बैठक में हंगामा—दो नेताओं के बीच गाली-गलौज व गोली मारने की धमकी
TAGGED:AssamDelhiDr. Manmohan SinghPolitical
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?