देशफीचर्ड

Kolkata doctor rape-murder: देशभर में डॉक्टरों की आज हड़ताल, नहीं होगा OPD में भी काम

खबर को सुने

कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या के मामले में मेडिकल स्टाफ गुस्से में है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने महिला डॉक्टर की बलात्कार और हत्या के विरोध में शनिवार को सुबह 6 बजे से 24 घंटे के लिए गैर-आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को बंद रखने की घोषणा की है। सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ आज कई प्राइवेट अस्पताल भी आज 48 घंटे की स्ट्राइक पर हैं। शनिवार सुबह 6:00 से यह स्ट्राइक शुरू हो गई है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आज देशव्‍यापी हड़ताल का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में आज सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक हड़ताल है। इस दौरान केवल इमरजेंसी मरीज देखे जाएंगे। आईएमए ने देशव्यापी प्रदर्शन के लिए 48 घंटे के लिए हड़ताल का घोषणा की थी। आईएमए की आज से शुरू होने वाले 48 घंटे वाली प्रोटेस्ट को लेकर देश के कई प्राइवेट अस्पताल का भी समर्थन मिला है। सरकारी अस्पताल के साथ-साथ देश के प्रमुख प्राइवेट हॉस्पिटल के ओपीडी सेवा भी बाधित रहेगी। आज पूरे देश में इलाज करने वाले मरीजों को तकलीफों का सामना करना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button