By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: चारधाम यात्रियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना डोबरा-चांठी पुल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > चारधाम यात्रियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना डोबरा-चांठी पुल
उत्तराखंड

चारधाम यात्रियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना डोबरा-चांठी पुल

The Hill India Desk
Last updated: May 16, 2025 4:17 pm
The Hill India Desk
Published: May 16, 2025
Share
SHARE

सेल्फी पॉइंट, लाइट शो और खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों के लिए बना पर्यटकों की पहली पसंद
देहरादून। टिहरी झील पर निर्मित एशिया का सबसे लंबा सस्पेंशन ब्रिज डोबरा-चांठी इन दिनों चारधाम यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया है। विशेष रूप से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम से लौटते समय यात्री इस पुल पर रुककर इसकी भव्यता का आनंद ले रहे हैं और सेल्फी लेकर अपनी यात्रा की यादों को संजो रहे हैं।
शाम के समय पुल पर लगी आधुनिक मल्टीकलर लाइटिंग इसकी सुंदरता को और बढ़ा देती है। रंग-बिरंगी रोशनी से दमकता यह पुल रात के समय दिल्ली के इंडिया गेट और सिग्नेचर ब्रिज की तरह नजर आता है। इसकी रोशनी कई किलोमीटर दूर नई टिहरी और प्रतापनगर से भी आकर्षक दिखाई देती है। समुद्र तल से लगभग 850 मीटर की ऊंचाई पर स्थित 725 मीटर लंबा यह पुल वर्ष 2020 में जनता को समर्पित किया गया था। इसके निर्माण से प्रतापनगर और नई टिहरी के बीच की दूरी कम हुई है और यह क्षेत्र एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है।
महाराष्ट्र से आए चारधाम यात्रियों ने बताया कि धामों की यात्रा के बाद वे टिहरी डैम देखने आए थे। उन्होंने कहा कि टिहरी झील का प्राकृतिक सौंदर्य अद्भुत है और डोबरा-चांठी पुल ने इस खूबसूरती को और निखार दिया है। पुल बनने के बाद से यहां आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु सेल्फी व तस्वीरों के माध्यम से अपनी सुनहरी यादें साथ ले जाते हैं। पुल से न केवल यातायात में सहूलियत हुई है, बल्कि यह अब पर्यटन के लिहाज से भी लोकप्रिय स्थल बन गया है।
शादी के मौके पर भी पुल आकर्षण का केंद्र बन रहा है। हाल ही में बारात लेकर जा रहे ऋषभ खत्री ने डोबरा-चांठी पुल पर अपने परिवार के साथ फोटोशूट करवाया। ऋषभ ने बताया कि कुछ यादें जीवन भर साथ रहती हैं। उन्होंने पुल के ऊपर एक फिल्मी गाने पर रेल बनाकर वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिससे उन्हें ढेरों लाइक और व्यूज मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि डोबरा-चांठी पुल सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो चुका है। इस प्रकार डोबरा-चांठी पुल न केवल एक इंजीनियरिंग की उपलब्धि है, बल्कि यह टिहरी क्षेत्र में पर्यटन के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

You Might Also Like

उत्तरकाशी : डम्फर दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल
मुख्यमंत्री ने दी कई विकास परियोजनाओं को वित्तीय स्वीकृति, महंगाई भत्ते में भी बढ़ोतरी
उत्तराखण्ड: कबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समिक्षा बैठक
उत्तराखंड: मॉनसून से पहले बढ़ी चिंता, हर्षिल-धराली में आपदा के बाद बनी झील बनी बड़ा खतरा, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
Budget 2024: ‘विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाने में नई दिशा और गति प्रदान करेगा बजट’ CM धामी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
‘मिशन यूपी’ पर कांग्रेस का बड़ा दांव! 7 सितंबर से मुजफ्फरनगर में किसान यात्रा का आगाज, पश्चिम से पूर्वांचल तक गूंजेंगे किसानों के मुद्दे
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज! 3 से 8 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में भूस्खलन और नदियों-नालों का बढ़ेगा खतरा
यूपी के 3.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! बढ़ी सैलरी, 50 लाख का दुर्घटना बीमा और नौकरी से सीधे हटाने पर रोक
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?