By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण से परेशान होकर जयपुर गईं सोनिया गांधी, द्वारका में 490 पहुंचा एक्यूआई
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण से परेशान होकर जयपुर गईं सोनिया गांधी, द्वारका में 490 पहुंचा एक्यूआई
देशफीचर्ड

Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण से परेशान होकर जयपुर गईं सोनिया गांधी, द्वारका में 490 पहुंचा एक्यूआई

The Hill India News
Last updated: November 17, 2023 4:40 am
The Hill India News
Published: November 17, 2023
Share
फ़ाइल फ़ोटो
SHARE

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली से मंगलवार को जयपुर पहुंच गई हैं। सोनिया गांधी को सांस संबंधी समस्या हो रही थी। डॉक्टरों ने उन्हें अस्थायी रूप से ऐसे स्थान पर जाने की सलाह दी है, जहां हवा की गुणवत्ता बेहतर हो. दिल्ली की प्रदूषित हवा से दूर सोनिया गांधी जयपुर ऐसे समय में पहुंची हैं, जब राजस्थान विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश काफी गर्म है।देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में राजस्थान कांग्रेस के लिए बेहद अहम है, क्योंकि यहां पर 5 सालों से सत्ता में है। कांग्रेस अपने दुर्ग को बचाए रखने के लिए हरसंभव कोशिश में जुटी है तो बीजेपी सत्ता में अपनी वापसी की उम्मीदे लगाए हुए हैं। ऐसे में सोनिया गांधी भले ही दिल्ली के प्रदूषण की वजह से जयपुर गईं हो, लेकिन रणनीतिक और राजनीतिक दोनों ही तौर पर कांग्रेस और उनके लिए काफी मुफीद माना जा रहा है।

वही सीपीसीबी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक नोएडा सेक्टर 125 में 352, नॉलेज पार्क 3 में 314 एक्यूआई दर्ज किया गया है। वहीं हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर 51 में एक्यूआई 444, दर्ज किया गया है। बता दें कि गुरुवार को दिल्ली में एक्यूआई 419, बुधवार को 401, मंगलवार को 397, सोमवार को 358 और रविवार को एक्यूआई 218 दर्ज किया गया था। वहीं वर्तमान में गाजियाबाद में एक्यूआई 376, गुरुग्राम में 363, ग्रेटर नोएडा में 340, नोएडा में 355, फरीदाबाद में 424 एक्यूआई दर्ज किया गया। बता दें कि दिल्ली में हुआ बारिश के कारण एक्यूआई में गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन एक बार फिर वायु प्रदूषण में बढ़ोत्तरी होने लगी है।

आपको बता दें कि 0-50 के बीच के AQI को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब, 401 और 450 के बीच गंभीर और 450 से ऊपर बहुत गंभीर माना जाता है। दिल्ली सरकार और आईआईटी कानपुर द्वारा बीते दिनों ज्वाइंट प्रोजेक्ट चलाया गया। इसके परिणाम स्वरूप पता चला कि बुधवार को राजधानी के वायु प्रदूषण में वाहनों के उत्सर्जन का योगदान 38 फीसदी रहा है जो गुरुवार को घटकर 25 फीसदी हो गया। गुरुवार को दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने व ग्रेप का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के लिए 6 सदस्यीय विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

You Might Also Like

नासिक: ‘पापनाशक कुंड’ और ‘दैवीय विधि’ का खौफनाक खेल, ढोंगी बाबा महेशगिरी पर रेप और जादू-टोना का केस दर्ज
लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान, ओम बिरला से भिड़े TMC सांसद अभिषेक बनर्जी
मासूम की जान पर भारी पड़ी खेल-खेल में हुई लापरवाही: रुड़की के मंगलौर में ट्रैक्टर स्टार्ट होने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत
उत्तराखंड में रोजगार के नए क्षितिज: मुख्यमंत्री धामी ने 1456 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
नई दिल्ली : भाजपा का बडा आरोप- सुकेश चंद्रशेखर के ठगी मामलों में शामिल हैं आप नेता सत्येंद्र जैन
TAGGED:AQI reached 490Delhi Air PollutionDwarka Delhi's pollutionSONIA GANDHIwent to Jaipur
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

आस्था का सैलाब और मौसम की चुनौती: तुंगनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, चंद्रशिला ट्रैक पर दोपहर 12 बजे के बाद नो-एंट्री

The Hill India News
The Hill India News
June 13, 2026
राहुल गांधी के रद्द उत्तराखंड दौरे पर सियासी घमासान: सीएम धामी और कांग्रेस में ‘सुरक्षा प्रोटोकॉल’ बनाम ‘चुनावी पर्यटन’ की जंग
उत्तराखंड में लागू हुई ‘महक क्रांति नीति 2026’, चंपावत-नैनीताल में बनेगी देश की पहली ‘सिनेमन वैली’; 91,000 किसानों की बदलेगी किस्मत
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, अगले 5 दिन उत्तर भारत में आंधी-तूफान का तांडव; जानें यूपी में कब आएगा मॉनसून
आज से पीएम मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया का ऐतिहासिक दौरा; राफेल जेट और स्कॉर्पीन पनडुब्बी पर टिकीं दुनिया की नजरें
लक्सर में दरिंदगी की हदें पार; मायके में घुसकर पत्नी पर कांच की बोतल से हमला, फिर सरेआम दे दिया ‘तीन तलाक’
IMA की 158वीं पासिंग आउट परेड आज, पहली बार 9 महिला कैडेट्स ‘अंतिम पग’ पार कर रचेंगी इतिहास; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी गवाह
अचानक ठप हुए फेसबुक और इंस्टाग्राम, ‘मेटा का सर्वर डाउन’ होने से दुनिया भर में मची खलबली, करोड़ों यूजर्स परेशान
‘पीएम मोदी कलयुग में भगवान का अवतार’ उत्तराखंड में धामी सरकार के मंत्री का अजीबो-गरीब  बयान
जिला प्रशासन की अनूठी पहल: देहरादून में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार; डीएम डॉ. आशीष चौहान ने शुरू किया महा-अभियान
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?