By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Dehradun: पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियाँ युद्ध स्तर पर, डीएम ने दी सख्त हिदायतें
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देहरादून > Dehradun: पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियाँ युद्ध स्तर पर, डीएम ने दी सख्त हिदायतें
देहरादूनफीचर्ड

Dehradun: पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियाँ युद्ध स्तर पर, डीएम ने दी सख्त हिदायतें

The Hill India News
Last updated: November 4, 2025 1:24 pm
The Hill India News
Published: November 4, 2025
Share
SHARE

देहरादून, 4 नवंबर 2025 (भाषा): राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियाँ युद्धस्तर पर शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार (कलेक्ट्रेट) में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक से पहले जिलाधिकारी ने एफआरआई परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा, साज-सज्जा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री के आगमन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएँ — सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, सिटिंग प्लान, जलपान, चिकित्सा सुविधा, स्वच्छता और मीडिया समन्वय — समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएँ।

डीएम बंसल ने कहा, “यह आयोजन जनपद के लिए गौरव का विषय है। राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने पर यह समारोह ऐतिहासिक अवसर होगा। ऐसे में सभी विभाग अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, समर्पण और आपसी तालमेल के साथ निभाएँ।”

उन्होंने विशेष रूप से स्वच्छता पर ध्यान देने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए और सुरक्षा एजेंसियों के साथ पूर्ण समन्वय स्थापित किया जाए ताकि आगंतुकों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागों को अपने-अपने दायित्व स्पष्ट रूप से निर्धारित कर योजना के अनुसार कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य नगर आयुक्त नमामि बंसल, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, एसडीएम मसूरी राहुल कुमार, एसडीएम सदर हरी गिरी, एसडीएम कुमकुम जोशी, निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण विक्रम सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढोंडियाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग ओमपाल सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल, तथा विद्युत, पेयजल, जल संस्थान और वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश: शिक्षामित्रों के मानदेय पर सियासत तेज, अखिलेश यादव का BJP पर हमला, ‘40 हजार बनाम 18 हजार’ को लेकर घमासान
बिहार में भीषण लू का कहर चार जिलों में 25 लोगों की गई जान, चुनाव ड्यूटी पर आए कर्मचारी की भी मौत
नई दिल्ली : “दिल्ली सरकार मानती है कि विज्ञापन से विकास होता है और इंटरव्यू से जनता भ्रमित होती है : अमित शाह
‘दिल्ली सेवा बिल’ हुआ लोकसभा में पास, विपक्ष ने फाड़े पर्चे, AAP सांसद रिंकू सिंह निलंबित
Uttarakhand: आदि कैलाश की ऊँचाइयों पर रचा इतिहास — उत्तराखंड में पहली हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा रन मैराथन का भव्य आयोजन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में उच्च शिक्षा का नया सवेरा: सिर्फ डिग्री नहीं, अब रोजगार और शोध पर फोकस; हर यूनिवर्सिटी गोद लेगी 5 गांव, बनेगा स्पेशल ऑनलाइन पोर्टल

The Hill India News
The Hill India News
July 19, 2026
PNB Q1 Results: पंजाब नेशनल बैंक का मुनाफा तीन गुना से ज्यादा बढ़ा, जून तिमाही में कमाया ₹5,253 करोड़ का बंपर प्रॉफिट; सुधरा एसेट क्वालिटी
मिडिल-ईस्ट में महायुद्ध: जॉर्डन में अमेरिकी एयरबेस पर ईरान का भीषण मिसाइल हमला, 2 सैनिकों की मौत; कुवैत में भी भारी तबाही
IMD Weather Update: देश के 5 राज्यों में मानसून की भारी तबाही, अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्राएं रुकीं; कई जिलों में रेड अलर्ट
राहुल गांधी के हस्तक्षेप के बाद सात मोड़ पर प्रस्तावित पेड़ों के कटान पर लगी रोक, पर्यावरण प्रेमियों के संघर्ष को मिली बड़ी सफलता : मोहित उनियाल
लोकसभा में ‘38+4’ का गणित क्यों बना एनडीए की सबसे बड़ी चुनौती? महिला आरक्षण, वन नेशन-वन इलेक्शन और यूसीसी जैसे अहम विधेयकों पर टिकी नजर
भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट! RBI की नई तैयारी से बदलेगी करेंसी की तस्वीर, जानिए क्या होंगे फायदे और क्यों नहीं बंद होगी कागजी मुद्रा
“प्रकृति को बचाकर ही होगा सच्चा विकास” : देहरादून–ऋषिकेश मार्ग पर वृक्ष कटान के बीच पद्मश्री एवं पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी का बड़ा संदेश
पाकिस्तान-कुवैत रक्षा समझौते की तैयारी: सऊदी मॉडल पर बढ़ती रणनीतिक साझेदारी, ईरान संकट के बीच बदलेगा पश्चिम एशिया का शक्ति संतुलन?
गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट एक्सप्रेसवे बनेगा पूर्वी भारत की नई लाइफलाइन, दिल्ली-NCR से बिहार तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी का खुलेगा नया दौर
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?