By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Dehradun: पति शराब पीकर करता था पत्नी और बेटी से हिंसा, पत्नी ने डीएम से लगाई गुहार
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देहरादून > Dehradun: पति शराब पीकर करता था पत्नी और बेटी से हिंसा, पत्नी ने डीएम से लगाई गुहार
देहरादूनफीचर्ड

Dehradun: पति शराब पीकर करता था पत्नी और बेटी से हिंसा, पत्नी ने डीएम से लगाई गुहार

The Hill India News
Last updated: November 11, 2025 2:27 pm
The Hill India News
Published: November 11, 2025
Share
SHARE

देहरादून, 11 नवम्बर 2025। जिलाधिकारी कार्यालय देहरादून में मंगलवार को एक हृदयविदारक प्रकरण सामने आया, जब पति की प्रताड़ना से व्यथित महिला हेमलता ने जिलाधिकारी सविन बंसल से मिलकर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई।

Contents
जिलाधिकारी ने कहा – प्रत्येक पीड़ित को मिलेगा न्यायअब तक दर्ज हो चुकी हैं 110 से अधिक ऑनलाइन एफआईआरप्रशासन की अपील

पीड़िता ने बताया कि उसका पति, जो अर्धसैनिक बल में कार्यरत है, रोज शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है और कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुका है। हाल ही में उसने पत्नी और उनकी 10 वर्षीय बेटी को आग लगाकर जलाने तथा तेजाब डालने का प्रयास किया। भयभीत हेमलता ने डीएम से अपनी जान की सुरक्षा और जीवनयापन खर्चा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराई और प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने कहा – प्रत्येक पीड़ित को मिलेगा न्याय

डीएम बंसल ने कहा कि इस प्रकार के मामलों में प्रशासन “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि महिला उत्पीड़न, पारिवारिक हिंसा और सामाजिक प्रताड़ना के कई मामले प्रतिदिन सामने आ रहे हैं।

“ऐसे सभी प्रकरणों पर तत्काल ऑनलाइन एफआईआर दर्ज की जा रही है और इनकी मॉनिटरिंग स्वयं की जा रही है,” — डीएम सविन बंसल।


अब तक दर्ज हो चुकी हैं 110 से अधिक ऑनलाइन एफआईआर

जिलाधिकारी कार्यालय में प्रतिदिन 5 से 7 ऐसे प्रकरण पहुंच रहे हैं जिनमें महिलाएं, बुजुर्ग या परिवार के अन्य सदस्य परिजनों, बेटों, पतियों या पड़ोसियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत लेकर आते हैं। इन मामलों में जिलाधिकारी की निगरानी में अब तक 110 से अधिक ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी हैं, जिनकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।


प्रशासन की अपील

जिलाधिकारी ने जनसामान्य से अपील की है कि किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न या प्रताड़ना की स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन या पुलिस से संपर्क करें। जिला प्रशासन प्रत्येक पीड़ित को न्याय और सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

You Might Also Like

आज का कैबिनेट निर्णय भारत के टीकाकरण कवरेज को आगे बढ़ाएगा और एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करेगा: प्रधानमंत्री
उत्तराखण्ड: लोगों को ट्रैफिक रूल्स का पालन करने के लिए जागरूक करें : मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु
Maharashtra: आवारा कुत्ते ने तीन साल के मासूम को नोचा, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Uttarakhand: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में, पोक्सो एक्ट के तहत 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार
Uttarakhand: विकास पथ पर अग्रसर खटीमा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी ₹33 करोड़ की सौगात, हाईटेक बस स्टेशन का किया उद्घाटन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेशस्पोर्ट्स

तेहरान से वर्ल्ड कप तक: क्या अमेरिका-ईरान तनाव की कीमत चुका रही है ईरानी फुटबॉल टीम?

The Hill India News
The Hill India News
June 17, 2026
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: फॉर्महाउस, बंगले और करोड़ों की संपत्ति के आरोपों में घिरे 6 अहम किरदार, एसआईटी जांच से बढ़ी हलचल
पेपर लीक से डेटा लीक तक: क्यों सवालों के घेरे में है टेलीग्राम? भारत समेत कई देशों ने दिखाई सख्ती, जानिए पूरा मामला
लखनऊ मेट्रो का महाविस्तार: 10 नए कॉरिडोर से बदलेगी राजधानी की तस्वीर, बाराबंकी से उन्नाव तक दौड़ेगी मेट्रो
किशाऊ बांध परियोजना का रास्ता साफ: अमित शाह के हस्तक्षेप से खत्म हुआ वर्षों पुराना विवाद, उत्तराखंड को बड़ी राहत
व्हाइट हाउस में ट्रंप पर हमले की बड़ी साजिश नाकाम, ड्रोन और स्नाइपर से जन्मदिन समारोह को दहलाने की थी तैयारी, मां की सूचना से पकड़े गए 5 आरोपी
उत्तराखंड में एसटी प्रमाण पत्रों पर बड़ा विवाद: राज्य गठन के बाद जारी सभी प्रमाण पत्रों की जांच की मांग, सरकारी लाभों की भी हो सकती है समीक्षा
उत्तराखंड: कर्णप्रयाग हिंसा के बाद हेमकुंड साहिब ट्रस्ट की बड़ी अपील, धर्म रक्षा के लिए हैं शस्त्र, दुरुपयोग से बचें श्रद्धालु
मेसी का महाविस्फोट: विश्व कप में रचा इतिहास, सबसे अधिक गोल करने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बने
शिवसेना UBT में बढ़ी अंदरूनी नाराजगी! आखिर क्यों उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने को तैयार दिख रहे हैं सांसद?
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?