देशफीचर्ड

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जाएंगे सियाचिन, सशस्त्र बल के जवानों संग खेलेंगे होली

खबर को सुने

दिल्ली: होली के अवसर पर 24 मार्च को राजनाथ सिंह दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में होंगे। इस दौरान वो यहां तैनात सशस्त्र बलों के जवानों के साथ होले खेलेंगे। बता दें कि होली इस साल 24 और 25 जनवरी को मनाया जा रहा है। इस बाबस रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, कल यानी 24 मार्च को मैं दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में रहूंगा। वहां तैनात सशस्त्र बलों के जवानों के साथ होली मनाने के लिए उत्सुक हूं। बता दें कि सियाचिन की पहाड़ियां सालभर बर्फ से ढंकी होती हैं।

काराकोरम रेंज में लगभग 20 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन ग्लेशियर को दुनिाय के सबसे ऊचे सैन्यीकृत क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। यहां सैनिकों को युद्ध से ज्यादा मौसम और शीतलहर की मार से लड़ना पड़ता है। सर्दियों के दौरान ग्लेशियर पर हिमस्खलन और भूस्खलन आम बात है यहां सालभर तापमान माइनस में ही रहता है। यहां तापमान 0 से माइनस 60 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बता दें कि सैन्य और सुरक्षा के लिहाज से सियाचिन की पहाड़ियां भारत के लिए बेहद अहम है। क्योंकि यह वह स्थान है जहां से पाकिस्तान और चीन की सीमा लगती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button