By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: महाकुंभ में आतंकी हमला करने की साजिश, हैप्पी पासिया को लेकर यूपी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > क्राइम > महाकुंभ में आतंकी हमला करने की साजिश, हैप्पी पासिया को लेकर यूपी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
क्राइमदेशफीचर्ड

महाकुंभ में आतंकी हमला करने की साजिश, हैप्पी पासिया को लेकर यूपी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

The Hill India News
Last updated: April 20, 2025 2:19 am
The Hill India News
Published: April 20, 2025
Share
SHARE

पंजाब में आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड रहे हैप्पी पासिया को लेकर यूपी पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। हैप्पी पासिया को अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है। वह भारत के मोस्ट वांटेड अपराधियों में से एक है और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा हुआ है। यूपी पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी)-कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि पासिया महाकुंभ के दौरान आतंकवादी हमले की साजिश रचने की योजना में शामिल था।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने खुलासा किया कि हैप्पी पासिया ने महाकुंभ में हमले की साजिश रची थी। वह आतंकी लाजर मसीह का करीबी सहयोगी था, जिसने इस योजना में पासिया का नाम लिया था। मसीह को यूपी एसटीएफ ने 6 मार्च को कौशांबी से गिरफ्तार किया था। बताया गया कि मसीह प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान हमले की योजना बना रहा था, लेकिन वहां की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण उसकी योजना विफल हो गई।

यूपी एसटीएफ ने दावा किया था कि महाकुंभ हमले की साजिश में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और BKI शामिल थे। जांच में यह सामने आया कि जर्मनी स्थित BKI के मॉड्यूल ने इस साजिश को रचा था, जिसमें पाकिस्तान और अमेरिका में रहने वाले आतंकवादियों का हाथ था।

हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया, आतंकवादी मसीह का करीबी सहयोगी था और दोनों अमेरिकी नागरिक राहुल उर्फ काका के माध्यम से आपस में संपर्क में थे। इसके अलावा, पासिया का सहयोगी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा, जो खालिस्तानी आतंकवादी है, आईएसआई के साथ मिलकर पंजाब और उत्तर प्रदेश में आतंकवादी गतिविधियां चला रहा था।

यूपी एसटीएफ इस मामले में अब पासिया की भूमिका और उसके ISI और BKI के साथ रिश्तों की जांच कर रही है। पासिया के भारत आने पर उससे पूछताछ करने की योजना बनाई जा रही है।

You Might Also Like

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष
उत्तराखंड सचिवालय संघ चुनाव परिणाम: सत्ता विरोधी लहर पर भारी पड़ा दीपक जोशी का आक्रामक अभियान, नए चेहरों के उदय से बदली ब्यूरोक्रेसी की राजनीति
Uttarakhand: CM धामी ने सचिवालय में ‘आयुष शिक्षा विभाग’ की करी समीक्षा, अधिकारियों को दिये ये निर्देश
देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में गिरा सदियों पुराना पेड़, बड़ा हादसा टला
हिमाचल में फिर शुरू होगी लॉटरी, सरकार के फैसले पर विपक्ष का तीखा हमला
TAGGED:conspiracyHappy PasiyaMaha KumbhTerrorist attackup police
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्डराजनीति

‘गुगली मास्टर’ हरीश रावत की अगली गेंद कहां गिरेगी? त्रिवेंद्र सिंह रावत के तंज से गरमाई हरिद्वार की सियासत

The Hill India News
The Hill India News
September 26, 2026
‘उत्तराखंड को दूसरा नेपाल मत बनाओ’, किशाऊ बांध के खिलाफ सड़कों पर उतरे 20 गांवों के लोग; बोले- पहले हमारी जमीन और विरासत बचाओ
ED के दरवाजे पर गले में मां की तस्वीर लेकर पहुंचे हरीश रावत, 2016 भर्ती घोटाले की जांच में पूछताछ; जानिए पूरा मामला
कभी मैदान पर था जलवा, आज कोई टैक्सी चला रहा तो कोई बस स्टॉप साफ कर रहा; विनोद कांबली समेत इन 8 क्रिकेटरों की जिंदगी ने बदली करवट
The Vvaan Box Office Collection Day 1: पहले दिन छाया ‘द वन’ का जादू, सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ने मचाई धूम; 50वें दिन ‘हनुमान अंश’ से आगे निकली कमाई
जंगल से घास-लकड़ी लाकर पिता ने पढ़ाया, बेटी बनीं वैज्ञानिक तो बेटे ने भी रचा इतिहास; अब मनीष बने डिप्टी जेलर
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, चौथी मंजिल से गिरा युवक; शरीर पर गंभीर चोटों ने बढ़ाया रहस्य
उत्तराखंड लोअर PCS 2024 का रिजल्ट जारी, देहरादून के आयुष बेलवाल ने किया टॉप; 113 पदों पर चयन
आदि कैलाश और ओम पर्वत पर सीजन की पहली बर्फबारी, बदला मौसम का मिजाज; आज यात्रा पर रोक, पिथौरागढ़ की 11 सड़कें बंद
हरिद्वार में आधी रात पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, बाइक मैकेनिक हैप्पी हत्याकांड के आरोपी मुदस्सिर के पैर में लगी गोली
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?